-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- These 3 Drinks Reduce The Risk Of Cancer There Are Great Benefits Of Drinking Them Daily
ये 3 ड्रिंक्स कैंसर के रिस्क को करती हैं कम, रोज़ाना पीने के हैं बड़े फायदे
- Written By: सीमा कुमारी
मौजूदा समय में कैंसर के मामले में भारी बढ़ोतरी हुई। जिससे बचाव के लिए सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल का होना बेहद जरूरी है। डॉक्टर ने कैंसर के खतरे को कम करने वाली तीन ड्रिंक्स बताई हैं।

कैंसर हेल्थ टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। जिसका नाम सुनकर हम घबरा जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। लाइफस्टाइल, खान-पान, शराब और तंबाकू, प्रदूषण और जेनेटिक कारणों से कैंसर का रिस्क काफी बढ़ जाता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अगर सही समय पर इसका इलाज नहीं किया गया तो मरीज की मौत तक हो सकती है। कैंसर से बचने के लिए डाइट का सही होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके साथ हेल्दी रूटीन को भी फॉलो करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो कैंसर समेत कई बीमारियां आपके आसपास भी नहीं भटकेंगी।
आज का हमारा खबर भी इसी विषय पर है। हम आपको डॉक्टर द्वारा बताए गए ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने रूटीन में जरूर शामिल कर लेना चाहिए। इससे कैंसर से लड़ने की नेचुरली ताकत आ जाती है। आइए उन ड्रिंक्स के बारे में जानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Friendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
कैंसर के खतरे को कम करती हैं ये 3 तरह की ड्रिंक्स :
करें माचा ग्रीन टी का सेवन
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कैंसर के खतरे को कम करने के लिए माचा ग्रीन टी काफी हद तक आपकी मदद कर सकती है। आपको बता दें, ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये कैंसर सेल्स तक खून की सप्लाई रोकने में मदद करते हैं। वहीं माचा ग्रीन टी की बात करें तो ये पूरी चाय की पत्तियों से बनती है।
इसमें नॉर्मल Green Tea से कहीं ज्यादा Epigallocatechin gallate होता है। ये कैंसर से लड़ने की क्षमता रखता है। अगर आप इसे रोजाना एक कप पीते हैं, तभी आपको फायदे मिलेंगे।
करें टर्मरिक लाटे का सेवन
कैंसर के खतरे को कम करने के लिए आप माचा ग्रीन टी के अलावा आप टर्मरिक लाटे का भी सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें, टर्मरिक लाटे हल्दी से बनाई जाती है। इसे हम गोल्डन मिल्क के नाम से भी जानते हैं। ये सूजन कम करने और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में मदद करती है। आपको बता दें कि हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन नाम का कंपाउंड कैंसर का खतरा कम करता है। अगर आप इसे रोजाना एक कप पीते हैं तभी आपको फायदे मिलेंगे।
59 साल की उम्र के पड़ाव में इन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे एक्टर सलमान खान, चलना-फिरना भी हो जाता है दूभर
करें ग्रीन स्मूदी का सेवन
इसके अलावा आप अपनी डाइट में ग्रीन स्मूदी को भी शामिल कर सकते हैं। ये पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसे आमतौर पर लोग वजन कम करने वाला ड्रिंक ही समझते हैं, लेकिन असल में ये सिर्फ वेट लॉस के लिए नहीं, बल्कि यह सूजन कम करने और सेल्स की सेहत सुधारने में भी मदद करती है।
इससे कैंसर का खतरा भी कम होता है। आप इसे बनाने के लिए पालक या केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसमें खीरा और अदरक मिलाकर ब्लेंड करें। इसे रोजाना पीने से आपको फायदा होगा।
These 3 drinks reduce the risk of cancer there are great benefits of drinking them daily
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CWG 2026: जैसमीन की जीत के साथ भारत का बड़ा धमाका, बॉक्सिंग में 6 और पदक हुए पक्के
Jul 30, 2026 | 08:49 AMमणिपुर में अचानक क्यों होने लगी ताबड़तोड़ गोलीबारी? गांव के वॉलंटियर की मौत, CRPF जवान भी घायल
Jul 30, 2026 | 08:48 AMभूकंप के खतरे से कांप रहा जापान! टोक्यो के बाद अब दूसरी राजधानी बनाने की तैयारी, जानें कौन सा शहर है सबसे आगे
Jul 30, 2026 | 08:41 AMAadhaar Card Service: यूपी वालों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब गांव में मिलेगी आधार कार्ड सर्विस
Jul 30, 2026 | 08:35 AMNavabharat Nishanebaaz: धर्मेंद्र प्रधान का शानदार सत्कार, NDA सांसदों ने दिखाया दुलार
Jul 30, 2026 | 08:32 AMराजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग कोर्ट में किया सरेंडर, अब ट्रायल होगा तेज
Jul 30, 2026 | 08:29 AMबांकीपुर उपचुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप! BJP ने RO को लिखा पत्र, EPIC ID की सख्त जांच की मांग
Jul 30, 2026 | 08:26 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














