-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- What Precautions Should Be Taken While Using Immersion Rod
पानी गर्म करने के लिए Immersion Rod खरीदते समय ‘ये’ ज़रूर चेक कर लें, इस्तेमाल, इस्तेमाल करने में ये सावधानियां बरतें
- Written By: सीमा कुमारी
इमर्शन रॉड पानी गर्म करने का एक किफायती और सुविधाजनक तरीका है। इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।

Immersion Rod का इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखें
Immersion Rod Safety Tips: सर्दी के मौसम में ठंडे पानी से नहाने से हर कोई डरता है। कुछ लोग तो ठंडे पानी से नहाने के डर से गीजर फिट करवा लेते हैं, लेकिन गीजर काफी महंगा होता है, हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता है। ऐसे में इमर्शन रॉड पानी गर्म करने का एक किफायती और सुविधाजनक तरीका है, खासकर उन जगहों पर जहां गीजर उपलब्ध नहीं होता।
हालांकि, कई बार इसके इस्तेमाल के दौरान दुर्घटना भी हो सकती है। इसलिए इमर्शन रॉड से पानी गर्म करते वक्त सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं कि इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते समय क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
इमर्शन रॉड खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए
सम्बंधित ख़बरें
कमजोर इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत! तुलसी, नीम समेत ये 5 पत्तियां सेहत के लिए नहीं हैं किसी वरदान से कम
Farah Khan Tummy Tuck Surgery: डिलीवरी के बाद एक्स्ट्रा स्किन से थीं परेशान, आखिर क्या होता है टमी टक सर्जरी
Chia Seeds Benefits: चिया वॉटर या चिया योगर्ट? जानिए चिया सीड्स खाने का सबसे असरदार तरीका
Photo: महिलाओं में आयरन की कमी चुपचाप देती है ये 8 संकेत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं नजरअंदाज?
ब्रांड और गुणवत्ता
हमेशा किसी भरोसेमंद और मशहूर ब्रांड का चयन करें। अच्छे ब्रांड की रॉड सुरक्षा मानकों के अनुसार बनाई जाती हैं और इनमें शॉर्ट सर्किट होने का खतरा कम रहता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
पावर क्षमता
अपनी जरूरत के अनुसार वॉटर हीटिंग रॉड की पावर क्षमता चुनें। आमतौर पर, 1000 से 2000 वॉट की रॉड घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त होती है।
ISI मार्क
हमेशा ISI प्रमाणित रॉड ही खरीदें। यह सुरक्षा और अच्छी गुणवत्ता होने की गारंटी देता है।
मटेरियल और कोटिंग
रॉड का मटेरियल ऐसा होना चाहिए जो पानी में जंग न लगने दे। स्टेनलेस स्टील या कॉपर की रॉड सबसे बेहतर मानी जाती हैं। रॉड के ऊपर का हिस्सा मजबूत प्लास्टिक का होना चाहिए, जो ओवर हीटिंग से पिघले न।
हीटर का उपयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियां जानें
सूखे हाथों से करें इस्तेमाल
पानी गर्म करते समय हाथ पूरी तरह सूखे हों। गीले हाथों से रॉड का प्लग लगाने या निकालने से इलेक्ट्रिक शॉक लग सकता है।
प्लास्टिक की बाल्टी का इस्तेमाल करें
वॉटर हीटिंग रॉड का इस्तेमाल हमेशा प्लास्टिक की बाल्टी में करें। मेटल की बाल्टी में इसका इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है।
पानी की सही मात्रा रखें
बाल्टी में इतना पानी जरूर हो कि रॉड का हीटिंग हिस्सा पूरी तरह डूब जाए। यदि रॉड का हिस्सा बाहर रहता है, तो यह ओवरहीट होकर जल सकती है। रॉड पर मिनिमम और मैक्सीमम वॉटर मार्क बताया गया होता है। उसके हिसाब से ही बाल्टी में पानी भरें।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
इलेक्ट्रिक कनेक्शन की जांच करें
रॉड का प्लग सही स्थिति में होना चाहिए। अगर कहीं वायर कटे या खराब हो, तो तुरंत बदलवा लें। इमर्शन रॉड को पानी में डालने से पहले स्विच ऑन न करें और हमेशा स्विच बंद करके ही रॉड को बाहर निकालें।
What precautions should be taken while using immersion rod
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
Jul 27, 2026 | 11:06 PMपुरानी सरकारों में हर साल लीक होते थे पेपर…OP राजभर का विपक्ष पर हमला, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
Jul 27, 2026 | 11:02 PMटपकती छत और खराब दरवाजे… मुंबई की BEST बसों की बदहाली पर उठे सवाल, प्रशासन बोला- सब सुरक्षित है
Jul 27, 2026 | 10:57 PMCommonwealth Games 2026: भारत की झोली में एक और मेडल, बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
Jul 27, 2026 | 10:48 PMअंधभक्तों के सरगना का फरमान था, धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर भड़के रोहित पवार, छात्रों पर FIR पर दी चेतावनी
Jul 27, 2026 | 10:46 PMनई BMW में पहली बार बैठी मां की मुस्कान जीत ले गई दिल, बेटे ने शेयर किया भावुक वीडियो
Jul 27, 2026 | 10:37 PMDatia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM
PoK पर राजनाथ सिंह की दो-टूक, पाकिस्तान में मची खलबली! Video
Jul 27, 2026 | 07:59 PM














