-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Do Not Rub Your Eyes At All Know What The Harm Can Be 2
आंखें बिल्कुल न रगड़ें, जानिए क्या हो सकते हैं नुकसान, इलाज से सावधानी भली
- Written By: सीमा कुमारी
अक्सर आपने कई लोगों को आंखों को रगड़ते देखा होगा लेकिन उनकी यह आदत एक दिन उन्हीं के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। दरअसल आंखों को रगड़ने से रोशनी जाने का भी खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचे।

आंखें बिल्कुल न रगड़ें, जानिए क्या हो सकते हैं नुकसान,
Eye Care Tips: आंख हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है। जिसकी मदद से हम अपने आसपास की दुनिया देख पाते हैं। हमारी आंखें बहुत सेंसिटिव अंगों में से एक है। इसलिए आंखों को सही देखभाल की जरूरत होती है ताकि कोई परेशानी न हो। आंखों को रगड़ने की आदत बहुत लोगों की होती है।
लेकिन, क्या आप जानते हैं यह आदत कितनी हानिकारक साबित हो सकती है। जब भी हम ज्यादा देर तक स्क्रीन देखते हैं या फिर आंखों में धूल-मिट्टी घुस जाती है, तो हम तुरंत आंखों को साफ करने के लिए ने रगड़ने लगते है। मगर आपको बता दें, ऐसा करने से आंखों को और भी ज्यादा नुकसान हो सकता है। आइए जानते है बार-बार हाथों से आंखें रगड़ना आपके लिए कितना नुकसान हो सकता है।
इसे भी पढ़ें-सावधान! सलाद में खाया जाने वाला खीरा हो सकता है नकली, ऐसे करें पहचान
सम्बंधित ख़बरें
Nirjala Ekadashi Parana: कल होगा निर्जला एकादशी व्रत का पारण, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और नियम
चंपत राय से गोपाल राव तक किसी का नाम नहीं…इन 8 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, दोष साबित हुए तो मिलेगी कितनी सजा?
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
“सोनम को सजा न मिलने से बढ़ा सिया का हौसला”, इंदौर से पुणे तक गूंजी चीख; राजा रघुवंशी की मां का भावुक बयान
कॉर्निया डैमेज होने का खतरा
नेत्र एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादा आंखें रगड़ने से आंखों के कॉर्निया में खरोचें आ सकती हैं। ऐसा करने से इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। कॉर्निया डैमेज होने से विजन प्रॉब्लम से लेकर अंधापन तक की समस्या हो सकती है। गंभीर स्थितियों में कॉर्निया की सर्जरी भी करवानी पड़ जाती है। अगर आप में इस तरह की आदते है तो तुरंत बदल डालें।
इंफेक्शन और एलर्जी
जब भी हम आंखों को रगड़ते हैं तो हमारी आंखों के बाहरी त्वचा पर मौजूद धूल के कण, रगड़ने से आंखों के अंदर चले जाते हैं। बदलते मौसम में भी इंफेक्शन और एलर्जी होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसमें आंखों में खुजली, जलन और आंखों का लाल होना शामिल है। इंफेक्शन ज्यादा होने से भी आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है।
पहले से खराब आंखों को नुकसान
अगर आप पहले से ही आंखों की किसी समस्या को लेकर परेशान हैं, जैसे- ग्लूकोमा या मायोपिया, तो ऐसे में आंखों को रगड़ना और भी घातक है। इन लोगों को आंखें रगड़ने से अंधेपन की समस्या जल्दी आ सकती है।
इसे भी पढ़ें-जरुरत से ज्यादा सोना भी होता है नुकसानदायक, रिसर्च में नींद को लेकर किया गया खुलासा
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, आंखों की देखभाल बेहद जरूरी है। नियमित रूप से आंखों की जांच कराना और स्क्रीन टाइम कम करना आंखों को हेल्दी बनाए रखने के सबसे सरल उपाय हैं। आंखें मलने की आदत छोड़कर आप न केवल अपनी दृष्टि को बेहतर बनाए रख सकते हैं, बल्कि संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं।
Do not rub your eyes at all know what the harm can be 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nirjala Ekadashi Parana: कल होगा निर्जला एकादशी व्रत का पारण, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और नियम
Jun 25, 2026 | 08:42 PMचंपत राय से गोपाल राव तक किसी का नाम नहीं…इन 8 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, दोष साबित हुए तो मिलेगी कितनी सजा?
Jun 25, 2026 | 08:37 PMधार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM“सोनम को सजा न मिलने से बढ़ा सिया का हौसला”, इंदौर से पुणे तक गूंजी चीख; राजा रघुवंशी की मां का भावुक बयान
Jun 25, 2026 | 08:27 PMइंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की ‘स्पेशल पानी’ वाली बोतल बनी चर्चा का विषय, जानें इसकी कीमत और खासियत
Jun 25, 2026 | 08:24 PMAgra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM16 पासपोर्ट, 245 देशों का सफर; भारतीय संगीतकार बेनी प्रसाद की रिकॉर्डतोड़ विश्व यात्रा ने किया हैरान
Jun 25, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM










