सिर्फ आराम नहीं चिकित्सा औषधि होती है नींद, जानिए आयुर्वेद में इसका महत्व
Sleeping for Good Life: आपकी नींद गहरी और संतुलित होती है तो शरीर और मन दोनों ही तरोताजा महसूस करते है। आयुर्वेद में निद्रा को अलग ही स्थान दिया गया है।
- Written By: दीपिका पाल
चिकित्सा औषधि होती है नींद (सौ.सोशल मीडिया)
Good Sleep for Healthy Life: अच्छे स्वास्थ्य के लिए खानपान के साथ अच्छी नींद का होना जरूरी होता है। अगर आप रात में 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेते है तो यह आपकी सेहत को बेहतर बनाती है। इनमें ही नींद का कोटा पूरा नहीं होता है तो, अगले दिन थकान, चिड़चिड़ापन और सुस्ती की समस्या हो जाती है। अच्छी नींद के लिए आपको मोबाइल, गैजेट्स जैसी चीजों से दूरी बनानी चाहिए। आपकी नींद गहरी और संतुलित होती है तो शरीर और मन दोनों ही तरोताजा महसूस करते है। आयुर्वेद में निद्रा को अलग ही स्थान दिया गया है। चलिए जानते है नींद हमारे लिए किस तरह बेस्ट औषधि होती है।
आयुर्वेद में नींद को क्या कहते है
आयुर्वेद में नींद को रात्रौ स्वाभाविकी कहा गया है। रात में ली गई प्राकृतिक नींद ही शरीर और मन के संतुलन के लिए आवश्यक है। जब हम समय पर सोते हैं और गहरी नींद लेते हैं, तो हमारा शरीर अपने आप को रिपेयर करता है। कोशिकाएं नई बनती हैं, मांसपेशियों को आराम मिलता है और मानसिक तनाव कम होता है। अगर आप हर दिन सामान्य नींद का कोटा पूरा करते है तो आपके शरीर पर इसका असर नजर आता है। अच्छी नींद त्वचा की चमक को बढ़ाने का काम करती है तो वहीं पर ऊर्जा को बनाए रखती है और आयु को भी बढ़ाती है। इसके साथ ही अपनी दिनचर्या में नींद का सही संतुलन रखते हैं, तो शरीर का पाचन, हृदय, मस्तिष्क और इम्यून सिस्टम सभी बेहतर तरीके से काम करते हैं।
किन कारणों में नींद में आती है खलल
कई कारण होते है जो नींद को पूरी नहीं होने देते है। इसमें आपकी देर रात तक जागना, असमय सोना या दिन में अधिक देर तक सोना यह सभी आदतें नींद को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। इसके लिए आप रात को शांत, आरामदायक माहौल बनाकर सोएं और दिन में अधिक नींद लेने से बचें। इसके अलावा अच्छी नींद के लिए नींद का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के 2-3 घंटे का समय होता है। उस समय शरीर स्वाभाविक रूप से आराम की स्थिति में जाने लगता है। सोने से पहले मोबाइल, टीवी या तेज रोशनी से दूरी बनानी चाहिए ताकि मन शांत हो सके। हल्का संगीत, सुगंधित दीपक या ध्यान जैसी चीजें भी नींद को गहरा करने में मदद करती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
ये भी पढ़ें- क्या होता है शरीर में स्प्लीन ऑर्गन का काम, क्रिकेटर श्रेयस अय्यर हुए थे इंजरी से परेशान, जानें इलाज
आत्मा को शांति देती है नींद
यहां पर आयुर्वेद में माना गया है कि, हमारी अच्छी नींद सिर्फ आराम नहीं, एक चिकित्सा माना गया है। यह मन को स्थिर करती है, शरीर को ठीक करती है और आत्मा को शांति देती है। इसलिए कहा जाता है कि जब आप सही समय पर, सही ढंग से सोते हैं, तो न सिर्फ आपका शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि जीवन भी सुंदर और संतुलित बन जाता है।
आईएएनएस के अनुसार
