- Hindi News »
- Health »
- Weight Loss Diet 4 High Protein Wheat Flour Alternatives Chapatis In Hindi
वजन घटाने के लिए आज ही बदल दें अपनी रोटी, ये 4 हाई-प्रोटीन चपाती 15 दिन में दिखा सकती है असर!
Weight Loss Tips: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण वजन बढ़ना एक आम समस्या बन चुकी है। वजन घटाने के लिए डाइट में प्रोटीन की सही मात्रा बेहद जरूरी मानी जाती है। इसके लिए गेहूं की रोटी की जगह दूसरे अनाज की रोटी डाइट में शामिल करें।
- Written By: प्रीति शर्मा
हेल्दी हाई-प्रोटीन चपाती (सौ. फ्रीपिक)

आजकल वेट लॉस या वजन घटाने के लिए लो कार्ब डाइट का चलन बढ़ता जा रहा है। जिसमें अक्सर रोटी छोड़ने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं तो बिना रोटी के पेट भरना मुश्लिक हो जाता है। ऐसे में आप डाइट में हाई प्रोटीन रोटियों को शामिल कर सकती हैं। जिससे वजन कम करने में मदद मिलेगी और मांसपेशियां भी मजबूत होंगी।

हाई प्रोटीन आटा वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है। यह आपका पेट लंबे समय तक भरा रखता है जिससे ओवरईटिंग की समस्या नहीं होती है। अक्सर लोग गेहूं की रोटी खाते हैं जिसमें ज्यादा कार्बोहाइड्रेट होता है। इसकी जगह आप मोटे अनाजों या दालों के आटे की रोटी खा सकते हैं।
Summer Eye Care: गर्मी के मौसम में कैसे रखें आंखों का ख्याल? बस ये चीजें शामिल कर लें अपनी डाइट में
Autism Awareness: ऑटिज्म क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके
Hair Loss Due To PMOS: पीएमओएस में क्यों झड़ते हैं बाल और कैसे पाएं दोबारा घने बाल? जानें एक्सपर्ट की राय
Korean Salad Recipe: गर्मियों में ट्राई करें ये 3 टेस्टी कोरियन सलाद, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

बेसन की रोटी: अगर आप हाई-प्रोटीन डाइट पर हैं तो चने की दाल से बना बेसन आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। बेसन की रोटी न केवल स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि यह फाइबर से भरपूर होने के कारण पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखती है। यह मांसपेशियों के विकास में मदद करती है और ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखती है।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में सोयाबीन के आटे की रोटी शामिल कर सकते हैं। जिन लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं उनके लिए यह रोटी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। यह मांसपेशियों में दर्द को कम करने में मदद करती है और शरीर में एनर्जी भर देती है। वजन कम करने के साथ यह शरीर को स्वस्थ रखती है।

मिलेट्स यानी ज्वार, बाजरा और रागी की रोटियां प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होती हैं। ये ग्लूटेन-फ्री अनाज हैं जो पेट की चर्बी को कम करने में तेजी से मदद करते हैं। रागी विशेष रूप से कैल्शियम का अच्छा स्रोत है जो वजन घटाने के दौरान शरीर की मजबूती बनाए रखता है।

सत्तू की रोटी हाई प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है। यह न सिर्फ पेट को ठंडा करती है बल्कि यह एनर्जी का भी पावरहाउस है। वर्कआउट करने वाले लोगों के लिए सत्तू की रोटी प्रोटीन का सबसे अच्छा और सस्ता सोर्स है। वजन कम करने के लिए अब आपको भूखा रहने की जरूरत नहीं है। गेहूं के आटे को इन हेल्दी विकल्पों के साथ मिलाकर या इनकी अलग रोटियां रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
Weight loss diet 4 high protein wheat flour alternatives chapatis in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान-US टकराव चरम पर; कुवैत-बहरीन में ड्रोन अटैक के बाद कुवैत ने बंद किया एयरस्पेस, कई फ्लाइट्स डायवर्ट
Jun 11, 2026 | 09:39 AMOsho World: ओशो की 11 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी सोच और जीवन
Jun 11, 2026 | 09:35 AMShare Market Crash: ग्लोबल मार्केट के खराब संकेतों से सेंसेक्स 367 और निफ्टी 110 अंक टूटकर खुले
Jun 11, 2026 | 09:34 AMसागर में हल्लाबोल: युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर प्रदर्शन
Jun 11, 2026 | 09:17 AMMaha TET 2026: आवेदनों का टूटा रिकॉर्ड, 6 लाख से अधिक उम्मीदवार, नीट के कारण अब 28 जून को होगी परीक्षा
Jun 11, 2026 | 09:11 AMइंदौर में फायर सेफ्टी न मिलने पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 16 व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील
Jun 11, 2026 | 09:08 AMनवभारत संपादकीय: AIADMK गठबंधन पर मतभेद, अन्नामलाई व BJP की राहें हुईं जुदा
Jun 11, 2026 | 09:07 AMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM


















