Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ज्यादा गुस्सा यानी Heart Attack का खतरा, Anger management के टिप्स जानिए और बचें मौत के खतरे से

डॉक्टरों का मानना है कि गुस्सा दिल की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, और यह दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं ज्यादा गुस्सा करने के नुकसान।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Apr 30, 2025 | 09:18 PM

ज्यादा गुस्सा करने के नुकसान जानिए (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Anger Effects on Heart: आजकल की तेज-रफ्तार जिंदगी में लोग तनाव और गुस्से का सामना कर रहे है। कभी काम का दबाव, कभी परिवारिक समस्याएं या फिर सामाजिक रिश्तों में उतार-चढ़ाव, इन सबके कारण गुस्सा आना एक सामान्य बात बन गई है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि बार-बार गुस्सा आने से आपका दिल गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है? डॉक्टरों का मानना है कि गुस्सा दिल की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, और यह दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं ज्यादा गुस्सा करने के नुकसान।

ज्यादा गुस्सा करने के नुकसान जानिए :

सम्बंधित ख़बरें

क्या आपकी होली की तैयारी है पूरी? घर से निकलने से पहले ये 3 चीजें चेक कर लें, वरना पड़ेगा पछताना!

Newborn Sleep Hours: 24 घंटे में आपके शिशु को कितनी नींद की है जरूरत? रिसर्च में हुआ ये बड़ा खुलासा!

सावधान! अगर आप भी नहीं करते ब्रेकफास्ट, तो आज ही जान लें खाली पेट रहने के ये नतीजे

कच्चे दूध के इस आसान इस्तेमाल से पाएं मक्खन जैसी कोमल स्किन, बस मिला लें ये एक खास चीज

हाई ब्लड प्रेशर

एक्सपर्ट्स के अनुसार,ज्यादा गुस्सा करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। आपको बता दें, गुस्से के दौरान शरीर में एड्रेनालिन हार्मोन का सीक्रेशन बढ़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है। लगातार हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति दिल की आर्टरीज को कमजोर कर सकती है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकती है। इसलिए ज्यादा गुस्सा करने से बचना चाहिए।

तनाव और गुस्से का क्या है संबंध

बता दें, जब हम गुस्सा करते हैं, तो हमारे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन (कोर्टिसोल और एड्रेनालिन) का स्तर बढ़ जाता है। इससे हार्ट रेट तेज हो जाता है, ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगती हैं। अगर यह कंडिशन बार-बार होती है, तो इससे दिल बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

हार्ट अटैक का खतरा

एक्सपर्ट्स की मानें तो, जो लोग अक्सर गुस्सा करते हैं, उनमें सामान्य लोगों की तुलना में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है, क्योंकि गुस्से की वजह से दिल की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

गुस्से को कैसे कंट्रोल करें?

क्योंकि, गुस्सा दिल के लिए हानिकारक है, इसलिए इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। कुछ उपाय जो आपको गुस्सा कम करने में मदद कर सकते हैं-

गहरी सांस लें

जब गुस्सा आए, तो 5-7 बार गहरी सांस लें। इससे मन शांत होगा और हार्ट रेट सामान्य होगी।

एक्सरसाइज और योग करें

नियमित योग, प्राणायाम और मेडिटेशन करने से मन शांत रहता है और गुस्सा कम होता है।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

पूरी नींद लें

नींद की कमी से चिड़चिड़ापन बढ़ता है। 7-8 घंटे की नींद लेकर गुस्से को कंट्रोल किया जा सकता है।

पॉजिटिव सोचें

किसी भी स्थिति को शांति से समझने की कोशिश करें। नेगेटिव विचारों से दूर रहें।
प्रोफेशनल मदद लें- अगर गुस्सा बहुत ज्यादा हो रहा है, तो साइकोलॉजिस्ट या काउंसलर से सलाह लें।

Too much anger means risk of heart attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 30, 2025 | 09:18 PM

Topics:  

  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.