मुंह पर टेप लगाकर सोने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Mouth Taping Sleep : इन दिनों सोशल मीडिया पर सोने का एक नया ट्रेंड वायरल हो रहा है जो सुनने में तो अजीब है। माउथ टेपिंग ट्रेंड की बात की जाए तो, इसमें मुंह पर टेप लगाकर लोग बेहतर नींद का दावा कर रहे है। इस ट्रेंड के फायदे बताते हुए यह भी कह रहे है कि, इससे नींद से जुड़ी सारी समस्याएं हल हो जाती है। सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच भलें यह ट्रेंड खास बन गया है लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे सही नहीं मान रहे है। यहां पर माउथ टेपिंग ट्रेंड के आखिर क्या फायदे और नुकसान है चलिए जानते है इस लेख के साथ।
इस माउथ टेपिंग ट्रेंड या मुंह पर टेप लगाकर सोने का मतलब यह कि, आप सोते समय मुंह पर टेप लगा लें यह बेहतर नींद का फार्मूला माना जा रहा है। यहां पर इस ट्रेंड में होठों पर टेप लगाने से नींद के दौरान सिर्फ नाक से सांस लें सकते इसे ही माउथ टेपिंग ट्रेंड कहते है। इस ट्रेंड को लेकर हेल्थ इन्फ्लुएंसर्स का कहना है कि, यह नींद को तो बेहतर बनाता ही है लेकिन खर्राटों की समस्या से भी निजात दिलाता है। ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है और नींद की गुणवत्ता सुधरती है. इस ट्रेंड से कुछ लोगों को फायदे हो सकते है। वहीं पर इसके नुकसान भी साथ में बताएं गए है चलिए चर्चा करते है इस बारे में।
1- इस ट्रेंड के पहले फायदे की बात की जाए तो, यहां टेप लगाने से मुंह बंद रहता है जिसकी वजह से व्यक्ति मुंह से सांस लेने की बजाय नाक से सांस लेता है। आपके खर्राटे भी कम हो सकते है।
2- मुंह पर टेप लगाने से रात में प्यास लगने की शिकायत भी कम होती है कई बार मुंह खुला रहने से मुंह सूख जाता है।
3- माउथ टेपिंग ट्रेंड की बात की जाए तो यह नींद को बेहतर बनाता है। इतना ही नहीं नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।
यहां पर हेल्थ इन्फ्लुएंसर्स ने इसके फायदे तो गिना दिए लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट ने इसके नुकसान बताए है।
1- अगर आप इस ट्रेंड की तरह अपने सोने का पैटर्न रखते है तो, आपकी स्किन डैमेज हो सकती है। इसका कारण है ऑक्सीजन सही से नहीं मिल पाना। इससे एलर्जी और सूजन की समस्या होती है।
2- कई बार मुंह पर टेप लगाने से नाक बंद रह जाती है जो सांस रूकने का काऱण बनती है। यहां पर इस ट्रेंड के मुताबिक, शरीर में ऑक्सीजन का लेवल भी कम हो जाता है। वहीं पर घुटन की समस्या भी होती है।
3- अगर आपको अचानक खांसी या उल्टी की शिकायत होने लगती है तो टेप होने की वजह से परेशानी बढ़ सकती है। इस स्थिति में यह ट्रेंड हेल्पफुल ना होकर खतरनाक हो सकता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
नोट- यहां पर ध्यान रखें कि, इस ट्रेंड को अपनाने से पहले आपको हेल्थ एक्सपर्ट्स से बात कर लेनी चाहिए।अगर आपको सांस की समस्या, नाक बंद रहने की शिकायत, अस्थमा या स्लीप एपनिया है आप बिल्कुल भी इस ट्रेंड को नहीं अपनाएं।