दांत के भयंकर दर्द से राहत दिला सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, पढ़ें और नोट कर लें
दांत में दर्द होना वैसे तो एक आम समस्या है, लेकिन ये बेहद असहनीय होता है। दांत दर्द की वजह से कई बार चेहरे पर सूजन भी आ जाती है। दांत दर्द होने पर तुरंत पेन किलर या एंटीबायोटिक दवा खाने की बजाय घरेलू उपचार अपनाने चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
दांत का दर्द दूर करने के घरेलू उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का सही तरीके से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। गलत खानपान और ओरल हेल्थ के कारण दांतों में सड़न, मुंह से बदबू आना, दांत में दर्द, छाले आदि होना आम समस्या हैं। वैसे तो दांत में दर्द एक कॉमन समस्या है जिसे अधिकतर लोग जीवन में एक ना एक बार जरूर एक्सपीरिएंस करते हैं।
आपको बता दें, छोटा-मोटा दर्द तो इंसान सह सकता है लेकिन जब यह दर्द भयंकर रूप ले लेता है तो डॉक्टर के पास जाए बिना राहत नहीं मिलती हैं। लेकिन क्या हो अगर दांत में दर्द रात के समय होने लगे? दरअसल, दांत में दर्द की समस्या रात के वक्त अधिक परेशान करती हैं। ऐसे में घरेलू उपाय ही काम आते हैं। यहां हम बता रहे हैं कि आप दांत के दर्द से छुटकारा पाने के लिए घर पर क्या कर सकते हैं।
दांत का दर्द दूर करने के घरेलू उपाय
नमक का पानी
दांत में दर्द होने पर डॉक्टर नमक के पानी से कुल्ला करने की सलाह देते हैं। गुनगुने पानी में थोड़ा नमक डालकर तेज-तेज कुल्ला करें। इससे दर्द में राहत मिलेगी और फंसा हुआ खाना निकल जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Dalai Lama Teachings: सफलता के पीछे छिपा है गुण, दलाई लामा ने बताया खुशहाल और सफल जीवन का मंत्र
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
भंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
लौंग का इस्तेमाल
आपको बता दें, दांत का दर्द दूर करने में लौंग भी बड़ा असरदार है। दर्द होने पर 1 लौंग दांत के नीचे दबा लें। इसे हल्का दबाते हुए मुंह में रखें दर्द में तुरंत आराम मिलता है। आप चाहें तो रूई में लौंग का तेल लगाकर भी रख सकते हैं। इससे दर्द दूर करने में मदद मिलेगी।
लहसुन का इस्तेमाल
दांत में दर्द होने पर आप लहसुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन की कली चबाने दांत के दर्द में आराम मिलेगा। लहसुन में Allicin नामक प्राकृतिक जीवाणुरोधी एजेंट होता है। जो दांत के दर्द को खत्म करने में मदद करता है।
एलोवरा कब कर जाता है उल्टा असर, कब हो सकता है चेहरे को नुकसान, इस्तेमाल करने वाले ज़रूर पढ़ लें
हल्दी का इस्तेमाल
हल्दी भी नेचुरल एंटीबायोटिक का काम करती है। दांत में दर्द होने पर हल्दी, नमक और सरसों का तेल मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें और इसे दर्द वाली जगह पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसे लगाने से दर्द से तुरंत आराम मिल जाएगा।
बेकिंग सोडा
सभी के घरों में आसानी से मिल जाने वाला बेकिंग सोडा भी दांत का दर्द दूर करने में असरदार माना जाता है। इसके लिए रूई का टुकड़ा गीला कर लें और निचोड़ लें अब इसमें थोड़ा बेकिंस सोडा डालें और दांत में दर्द वाली जगह पर लगा लें। आप चाहें तो गुनगुने पानी में सोडा डालकर कुल्ला भी कर सकते हैं। जल्दी राहत मिलेगी।
