-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Tongue Bacteria Linked To Lung Infection Oral Hygiene Tips In Hindi
ब्रश करना काफी नहीं! जीभ की ये गंदगी आपके फेफड़ों को कर सकती है खराब; आज ही बदलें अपनी ये आदत
- Written By: प्रीति शर्मा
Oral Hygiene Tips: ब्रश करना ही ओरल हेल्थ के लिए काफी नहीं होता बल्कि जीभ की सफाई भी उतनी ही जरूरी है। जीभ पर जमी गंदगी और बैक्टीरिया मुंह की बदबू के साथ-साथ फेफड़ों पर भी नुकसान पहुंचाती है।

जीभ को साफ करते हुए व्यक्ति (सौ. एआई)
Oral Health Care Tips: जब भी हम सुबह उठते हैं तो सबसे पहले अपने दांतों को ब्रश करते हैं और उसके बाद ही दिन की शुरुआत होती है। लेकिन ब्रश के दौरान अक्सर कई लोग एक महत्वपूर्ण काम को नजरअंदाज कर देते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं जीभ की सफाई की। जीभ की सफाई सिर्फ ओरल हाइजीन का हिस्सा नहीं है बल्कि यह पूरे शरीर के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। अगर आप रोजाना अपनी जीभ साफ नहीं करते हैं तो यह आदत आगे जाकर सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।
जीभ साफ करना क्यों है जरूरी
सुबह जब आप आईने में अपनी जीभ देखते हैं और उस पर एक सफेद परत दिखाई देती है तो समझ लीजिए कि यह आपके शरीर के भीतर जमा विषाक्त पदार्थों का संकेत है। सुबह का समय वह वक्त होता है जब हमारा शरीर प्राकृतिक रूप से अशुद्धियों को बाहर निकालने का काम कर रहा होता है। यदि इन टॉक्सिन्स को जीभ से साफ नहीं किया गया तो ये वापस पेट में चले जाते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि व्यक्ति को पाचन से जुड़े विकारों का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा जीभ साफ न करने से मुंह से दुर्गंध आना, स्वाद की पहचान न कर पाना और मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया का बढ़ना जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। लंबे समय में यह लापरवाही दांतों को भी कमजोर बना सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
यह भी पढ़ें:- क्या आप भी पार्टनर से अलग सो रहे हैं? जानिए स्लीप डिवोर्स आपके रिश्ते को बना रहा है मजबूत या ला रहा है दूरियां
कैसे करें जीभ साफ
आयुर्वेद में इस छोटी सी आदत को जिह्वा शोधन कहा गया है जो पूरे शरीर को बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती है। इसे करने का सही तरीका बेहद आसान है। सबसे पहले एक टंग क्लिनर लें और हल्के हाथों से जीभ को दो से तीन बार साफ करें। इसके बाद ही अपने दांतों को ब्रश से साफ करें और अच्छी तरह कुल्ला करें।
आयुर्वेद का एक और शक्तिशाली नुस्खा ऑयल पुलिंग है। इसके लिए मुंह में थोड़ा सा नारियल का तेल लेकर कुछ देर तक उसे चारों तरफ घुमाएं और फिर कुल्ला कर दें। यह प्रक्रिया न केवल जीभ पर जमे जिद्दी बैक्टीरिया को खत्म करती है बल्कि मुंह को गहराई से स्वच्छ बनाती है। इस अभ्यास से मुंह की दुर्गंध में सुधार होता है और बैक्टीरिया का स्तर काफी कम हो जाता है।
पाचन और स्वास्थ्य का संबंध
जीभ हमारे पाचन तंत्र का प्रवेश द्वार है। आयुर्वेद मानता है कि मुंह की स्वच्छता सीधे तौर पर हमारे पेट से जुड़ी होती है। जब हमारी जीभ और मुंह साफ होते हैं तो लार का निर्माण स्वस्थ तरीके से होता है। स्वस्थ लार भोजन को पचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए जीभ की सफाई की यह छोटी सी आदत कुछ ही दिनों में आपके पाचन और समग्र ऊर्जा स्तर में बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकती है। अपनी सुबह की दिनचर्या में इस छोटे से बदलाव को शामिल करें और बीमारियों को अपने से दूर रखें।
Tongue bacteria linked to lung infection oral hygiene tips in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














