डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन-सा आटा है सबसे बढ़िया, जानिए किससे रहेगा शुगर लेवल कंट्रोल में
डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है। यहां जानिए, गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों को किस आटे की रोटी खाना फायदेमंद हो सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
डायबिटीज मरीज (सौ.सोशल मीडिया)
मौजूदा समय में डायबिटीज के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। इसे कंट्रोल करने के लिए आमतौर पर दवाओं और सही खानपान की मदद ली जाती है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है।आपको बता दें, आजकल बड़े तो बड़े छोटे बच्चे भी इसकी गिरफ्त में आ रहे है।
जो एक चिंता का विषय है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना पड़ता है, जरा सी लापरवाही से इनका ब्लड शुगर लेवल ऊपर नीचे होने लगता है। गलत खानपान के चलते आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। यह आपके स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित कर सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अगर समय रहते ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित नहीं किया जाए तो कई बड़ी बीमारियों को जन्म भी दे सकता है, जैसे कि गुर्दे की बीमारी, न्यूरोपैथी और हृदय रोग, आदि। इसलिए, ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है ऐसे में आज हम आपको ऐसे आटे के बारे में बताएंगे जो डायबिटीज के मरीजों के फायदेमंद हो सकते है। आइए जानते है इस बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Priyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद
Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
Hing Controversy: ‘दुनिया के सबसे बदबूदार फूड्स’ लिस्ट में शामिल हुई हींग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन-सा आटा है सबसे बेहतर
जौ का आटा का सेवन
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों के लिए जौ का आटा का सेवन करना बड़ा फायदेमंद हो सकता है। यह आटा सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है। इसका GI काफी कम होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
चने का आटा का सेवन
अगर बात चने का आटा यानी चने का सतु की करें तो ये लगभग हर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है। इसका GI मध्यम होता है और इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। ये कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर को बढ़ने से रोका जा सकता है।
ओट्स का आटा का सेवन
डायबिटीज के मरीजों के लिए जौ का आटा के अलावा ओट्स का आटा भी बड़ा फायदेमंद हो सकता है। ओट्स को सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है। इससे बना आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें बीटा-ग्लूकेन होता है, जो एक घुलनशील फाइबर है जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।
एक गिलास सत्तू में कितना होता है प्रोटीन, जानकर चौंक जाएंगे आप, शुरू कर देंगे पीना
बादाम का आटा का सेवन
बादाम का आटा भी डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतरीज ऑप्शन हो सकता है। इसे बारीक पिसे हुए बादाम से बनाया जाता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करने और ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर करने में मदद करता है। इस आटे का अखरोट जैसा स्वाद इसे बेकिंग और पैनकेक के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है।
