वेलनेस फूड का नया ट्रेंड, Botox Cupcakes से Collagen Wontons तक, क्या आपने किया ट्राई?
Wellness Food Trend: आधुनिक जीवनशैली में खाना केवल स्वाद नहीं बल्कि हेल्थ और ब्यूटी को बढ़ाने का जरिया है। जानिए क्यों बदल रही है लोगों की खाने की आदतें और क्या है इस नए फूड ट्रेंड की खासियत?
- Written By: रीता राय सागर
फूड कल्चर (फोटो.सोशल मीडिया)
Wellness Food Trend 2026: पुराने समय में उस काना को अच्छा माना जाता था, जिसका स्वाद लाजवाब हो और लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखे, लेकिन सभी चीजों के साथ-साथ खाने की भी परिभाषा बदलती जा रही है।
आज लोग ऐसे खाने की तलाश करते हैं, जो न केवल भूख को कम करें बल्कि स्किन को ग्लोइंग बनाए, बालों को मजबूत करने, फिटनेस सुधारने और शरीर को जरूरी पोषण देने में भी मदद करें। इसी वजह से दुनियाभर में वेलनेस फूड का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है।
रेस्टोरेंट भी इसे भूना रहे हैं। अब रेस्तरां, कैफे और फूड जायंट्स में ऐसे भोजन परोसे जा रहे हैं, जिनमें स्वाद के साथ हेल्थ और ब्यूटी का भी कॉम्बिनेशन हो।
सम्बंधित ख़बरें
Body Detox: बॉडी को नेचुरली डिटॉक्स करना है? अपनाएं ये 10 स्मार्ट टिप्स, शरीर रहेगा फिट और फ्रेश
Cholesterol Diet: हाई कोलेस्ट्रॉल है, तो सुबह नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये 5 फूड्स, बिगड़ सकता है हार्ट हेल्थ
Colour psychology In Fashion: मूड के हिसाब से चुनें कपड़ों का रंग, जानिए कौन-सा कलर देगा आत्मविश्वास और सुकून
Aesthetic Home Decor Ideas: कम बजट में भी घर दिखेगा Pinterest जैसा खूबसूरत, जानें 7 आसान तरीके
खाना अब सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का भी साथी
हेल्दी लाइफस्टाइल और फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता ने लोगों की खानपान की आदतों को भी बदल दिया है। पहले लोग खाना को पेट भरने का साधन समझकर खाते थे, वहीं अब भोजन को प्रोटीन, कोलेजिन, प्रोबायोटिक्स और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। इसके लिए ट्रेडिशनल फूड्स को ही नए अंदाज और नए नाम के साथ परोसा जा रहा है।
फूड कल्चर (फोटो.सोशल मीडिया)
Botox Cupcake बना चर्चा का विषय
इस ट्रेंड का सबसे दिलचस्प उदाहरण बोटॉक्स कपकेक है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें कोई बोटॉक्स नहीं है बल्कि इसे इस तरह डिजाइन किया जाता है कि यह कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट की याद दिलाता है। कपकेक के अंदर क्रीम या फिलिंग को इंजेक्शन की तरह भरा जाता है, जिससे यह देखने में दिलचस्प लगता है।
खाने में बढ़ता कोलेजिन का इस्तेमाल
कोलेजिन पहले केवल ब्यूटी सप्लीमेंट्स और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स तक सीमित था, लेकिन अब यह खाने का भी हिस्सा बन चुका है। कई रेस्टोरेंट अपने मेन्यू में कोलेजिन वॉनटॉन से लेकर कोलेजिन नूडल्स और सूप तक परोस रहे हैं।
प्रोटीन युक्त आटा भी बना नया ट्रेंड
फिटनेस को ध्यान में रखते हुए अब प्रोटीन फोर्टिफाइड आटा भी बाजार में उपलब्ध है। इसका मकसद रोजमर्रा के भोजन के जरिए प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना है। इससे यह साफ होता है कि अब हेल्दी फूड केवल सप्लीमेंट्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हमारी आम सी रसोई का हिस्सा बनता जा रहा है।
स्मूदी और आइसक्रीम में भी हेल्थ का तड़का
इसी ट्रेंड के तहत कोलेजिन स्मूदी और हाई-प्रोटीन आइसक्रीम भी काफी लोकप्रिय हो रही हैं। दरअशल, फिटनेस के प्रति जागरूक लोग आइसक्रीम या स्मूदी से परहेज करते हैं। ऐसे में इन्हें बेचने का यह एक नया तरीका भी कहा जा सकता है। इन्हें इस तरह तैयार किया जाता है कि स्वाद के साथ शरीर को अतिरिक्त पोषण भी मिल सके।
फूड कल्चर (फोटो.सोशल मीडिया)
कॉफी भी बन गई प्रोटीन ड्रिंक
कॉफी प्रेमियों के लिए भी अब हेल्दी विकल्प मौजूद हैं। प्रोटीन कॉफी और वियतनामी प्रोटीन कॉफी शेक जैसे ड्रिंक्स कैफीन के साथ अतिरिक्त प्रोटीन देने का दावा करते हैं। इस तरह के ड्रिंक्स लोगों का ध्यान खींचते है।
कुछ साल पहले तक कोलेजिन डंपलिंग, प्रोटीन आटा या बोटॉक्स कपकेक कहानियों की तरह लगती थी, लेकिन अब मार्केटिंग औऱ फूड इंडस्ट्री ने इन चीजों को आम जनजीवन का हिस्सा बना दिया है।
