-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- What To Eat And What Not To Eat To Stay Healthy In The Rain
बारिश में हेल्दी रहने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, जान लीजिए खास जानकारी
- Written By: दीपिका पाल
बारिश में कई मौसम जनित बीमारियों की संख्या बढ़ जाती है। इसमें ही पेट से जुड़ी समस्याएं, वायरल इंफेक्शन और फूड पॉइजनिंग जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं। इसके लिए हेल्दी टिप्स का इस्तेमाल करना जरूरी है।

मानसून में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं (सौ. सोशल मीडिया)
बदलते मौसम के साथ देश के कई हिस्सों में बारिश की दस्तक होने लगी है। अब तक बारिश से कई हिस्से भीग गए है तो वहीं पर तेज गर्मी से ठंडक का अहसास महसूस होता है। बारिश के मौसम में कई मौसम जनित बीमारियों की संख्या बढ़ जाती है। इसमें ही पेट से जुड़ी समस्याएं, वायरल इंफेक्शन और फूड पॉइजनिंग जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं। इन सारी समस्याओं से बचने के लिए हमें बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखने की जरूरत होती है।
आज हम अपने लेख में आपको बारिश के दौरान अपनाई जानिए वाली खाने की आदतों के बारे में जानकारी देंगे। बदलते मौसम के साथ खानपान में भी बदलाव होता है जिसके प्रति सजग रहना बेहद जरूरी है।
जानिए मानसून में किन चीजों का सेवन होता है सही
मानसून के दौरान आपको इस बात का ख्याल रखना जरूरी होता है कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। अगर आप गलती से कुछ चीजों का सेवन कर लेते है जो अनहेल्दी है तो नुकसान आपकी सेहत को पहुंचता है। इस दौरान संक्रमण, अपच और पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी खतरा बढ़ जाता है। मानसून के दौरान खानपान को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट ने जानकारी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 2 घंटे की बारिश में सड़कें बनीं दरिया, संभाजीनगर मनपा मुख्यालय भी डूबा; यही थी प्री-मानसून तैयारी?
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
मुंबई में आफत की बारिश, 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा, सड़कों पर जलभराव, ट्रेन लेट और विमान सेवा भी प्रभावित
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
1- गर्म भोजन
बारिश के दौरान आपको गर्म चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए यह आपके शरीर को गर्माहट देने का काम करती है। इसके लिए आप बारिश के मौसम में गर्म पानी, अदरक वाली चाय, सौंफ का पानी, सूप, तुलसी का काढ़ा। इनमें से किसी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते है। यह सब चीजें गले और पाचन तंत्र को राहत देने का का काम करती है। इम्यूनिटी इस मौसम में सही होती है।
2- हल्का और सुपाच्य भोजन
सुबह औऱ शाम के खाने को लेकर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में खाना ऐसा खाएं जिसे पचाना बेहद आसान हो। इसके लिए आप डाइट में दलिया, खिचड़ी, उबली हुई सब्जियां, मूंग दाल, सूप आदि को शामिल कर सकते है।
3- मौसमी फल खाएं
बारिश के मौसम में आप फलों का सेवन मौसम के अनुसार करें। इस मौसम में आप सेब, पपीता, नाशपाती, जामुन, अनार जो फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते इनका सेवन शुरू कर दें। इन चीजों को खाने से आपका पाचन सुधरता है तो वहीं पर शरीर को एनर्जी मिलती है।
4- इम्युनिटी बढ़ाने वाले आहार
खानपान के अलावा आप नियमित इम्युनिटी को बढ़ाने वाले आहार का सेवन भी कर सकते है। इसके लिए हल्दी वाला दूध, तुलसी, अदरक, लहसुन, आंवला का सेवन करें यह शरीर में रोग से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।
5- प्रोबायोटिक आहार
इस मौसम में खानपान के अलावा आप पाचन को बेहतर रखने के लिए आप दही, छाछ जैसे प्रोबायोटिक चीजों का सेवन कर सकते है। आंतों की सेहत को बनाने के लिए प्रोबायोटिक आहार का सेवन करना चाहिए।
मानसून के दौरान किन चीजों को खाने से बचना चाहिए
मानसून के दौरान आपको कई चीजों के सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो आपकी सेहत को इसका नुकसान पहुंच सकता है।
तले और मसालेदार आहार
इस बारिश के मौसम में हर किसी को पकोड़े खाने का मन तो होता ही है इसके लिए तेल की चीजों का सेवन कर ही लेते है। पेट की समस्याएं आपको नुकसान ना पहुंचाएं इसके लिए पकौड़े, समोसे, चिप्स जैसे तले हुए खाने और अत्यधिक मिर्च-मसाले वाला भोजन लेने से बचें।
स्ट्रीट फूड से परहेज करें
यहां पर आप अपनी डाइट में स्ट्रीट फूड्स को खाने से बचें। कई लोग बारिश में भी सड़क किनारे मिलने वाला चाट, पकौड़ी, गोलगप्पा जैसे फूड का सेवन करते है लेकिन यह सेहत के नजरिए से सही नहीं होता है।
कच्ची और पत्तेदार सब्जियां
बारिश के मौसम में सब्जियों के खानेे को लेकर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इसके लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी का सेवन करने से पहले कीड़े या मिट्टी होने की आशंका से सफाई कर लें।इन्हें अच्छे से धोकर और पका कर ही सेवन करें। कच्ची सब्जियां, सलाद आदि से दूरी बनाएं।
सीफूड खाने से बचें
बारिश के मौसम में आपको सीफूड खाने से बचना चाहिए। नमी अधिक होने के कारण मछलियों और अन्य समुद्री भोजन में जल्दी खराबी आ सकती है।
ये भी पढ़ें- माइग्रेन की समस्या में राहत देता है भ्रामरी प्राणायाम, जानिए इसके खास फायदे
इन बातों का भी रखें ध्यान
- फ्रिज में रखे खाने से सावधान रहें: बासी या लंबे समय तक फ्रिज में रखा खाना खाने से बचें।
- साफ और उबला हुआ पानी पिएं: बारिश में जल-जनित रोग बढ़ जाते हैं। इसलिए हमेशा उबला या फ़िल्टर किया हुआ पानी ही पिएं।
- -हाथों की स्वच्छता बनाए रखें: खाना बनाने और खाने से पहले हाथ धोना जरूरी है ताकि बैक्टीरिया न फैलें।
- -फ्रिज में रखे खाने से सावधान रहें: बासी या लंबे समय तक फ्रिज में रखा खाना खाने से बचें।
- -पर्याप्त नींद लें और तनाव न लें: शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए नींद जरूरी है।
- -बारिश में भीगने से बचें और भीग जाएं तो तुरंत कपड़े बदलें।
What to eat and what not to eat to stay healthy in the rain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














