नाखूनों के इन रंगों से मिलता है कई बीमारियों का संकेत, जानिए हर एक का अलग मतलब
Nails Health Problems: नाखूनों का रंग, बनावट और आकार हमारे शरीर की अंदरूनी स्थिति को दर्शाते हैं। नाखूनों में पीले रंग से लेकर सफेद नाखून नजर आते है जो आपके शरीर के अंदर की बीमारियों का पता लगाती है।
- Written By: दीपिका पाल
नाखूनों से जानें बीमारी का हाल (सौ. सोशल मीडिया)
Nails Health Problems: किसी भी बीमारी का पता गंभीर परिणाम सामने आने के बाद ही चलता है। इस वजह से समय रहते इलाज मिल पाना मुश्किल हो जाता है। शरीर के सभी अंगों में से एक नाखून है जो आपकी हर बीमारी का संकेत बताता है। इन संकेतों से आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। नाखून का सामान्य होना अच्छा है लेकिन हमारे शरीर की सेहत के लिए नाखून का बदलता रंग जिम्मेदार होता है।
दरअसल नाखूनों का रंग, बनावट और आकार हमारे शरीर की अंदरूनी स्थिति को दर्शाते हैं। नाखूनों में पीले रंग से लेकर सफेद नाखून नजर आते है जो आपके शरीर के अंदर की बीमारियों का पता लगाती है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Oral Health : दांत दर्द से तड़प रहे हैं? रसोई में छिपी हैं ये 5 चीजें… जो मिनटों में पहुंचा सकती हैं राहत
Giloy Water Benefits : रोज सुबह 1 गिलास गिलोय का पानी… शरीर में होने लगते हैं ये 5 चौंकाने वाले बदलाव
Chandipura Virus: क्या है चांदीपुरा वायरस? क्यों बढ़ी फिर चिंता और माता-पिता इन बातों का रखें ख्याल
नाखूनों के रंग से करें बीमारी का पता
1- पीले नाखून
अगर आपके नाखूनों में पीला रंग नजर आता है तो यह आपके शरीर में होने वाले फंगल इंफेक्शन या थायरॉइड की समस्याओं के संकेत हो सकते है। इसके अलावा विटामिन और मिनरल की कमी का संकेत या पीलिया का कारण हो सकते है। आपको इस स्थिति में डॉक्टर से इलाज करना चाहिए।
2- सफेद नाखून
अगर आपके नाखून में किसी तरह का रंग नहीं दिखता है और नाखून सफेद दिखे तो यह बीमारी का संकेत होता है।सफेद नाखून लिवर की समस्याओं, जैसे पीलिया, का संकेत हो सकते हैं। एनीमिया की बीमारी के भी लक्षण होते है। आपको इलाज करना चाहिए।
3- नीले नाखून
अगर आपके नाखूनों का रंग नीला नजर आए तो यह भी बीमारी का संकेत देता है। नीले नाखून शरीर में ऑक्सीजन की कमी या फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं का संकेत देते हैं। यह गंभीर स्थिति हो सकती है, इसलिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए़।
4-काले या भूरे धब्बे
अगर आपके नाखूनों पर काला या भूरा धब्बा नजर आए तो यह भी कई बीमारियों का खतरा देता है। इसमें नाखूनों पर काले या भूरे धब्बे का नजर आना त्वचा कैंसर (मेलानोमा) का संकेत हो सकते हैं. यदि ये धब्बे बढ़ रहे हैं या आकार में बदल रहे हैं तो आपको इन संकेतों से बीमारी का पता चलता है।
5- लाल नाखून
अगर आपके नाखूनों का रंग लाल नजर आता है तो यह भी यह आपके शरीर में किसी प्रकार की सूजन या इंफेक्शन की ओर संकेत देता है। यह ब्लड प्रेशऱ और दिल से जुड़ी बीमारी के संकेत देता है।
ये भी पढ़ें- पुराने जमाने के लोग बिना डाइट प्लान के कैसे खुद को रखते थे फिट, जानिए लेख में
6- सफेद धब्बे
नाखूनों पर सफेद धब्बे कैल्शियम या जिंक की कमी का संकेत हो सकते हैं. यह सामान्यतः हानिरहित होते हैं, लेकिन यदि ये धब्बे बढ़ते हैं, तो विशेषज्ञ से सलाह लेना चाहिए.
