आज का राशिफल-13 जुलाई 2025: वृषभ-कर्क और सिंह राशियों के लिए दिन रहेगा बेहतर

Aaj Ka Rashifal 13 july 2025: आज है जो भगवान सूर्यदेव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया
आज का राशिफल, 13 जुलाई का राशिफल
13 जुलाई का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Updated on

Today Horoscope: आज का दिन रविवार है जो भगवान सूर्यदेव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही जातकों के दिन तय होते है। आज का दैनिक राशिफल चलिए जानते है…

मेष-

आज का दिन इस राशि के लिए सामान्य रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, परेशानी को नजरअंदाज न करें। आपसी मामलों को सावधानी से हल करें। आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

वृषभ-

आज का दिन इस राशि के लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। राज्यपक्ष के कार्यो में सफलता मिलेगी। आकस्मिक प्रवास सुखद एवं शुभफलदायक रहेगा। अतिथि रावणमन का योग है।

मिथुन-

आज का दिन इस राशि के लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, व्यवसायिक निर्णय सोच समझकर करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आय से अधिक व्यय होगा। मित्रता उपयोगी रहेगी।लाभ के योग प्रबल है।

कर्क-

आज का दिन इस राशि के लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, संतान के कार्यो पर नजर रखें। सुख समृद्धि के कार्य बनेंगें। धार्मिक सत्संग से प्रसन्नता होगी। सामाजिक कार्यो में सम्मान मिलेगा।

सिंह-

आज का दिन इस राशि के लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, शिक्षा संबंधी कार्यो में रूचि रहेगी। शांति रखकर कार्य करने की कोशिश करें। अधिकारी वर्ग के सहयोग से विवाद हल होगा। आकस्मिक कार्य से प्रवास संभव है।

कन्या-

आज का दिन इस राशि के लिए सामान्य रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, आजीविका में अपने लाभ के लिये प्रयत्नशील रहें। समय का दुरूपयोग न करें। आकस्मिक धन लाभ होगा। विशिष्टजनों के सहयोग से अभीष्ट की प्राप्ति होगी।

तुला-

आज का दिन इस राशि के लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। सत्कार्यो में मन लगेगा। खानपान की अनियमितता रहेगी। अधिक श्रम से कष्ट होगा। अतिथि रावणमन होगा।

वृश्चिक-

आज का दिन इस राशि के लिए सामान्य रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, कामकाज के अवरोध दूर होंगे। धार्मिक कार्य से संतोष मिलेगा।लेनदेन में सफलता मिलेगी। शारीरिक सुख तथा प्रसन्नता रहेगी। संयम से कार्य करें।

धनु-

आज का दिन इस राशि के लिए सामान्य रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें। अनियमितता दूर होगी।उत्सव, समारोह में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि, भवन, आदि में सफलता मिलेगी।

मकर-

आज का दिन इस राशि के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। स्वविवेक से सोच विचार कर निर्णय करें। भाग्यवर्धक समाचार मिलने का योग है। धार्मिक कार्य के प्रति रूचि रहेगी।

कुम्भ-

आज का दिन इस राशि के लिए सामान्य रहने वाला है। नए संबंध लाभकारी रहेंगे, व्यवसायिक सहयोग मिलेगा। सुख सुविधा में बाधा होगी, नौकरी में व्यस्तता रहेगी।मित्रों कुटुम्बियों के सहयोग से समस्या का समाधान होगा।

मीन-

आज का दिन इस राशि के लिए अच्छा रह सकता है। घर में मांगलिक कार्य की चर्चा होगी। आमदानी के अनुरूप खर्च करें। परिश्रम अधिक करना होगा। मानसिक रूप से कुछ तनाव रह सकता है।

आज जन्म लिये बालक का फल:

आज जन्म लिया बालक सुन्दर, स्वस्थ्य, बचपनमें स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा। मधुर और कोमल चंचल रहेगा। अपनी मनमर्जी का मालिक होगा।विद्या के क्षेत्र में उन्नति करेगा। वाहन का शौकीन होगा।

व्यापार-भविष्य:

श्रावण कृष्ण तृतीया को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, चांदी, कपूर, चांवल, धान, के भाव में जोरदार तेजी की चाल चलेगी। चांदी, सोना, वायदा मार्केट में 20से 40 रूप्ये की तेजी होगी। भाग्यांक 3188 है।

Navbharat Live
navbharatlive.com