हड्डियां कमजोर होने के काफी हद तक हम ख़ुद हैं जिम्मेदार, कैसे? इसके लक्षण भी जानिए
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खानपान और गलत आदतों की वजह से हड्डियां तेजी से कमजोर होती जा रही है। जब तक समस्या बढ़ती नहीं, तब तक हम इसे नजरअंदाज करते रहते हैं। ऐसे में हड्डियों की कमजोरी को पहचानना बेहद जरूरी हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
किन कारणों से हड्डियां कमजोर होती हैं (सौ.सोशल मीडिया)
शरीर को स्वस्थ रखने में हड्डियां अहम भूमिका निभाती हैं। हड्डियों की मजबूती का ख्याल रखना उतना ही जरूरी है जितना दिल या दिमाग का। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हड्डियां कमजोर होने पर कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता हैं। बता दें, कमजोर हड्डियों के कारण जोड़ों में दर्द अर्थराइटिस आदि की समस्या होने लगती है। हालांकि उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की समस्या होने लगती है।
लेकिन, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खानपान और गलत आदतों की वजह से हड्डियां तेजी से कमजोर होती जा रही है। जब तक समस्या बढ़ती नहीं, तब तक हम इसे नजरअंदाज करते रहते हैं। ऐसे में हड्डियों की कमजोरी को पहचानना और गलतियों से बचना बेहद जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं किन कारणों से हड्डियां कमजोर होती हैं और इसके क्या लक्षण होते हैं?
किन कारणों से हड्डियां कमजोर होती हैं जानिए एक्सपर्ट्स की राय:
डॉ. अंंचिल उप्पल का कहना हैं कि, बहुत से लोग सेहत के अन्य अंगों के लिए जागरूक रहते हैं, लेकिन बोनस यानी हड्डियों के प्रति उतने गंभीर नहीं हो पाते हैं, छोटी-छोटी गलतियों की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती है। हड्डियों और जोड़ों में लगातार दर्द रहता है तो यह कई समस्याओं का संकेत हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
Stair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
Y2K Fashion Return: साल 2000 के मिलेनियल फैशन ट्रेंड, जो है Gen-z का नया स्टाइल स्टेटमेंट
Meditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
क्या हैं हड्डियां कमजोर होने के कारण
जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन
डॉ. अंंचिल उप्पल के अनुसार, आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक में जंक फूड का क्रेज बहुत बढ़ गया है। बता दें, कोल्ड ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड होता है, जो शरीर में कैल्शियम की कमी कर देता है।
आपको बता दें, इसके अलावा, अधिक नमक और प्रोसेस्ड फूड भी हड्डियों की दुश्मन बनती हैं। अगर आप चाहते है कि ताउम्र आपकी हड्डियां मजबूत हो तो ज्यादा जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें।
कैल्शियम और विटामिन D की कमी
जैसा कि आप जानते है कि हड्डियों की मजबूती के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व हैं कैल्शियम और विटामिन D. अगर आपकी डाइट में दूध, दही, पनीर, हरी सब्जियां, बादाम जैसे फूड्स की कमी है, तो आपकी हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। विटामिन-D की कमी सूरज की रोशनी न लेने से होती है। इसलिए डॉक्टर हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ खाने की सलाह देते हैं।
उम्र और हार्मोनल बदलाव
महिलाओं में मेनोपॉज के बाद हड्डियों की कमजोरी आम समस्या हैं। उम्र के साथ-साथ शरीर में हार्मोनल बदलाव आते हैं, जिससे बोन डेंसिटी कम होने लगती हैं। पुरुषों में भी उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
यह भी पढ़ें-जामुन के साथ भूलकर भी ना खाएं-पीएं ये चीज़ें, वरना भुगतने पड़ सकते हैं परिणाम
स्मोकिंग और एल्कोहल का सेवन
आपको बता दें, हड्डियों का कमजोर होने की मुख्य वजह स्मोकिंग और एल्कोहल का सेवन भी हैं। धूम्रपान और शराब पीना सिर्फ फेफड़ों और लिवर के लिए ही नहीं, बल्कि हड्डियों के लिए भी खतरनाक होता है। स्मोकिंग से हड्डियों की कोशिकाएं कमजोर होती हैं और बोन डेंसिटी घटती है।
शारीरिक गतिविधि की कमी
हड्डियों का कमजोर होने की मुख्य वजह शारीरिक गतिविधि की कमी होना भी है। जो लोग पूरे दिन बैठे रहते हैं या बहुत कम चल-फिर करते हैं, उनकी हड्डियों पर असर पड़ता है। एक्सरसाइज या चलने-फिरने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। खासकर वजन उठाने वाली एक्सरसाइज हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। जो लोग आलसी जीवन जीते हैं, उनमें ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का कमजोर होना) का खतरा बढ़ जाता है।
हड्डियां मजबूत करने के लिए अपनाएं ये उपाय
- रोजाना कम से कम 15-20 मिनट धूप में बैठें।
- कैल्शियम और विटामिन D युक्त भोजन करें।
- दिन में थोड़ी देर जरूर टहलें या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।
- धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं।
- डॉक्टर की सलाह से समय-समय पर बोन डेंसिटी टेस्ट कराएं।
