-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Staying In Ac For Long Time Causes Dry Eye Syndrome
आंखों की नेचुरल नमी सोख लेती है AC की ठंडी हवा, जानिए कैसे रखें सुरक्षित
- Written By: दीपिका पाल
लंबे समय तक अगर आप एसी की हवा में वक्त बिताते है तो आंखों की नमी कम हो जाती है। इसके साथ ही आंखों को नुकसान पहुंचता है। आंखों को कई तरह की समस्याएं हो जाती है इसके लिए आप बचाव के तरीके अपनाएं।

एसी से आंखों को नुकसान (सौ. डिजाइन फोटो)
Eyes Care Tips In Hindi: मानसून की शुरुआत देश के कई हिस्सों में हो गई है तो वहीं पर कुछ हिस्से अभी भी गर्मी के आलम से गुजर रहे है। गर्मी से बचने के लिए हर कोई कुलर या एसी के सहारे ठंडी हवा ले रहे है। एसी की हवा भले ही शरीर को ठंडक का अहसास कराती है लेकिन आंखों को इसकी हवा से नुकसान भी पहुंच सकता है। आंखों में ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या सताती है जिसका खुलासा हाल ही में किया गया है।
लंबे समय तक अगर आप एसी की हवा में वक्त बिताते है तो आंखों की नमी कम हो जाती है। इसके साथ ही आंखों को नुकसान पहुंचता है। आंखों को कई तरह की समस्याएं हो जाती है इसके लिए आप बचाव के तरीकों के जरिए आंखों को सुरक्षित रख सकते है।
जानिए आंखों को किस तरह की होती है समस्याएं
अगर आप गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लंबे समय तक एसी में बैठते है तो आपको आंखों में कई तरह की समस्या हो सकती है। यहां पर पहली समस्या आपको ड्राई आई सिंड्रोम होता है जिसमें आंखों की नेचुरल नमी खत्म हो जाती है और आंखें सूजने लगती है। इसके लिए आंखों में जलन,खुजली जैसी समस्याएं ही ड्राई आई सिंड्रोम की बड़ी समस्या को जन्म देती है। आंखों में अगर नमी की कमी होगी तो आपके कॉर्निया को नुकसान हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
इसके अलावा आंखों को दूसरी समस्या यह हो सकती है कि, एसी की हवा में मौजूद डस्ट पार्टिकल्स, बैक्टीरिया और फंगस आंखों में इन्फेक्शन की वजह बन सकते हैं। अगर एसी का फिल्टर समय पर साफ नहीं होता है तो इसमें जमी गंदगी हवा के जरिए आंखों में प्रवेश करती है जिससे आंखों में इंफेक्शन की समस्या हो जाती है।
ऑफिस या वर्क फ्रॉम होम करने वाले को नुकसान
आंखों की यह समस्या अक्सर ऑफिस या वर्क फ्रॉम होम में नौकरी करने वाले लोगों को हो सकती है। आंखों में, जलन, चुभन और थकावट की वजह से काम की क्वालिटी को नुकसान होता है और आंखों के स्ट्रेस की वजह से प्रोडक्टिविटी घटती है और सिर दर्द, माइग्रेन समस्याएं होती है।
ये भी पढ़ें- आज का राशिफल-13 जुलाई 2025: वृषभ-कर्क और सिंह राशियों के लिए दिन रहेगा बेहतर
कैसे करें आंखों का बचाव
अगर आप आंखों की इस तरह की समस्याओं से गुजर रहे है तो आपको बचाव करना जरूरी होता है।
- एसी से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए आप एसी का तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रख सकते हैं जिससे तापमान बहुत ठंडा नहीं होगा।
- आंखों को हाइड्रेट रखने के लिए प्रिजर्वेटिव फ्री आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आंखों को सुरक्षित रखने के लिए 20, 20, 20 का नियम अपना सकते हैं, इसके लिए आप हर 20 मिनट पर आंखों से 20 फीट दूर किसी चीज पर 20 सेकंड तक केंद्रित करके रख सकते हैं।
- इसके साथ ही एसी वाले कमरे में एक बर्तन में पानी भी रख सकते हैं. जिससे वायुमंडल में नमी बनी रहेगी वहीं आप सीधे तौर पर एसी की हवा में बैठने से भी बचें।
साथ ही आप एसी की नियमित सफाई करा सकते हैं। - इसके अलावा पूरे दिन एसी में रहने की बजाय थोड़ी देर धूप और ताजी हवा वाले वातावरण में भी समय बिताएं, जिससे आपकी आंखों को आराम मिलेगा।
Staying in ac for long time causes dry eye syndrome
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













