-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Weight Loss Scam Online Trap How To Avoid Fake Weight Loss Products
Weight Loss Scam: सावधान! वजन घटाने के नाम पर हो रही ऑनलाइन ठगी, ऐसे बचाएं अपनी सेहत और पैसा
- Written By: रीता राय सागर
Weight Loss Trap: बढ़ते मोटापे का फायदा उठाकर ऑनलाइन ठग फर्जी डाइट प्लान, चमत्कारी दवाओं जैसे झूठे दावों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। जानिए ऑनलाइन वेटलॉस स्कैम से बचने के उपाय।

वेटलॉस स्कैम (फोटो. एआई)
Online Weight Loss Scam: वजन बढ़ना आज के समय में एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। मॉडर्न लाइफ स्टाइल और गलत व मिलावटी खान-पान इसका मुख्य कारण है। एक्सपर्ट के अनुसार, सही नींद, संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी और रोजाना व्यायाम अपनाकर वजन को कम किया जा सकता है।
लेकिन वजन घटाने के नाम पर इंटरनेट पर कई तरह की ठगी भी चल रही है। आपकी समस्या का फायदा उठाकर कई लोग घोखाधड़ी कर रहे हैं। वजन कम कराने के नाम पर लोगों से मोटे पैसे वसूले जा रहे हैं। इस तरह के साइबर लुटेरों से कैसे बचें, इस लेख में हम इसी पर चर्चा करेंगे।
इन शब्दों पर कभी न करें यकीन
वजन न तो एक दिन में घटता है और न ही एक दिन में बढ़ता है। इसलिए जब भी कोई आपसे कहे कि 100% रिजल्ट, मनी बैक गारंटी, बिना डाइट-एक्सरसाइज के वजन घटाएं, तो समझ लें कि यह झूठ है, जो भी इस इंडस्ट्री में वास्तव में जुड़ा है, वह कभी इस तरह की गारंटी नहीं देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Diet Tips: रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
फर्जी CSC आईडी से 50 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा; आगरा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय गिरोह, दो गिरफ्तार
World Fragile X Day: क्या है फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम? जानिए इस दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज
Bhandara News: भंडारा में साइबर ठगी का नया खेल, लोगों के खातों में जमा हो रही संदिग्ध रकम
वेटलॉस स्कैम (फोटो. एआई)
ऑनलाइन डायटीशियन
याद रखिए, जो भी वास्तव में डायटीशियन या इस पेशे से जुड़े लोग हैं, वो सबसे पहले आपकी मेडिकल हिस्ट्री, ब्लड रिपोर्ट, लाइफस्टाइल संबंधित सवाल पूछेंगे। बैलेंस्ड मील सजेस्ट करेंगे। हफ्ते में 1/2 किलो से ज्यादा वजन घटाने को मना करेंगे। सिर्फ फोटो देखकर दवा भेजने वाला डॉक्टर नहीं बल्कि दुकानदार होता है, जिसका मकसद प्रोडक्ट बेचकर पैसे कमाना होता है। फर्जीवाड़े से बचने के लिए हमेशा डिग्री मांगिए, रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कीजिए।
जब ढाई हज़ार की दवा 11 लाख की बन जाए
हमेशा ठगी की शुरुआत छोटी रकम से होती है और फिर वह धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। पहले छोटी रकम से शुरू कर मजबूर कर दिया जाएगा, जिसके बाद आप अधिक पैसा देने को विवश हो जाएंगे। उनकी बोलचाल ऐसी होती है, जो आपको ट्रैप में फंसाती चली जाएंगी। महिलाएं अक्सर इस ट्रैप में फंसती चली जाती हैं। अगर कोई हर महीने लाखों की दवा बता रहा है तो यह भी फ्रॉड का संकेत है।
वेटलॉस स्कैम (फोटो. एआई)
इनसे बचने के उपाय
- वजन घटाना है तो फैमिली डॉक्टर या एमबीबीएस डायटीशियन से संपर्क करें। सोशल मीडिया या इंस्टाग्राम रील देखकर किसी पर भरोसा न करें और न ही कोई दवा खरीदें।
- अगर कोई कंपनी सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट, कैश या पर्सनल अकाउंट में पैसे मांगे तो रुक जाएं। ठग अक्सर कहते हैं आपकी सहेली ने भी ली और 15 किलो वजन घटाया। ऐसे में बिना अपनी सहेली से कंफर्म किए भरोसा न करें।
- FSSAI पर जाकर नंबर की जांच करें। कोई भी हर्बल, आयुर्वेदिक दवा FSSAI अप्रूव्ड होनी चाहिए। पैकेट पर लाइसेंस नंबर देखें, वेबसाइट पर वेरीफाई करें।
- अगर गलती से आप इस ट्रैप का शिकार हो गए हैं, तो चुप न बैठें। साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन नंबर 1915 पर कॉल करें।
Weight loss scam online trap how to avoid fake weight loss products
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह बोले- संविधान को बचाने के लिए हमें जिताएं
Jul 23, 2026 | 08:17 AMइस्तीफा लो-न्याय दो: शिक्षा मंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, रात 11 बजे पुलिस ने जबरन खदेड़ा
Jul 23, 2026 | 08:14 AMपाकिस्तान के कराची में HIV का प्रकोप, 6 मासूमों की मौत, 94 बच्चे संक्रमित; दहशत में सिंध प्रांत
Jul 23, 2026 | 08:08 AMपुणे में सड़कों के गड्ढों पर PMC का कागजी दावा, केवल 54 गड्ढे बाकी; बेहाल सड़कों से नागरिकों में भारी आक्रोश
Jul 23, 2026 | 08:08 AMइधर विपक्ष मांग रहा इस्तीफा, उधर धर्मेंद्र प्रधान ने कर दिया बड़ा ऐलान! जानें क्यों 29 जुलाई को बताया बेहद खास
Jul 23, 2026 | 08:07 AMJPSC Exam Postponed: JPSC की 9 परीक्षाएं रद्द, चेयरमैन का इस्तीफा और CID की बड़ी रेड में 5 गिरफ्तार!
Jul 23, 2026 | 07:56 AMराहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में नागपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, राजभवन के सामने पुलिस से धक्का-मुक्की
Jul 23, 2026 | 07:55 AMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














