Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गर्मी के मौसम में Orange Juice पीने के हैं कई फ़ायदे, हीट स्ट्रोक से बचाने के साथ हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहतरीन, अन्य लाभ जानिए

आपको बता दें क‍ि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने लगती है। यही कारण है क‍ि लोग कई तरह की बीमार‍ियों की चपेट में आ जाते हैं। गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए जूस एक बेस्‍ट ऑप्‍शन होता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Mar 20, 2025 | 09:39 PM

गर्मी के मौसम में संतरे का जूस पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Orange juice health benefits: गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। गर्मी का मौसम आते ही सेहत की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। ऐसे में इस मौसम में धूप और गर्मी से खुद को बचाकर रखना बड़ा मुश्किल टास्क है। आपको खुद काे हेल्दी रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा बेहद जरूरी है।

आपको बता दें क‍ि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने लगती है। यही कारण है क‍ि लोग कई तरह की बीमार‍ियों की चपेट में आ जाते हैं। गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए जूस एक बेस्‍ट ऑप्‍शन होता है।

ये आपको हाइड्रेट रहने में मदद करते हैं। गर्मी में ऐसे कई मौसमी फल आते हैं जो शरीर में पानी की कमी पूरी कर हमें हाइड्रेटेड बनाते हैं। आज हम आपको गर्मी में संतरे का जूस पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

सम्बंधित ख़बरें

जीरो फैट के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेहत के साथ खिलवाड़? सच जानकर रह जाएंगे हैरान!

कहीं बढ़ते वजन के पीछे थायरॉयड तो नहीं असली वजह? बस लाइफस्टाइल में करें ये 3 छोटे बदलाव

शरीर में लो ब्लड शुगर के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी

खाली पेट पपीता खाने वाले सावधान! फायदे के चक्कर में कहीं कर न बैठें ये बड़ी गलती।

गर्मी के मौसम में संतरे का जूस पीने के फायदे-

शरीर में पानी की कमी को करे पूरा

गर्मी के मौसम में संतरे का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती हैं। क्योंकि इस मौसम में पसीने के कारण शरीर से बहुत सारा पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। आप कई तरह की बीमार‍ियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में संतरे का जूस आपको हाइड्रेट रखने में मदद करेगा। आप द‍िनभर खुद में ताजगी महसूस करेंगे।

हार्ट हेल्‍थ के लिए फायदेमंद

गर्मी के मौसम में संतरे का जूस हार्ट हेल्‍थ के लिए फायदेमंद होता है। संतरे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ये कोलेस्‍ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार है। ये द‍िल से जुड़ी बीमार‍ियों के खतरे को कम करता है। संतरे का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। ड‍िहाइड्रेशन से बचेंगे, तो ब्‍लड फ्लो सुधरेगा और हार्ट की बीमार‍ियों का खतरा कम होगा।

हीट स्ट्रोक से करे बचाव

गर्मी के मौसम में संतरे का जूस पीने से लू नहीं लगती है। क्योंकि इस मौसम में लू लगने का खतरा अध‍िक रहता है। इससे सिर दर्द, उल्टी और चक्कर आने की समस्‍या हो सकती है। संतरे का जूस शरीर को ठंडा रखता है और हीट स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है।

पेट की द‍िक्‍कतों को करे दूर

गर्म‍ियों में पेट से जुड़ी बीमार‍ियों को दूर करने के ल‍िए संतरे का जूस फायदेमंद हो सकता है। दरअसल गर्मियों में खाना आसानी से पच नहीं पाता है। ऐसे में पेट में दर्द, अपच, कब्‍ज, ऐंठन, डायर‍िया जैसी समस्‍याएं होने लगती हैं। संतरे का जूस डाइजेस्टिव स‍िस्‍टम को मजबूत करता है।

त्वचा की खूबसूरती बढ़ाता

आपको बता दें क‍ि संतरे में पाए जाने वाले विटामिन आपकी त्वचा की खूबसूरती को निखारने का काम करते हैं। गर्मी के माैसम में अगर आपके चेहरे की रंगत गायब हो गई है ताे आपको संतरे का जूस जरूर पीना चाह‍िए।

इसमें मौजूद एंटी एजिंग गुण खून को साफ करते हैं। साथ ही एक्ने पिंपल्स की समस्या को दूर करते हैं। अगर आप जूस नहीं पी सकते हैं, तो रोजाना एक संतरे को डाइट में जरूर शाम‍िल करें।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

संतरे के जूस में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मेंटल हेल्थ सुधार करने में मदद कर सकते हैं। यह तनाव और चिंता को कम करने में सहायक होता है।

 

There are many benefits of drinking orange juice in summer season

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2025 | 09:38 PM

Topics:  

  • Health News
  • Health Tips
  • Summer Diet

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.