बादाम से ज़्यादा पावरफुल है यह ड्राई फ्रूट, हेल्थ के लिए है कई मायनों में बेहतरीन
अखरोट को ब्रेन फूड भी माना जाता हैं। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक ड्राई फ्रूट है जो सदियों से स्वास्थ्य के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता हैं। यह दिमाग के विकास के लिए फायदेमंद होता है। काजू, पिस्ता और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स से तुलना में अखरोट काफी ज्यादा हेल्दी होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
बादाम से ज़्यादा पावरफुल है यह ड्राई फ्रूट,
Walnut Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अखरोट को ब्रेन फूड भी माना जाता हैं। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक ड्राई फ्रूट है जो सदियों से स्वास्थ्य के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता हैं। यह दिमाग के विकास के लिए फायदेमंद होता है। काजू, पिस्ता और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स से तुलना में अखरोट काफी ज्यादा हेल्दी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में-
जानिए रोज अखरोट खाने के फायदे-
दिमाग के लिए फायदेमंद
सम्बंधित ख़बरें
World Brain Day: रोज सिर्फ 30 मिनट पढ़ने की आदत दिमाग को बना सकती है तेज, जानिए ब्रेन को हेल्दी रखने के 5 उपाय
Screen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
Dengue Platelets: डेंगू में क्यों कम हो जाते हैं प्लेटलेट्स? क्या QDENGA वैक्सीन कर सकती है बचाव
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अखरोट को ब्रेन का “पावर फूड” भी कहा जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड और हाई विटामिन E होती है, जो ब्रेन हेल्थ को बढ़ावा देते हैं। रोजाना अखरोट खाने से याददाश्त और एकाग्रता में सुधार होता है और यह अल्जाइमर जैसी ब्रेन संबंधी बीमारियों से बचाने में भी सहायक होता हैं।
इसे भी पढ़ें तुलसी विवाह के दिन करें ये काम, धन आगमन के बनेंगे योग
पोषक तत्वों का खजाना है अखरोट
अखरोट विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-E, विटामिन B6, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम और जिंक जैसे कई जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
पाचन में सुधार
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अखरोट में भरपूर मात्रा में फाइबर होती है, जो पाचन तंत्र को सही बनाए रखने में मदद करता है। रोजाना अखरोट खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और आंतों की सेहत में सुधार होता हैं। यह पेट के अच्छे बैक्टीरिया को भी बढ़ावा देता है, जिससे पेट की अन्य समस्याएं भी कम होती हैं।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
अखरोट में विटामिन-E और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। यह बालों को मजबूत और घना बनाने में भी काफी असरदार साबित हो सकता हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
अखरोट में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता हैंl। अखरोट का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज के रोगियों को शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है, जिससे अन्य समस्याओं का जोखिम कम होता हैं।
हड्डियों को मजबूत बनाता है
अखरोट में मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। अखरोट का सेवन करने से हड्डियों की कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।
इसे भी पढ़ें : इन खाने के तरीकों से डाइट में शामिल करें गुणकारी मूंगदाल, मोटापा भागेगा दूर
