Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

होली के भांग का नशा उतारने की 5 ख़ास तरकीब, भांग का हैंगओवर उतरने में मिलेगी बड़ी मदद, आज़मा कर देखिए

अल्कोहल या भाग का नशा उतारने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। जानें शराब का नशा जल्दी कैसे उतारें?

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Mar 13, 2025 | 10:31 PM

हैंगओवर उतारने में मदद करेंगे ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Holi 2025 Tips:होली खुशियों, मस्ती और रंगों का त्योहार है। इस खास मौके में लोग होली पार्टी का आयोजन करते हैं, जिसमें दोस्त रिश्तेदार शामिल होते हैं। होली पार्टी में रंग खेलने के साथ ही लोग ड्रिंक्स भी करते हैं। भांग या शराब के सेवन होली में अक्सर देखने को मिलता है।

आपको बता दें, रंग खेलने के बाद होली के अगले दिन से हैंगओवर होने लगता है। सिर दर्द, थकान आदि के कारण होली के बाद कई दिन लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर पर होली पार्टी का आयोजन कर रहे हैं, या खुद किसी होली पार्टी में पहुंचे हैं और वहां अल्कोहल या भाग का सेवन किया है, तो हैंगओवर ड्रिंक्स घर पर ही बनाकर नशा उतार सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

हैंगओवर उतारने में मदद करेंगे ये उपाय-

सम्बंधित ख़बरें

गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

रात के देर से खाना खाने के खतरे जानिए, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

Moringa Powder: बीमारियों का रामबाण इलाज है मोरिंगा पाउडर! जानें इस्तेमाल का सही तरीका और सावधानियां

Brain Health Alert: दिमाग को खोखला कर रही हैं रोजमर्रा की ये 6 छोटी गलतियां! जानें कैसे बचाएं अपनी ब्रेन हेल्थ

भरपूर मात्रा में नींबू पानी पिएं

नींब पानी शराब के नशे को उतारने में असरदार साबित हो सकता है। अगर आपको शराब पीने के बाद नशा हो गया है, तो आप नींबू के रस का सेवन कर सकते हैं।

खुली जगह में जाएं

हैंगओवर कम करने के लिए आप खुली जगह टहल सकते हैं या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। ताजी हवा लेने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है, जिससे आप अच्छा महसूस करते हैं और नशा जल्दी उतरता है।

अदरक का करे सेवन

अदरक शराब का नशा उतारने में भी उपयोगी साबित हो सकता है। अदरक शराब की वजह से होने वाला सिरदर्द, घबराहट और उल्टियों को भी कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप अदरक का रस निकाल सकते हैं, अगर कसैला लगता है तो इसमें शहद मिलाकर पी सकते हैं।

अच्छी नींद लें

हैंगओवर कम करने के लिए अच्छी नींद लें। शरीर को नशे से उबरने के लिए पर्याप्त आराम देना भी बेहद जरूरी है। अगर आप थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो शांत जगह पर अच्छी नींद लें। इससे शरीर को रिकवरी में मदद मिलेगी और आप जल्द ही बेहतर महसूस कर पाएंगे।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

केला का करे सेवन

शराब का नशा उतारने के लिए आप केला खा सकते हैं। केला शराब का हैंगओवर उतारने में काफी मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, केले में पोटेशियम और कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलेंगे। जिससे आपकी थकान, सिर दर्द में आराम मिलेगा।

Try these 5 easy tips to get rid of the bhaang hangover after holi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2025 | 10:31 PM

Topics:  

  • Health Tips
  • Holi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.