-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Get Instant Relief From Cold Feet This Winter With These Home Remedies
कितने भी मोजे पहन लें, पैर रहते हैं ठंडे? अपनाएं ये आजमाए हुए घरेलू उपाय, तुरंत दिलाएंगे गर्माहट
- Written By: दीपिका पाल
Cold Feet In Winter: सर्दियों में मोजे पहनने के बावजूद पैर ठंडे रहते हैं? जानिए पैरों की ठंड दूर करने के असरदार घरेलू उपाय, देसी नुस्खे और तुरंत राहत पाने के आसान तरीके।

सर्दियों में मोजे पहनने के बाद ठंड (सौ. डिजाइन फोटो)
Home Remedies For Cold Feet: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का सही तरीके से ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। यहां पर अगर सर्दी के मौसम में ठंडी हवाएं, बारिश और ओस की वजह से शरीर पर इसका प्रभाव बुरा पड़ता है। यहां पर ठंड की वजह से सिर्फ चेहरे और हाथों को ही नहीं बल्कि पैरों को भी नुकसान पहुंचता है। कभी-कभी पैरों में मोजे पहनने के बाद चाहे ऊनी मोजे पहने हों या गर्म जूते फिर भी पैरों का तलवा इतनी तेजी से ठंडा हो जाता है कि, वह बर्फ जैसा महसूस करते है। यहां पर शरीर में इसके पीछे शरीर में रक्त और ऑक्सीजन की कमी का संबंध है।
यहां पर कहते हैं कि, जब पैरों तक पर्याप्त ब्लड और ऑक्सीजन नहीं पहुंचती, तो पैर ठंडे और सुन्न महसूस होते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय हैं। इस तरह के उपाय पैरों को गर्म तो रखते है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने का काम भी करते है।
इन खास उपायों की मदद से पैरों को दें ताजगी
यहां पर अगर हम पैरों में ठंडक की समस्या से निजात पाना चाहते है तो इस तरह यहां पर बताए जा रहे घरेलू उपायों की मदद ले सकते है जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
महायुति सरकार का बड़ा फैसला: NHM के 15,010 संविदा कर्मचारियों का समायोजन, 1,153 करोड़ का वार्षिक बजट मंजूर
गर्म पानी:-
सर्दियों में पैरों को गर्माहट देने के लिए गर्म पानी से बेहतर कोई उपाय नहीं है। यहां पर गर्म पानी में अगर आप पैर डुबोकर रखते है तो अच्छा होता है। यहां पर गर्म पानी से पैरों का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों की अकड़न कम होती है। पानी में थोड़ा सा नमक डालने से पैरों की थकान और ठंडक दोनों में राहत मिलती है। इसके अलावा सिकाई के लिए गर्म कपड़े या तौलिए का इस्तेमाल कर सकते है।
हीटिंग पैड:-
सर्दियों में गर्माहट देने के लिए आप सरल और प्रभावशाली इस तरीके का इस्तेमाल कर सकते है। यहां पर अगर पैरों का तलवा लगातार ठंडा रहता है, तो हीटिंग पैड इसे जल्दी गर्म करने में मदद करता है। रात को सोने से पहले पैरों को हीटिंग पैड से सेकने से उनकी मांसपेशियों में खिंचाव कम होता है और ब्लड फ्लो बेहतर होता है। जब बाहर जाना हो, तो मोज़े और जूते पहनने से पहले ही पैरों को हीटिंग पैड से गर्म करना फायदेमंद रहता है। आजकल यह आसानी से ऑनलाइन या मार्केट में उपलब्ध है।
सही आहार:-
सर्दियों में खानपान को बेहतर रखना भी जरूरी होता है। पोषण की कमी के कारण कई बार शरीर पर इसका असर देखने के लिए मिलता है। खासकर खून में आयरन की कमी होने पर पैरों में ठंडक और सुन्नपन महसूस होता है। इसलिए डाइट में आयरन युक्त भोजन शामिल करना जरूरी है, जैसे हरी सब्जियां, पालक और दालें। साथ ही, विटामिन बी 12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करता है, जिससे रक्त संचार और ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर होती है।
ये भी पढ़ें- सावधान! रातभर रूम हीटर चलाकर सोना पड़ सकता है भारी, जानें इसके खतरनाक साइड इफेक्ट्स
तेल मालिश:-
सर्दियों में तेल मालिश का तरीका अपनाना जरूरी होता है। पैरों को गर्माहट देने के लिए तेल मालिश जरूरी होते है। इसके लिए सरसों के तेल में थोड़ी मात्रा में अजवाइन मिलाकर उसे हल्का गर्म करें और पैरों के तलवों पर मालिश करें। इस प्रक्रिया से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर होती है। नियमित मालिश से पैरों की ठंडक और सुन्नपन दोनों कम हो जाते हैं।
आईएएनएस के अनुसार
Get instant relief from cold feet this winter with these home remedies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














