सवेरे-सवेरे खाली पेट गरम पानी पीने के असली फायदे जानिए, इन रोगों से हो सकता है बचाव
अधिकतर लोगों को सुबह उठते ही चाय या फिर कॉफी पीने की आदत है लेकिन इसकी जगह आप उठते ही गुनगुना पानी पीना शुरू कर देते है। तो इससे आपको ढेरों फायदे मिल सकते है।
- Written By: सीमा कुमारी
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी पीने के फायदे,(सौ.सोशल मीडिया)
Drinking Warm Water In The Morning: पानी हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। कहते हैं, एक स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए। आपने देखा होगा कई लोग सुबह के समय खाली पेट ही गुनगुना पानी पीते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि वो ऐसा क्यों करते हैं।
आपको बता दें सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से सबसे ज़्यादा स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह न केवल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, बल्कि पूरे पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। और यह आपकी सेहत के लिए लाभकारी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इससे सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं।
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे-
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! भीषण गर्मी में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 3 गलतियां? इन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Summer Drinks: गर्मियों में ट्राई करें ये 3 फूलों से बनी चाय, पूरे दिन शरीर रहेगा हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक
Muskmelon Side Effects: खरबूज खाने से कब है नुकसान का खतरा? ज़रूर जानिए
Coffee Benefits: कॉफी पीने के फ़ायदे जानकर होंगे हैरान, कई बीमारियों का है दुश्मन
इम्यूनिटी करता है बूस्ट
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों की सुबह खाली पेट एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा नींबू मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम तेजी से मजबूत होता है। यह शरीर को विटामिन-C और पोटेशियम की आवश्यक खुराक देता है, जो आपकी स्लो प्रतिरक्षा प्रणाली को फास्ट करता है।
त्वचा और बालों के लिए बड़ा फायदेमंद
आपकी बॉडी जितनी हाइड्रेटेड रहेगी स्किन उतना ही ग्लो करेगा। खासकर, अगर आप सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं, तो स्किन और बालों को इससे बहुत फायदा मिलता है। सुबह एक गिलास गुनगुना पानी डिटॉक्सिफिकेशन की तरह काम करता है और शरीर में जमे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर त्वचा की कोशिकाओं और इलास्टिसिटी की मरम्मत करता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
अपच, खट्टी डकार, पेट में दर्द, जलन की समस्या से परेशान लोगों को बासी मुंह पानी जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर की अम्लता के स्तर को कम होता है और आपका पाचन तंत्र भी अच्छे से काम करता है। रात में सोने से पहले भी एक गिलास गर्म पानी पीने से सुबह को पेट अच्छे से साफ होता है।
वजन होता है कम
आपको बता दें कि, खाली पेट गुनगुना पानी पीना उन लोगों के लिए एकदम सही है जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि गुनगुना पानी शरीर के तापमान और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। अगर आप गुनगुने पानी नींबू का रस मिला लेंगे तो आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा।
किडनी मरीज के लिए फायदेमंद
किडनी मरीज के लिए बासी मुंह पानी पीना फायदेमंद है, इससे किडनी अच्छे से काम करती है और अगर आपको किडनी स्टोन है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।
