- Hindi News »
- Health »
- Side Effect Of Excessive Use Of Mobile Memory Loss And Dimensia
Digital Life: क्या आपको भी बार-बार भूलने की है आदत? आपका फोन हो सकता है जिम्मेदार, जानें इससे बचने का उपाय
Digital Amensia: एक क्लिक करते ही हर तरह की जानकारी मिल जाती है। जिंदगी आसान हो गई है। फोन और गैजेट्स के अधिक इस्तेमाल से मेमोरी लॉस एक बड़ी परेशानी बड़ी परेशानी बन गई है।
- Written By: रीता राय सागर

मोबाइल का अधिक इस्तेमाल (सौ. सोशल मीडिया)
Effect of Screen Time: कहते हैं उम्र के साथ याददाश्त कमजोर होने लगती है, लेकिन अब कम उम्र में ही हम चीजें भूलने लगे हैं। मोबाइल स्क्रीन के दौर में युवा से लेकर बुजुर्ग सभी को मेमोरी की प्रॉब्लम हो रही है। मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर हमारी निर्भरता बढ़ती जा रही है।
घर की ग्रॉसरी लिस्ट से लेकर स्कूल के होम वर्क तक के लिए फोन का इस्तेमाल बढ़ गया है। पुराने जमाने में 20-25 तक के पहाड़े यूं ही याद हो जाते थे। 10 सेकेंड के इस रील काल में हमने अपनी मेमोरी को स्वाहा कर दिया है।
फोन का असर सीधे मस्तिष्क पर
गैजेट्स पर बढ़ती निर्भरता से हमारे ब्रेन की स्वाभाविक क्षमता खत्म हो रही है। फोन हमारी जीवनशैली को आसान बनाने के लिए है, लेकिन अब यह जीवन का अंग बन गया है। छोटे-बड़े सभी कामों के लिए इस पर निर्भर होने का प्रभाव यह है कि मस्तिष्क को अब पर्याप्त काम नहीं मिल रहा। इससे मस्तिष्क की सेहत खराब हो रही है। विशेषज्ञ मानते हैं कि हमारे ब्रेन को नई जानकारी को इकट्ठा करके उसे याद रखने में कठिनाई होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Diet For Diabetes: डायबिटीज में क्या है बेहतर ओट्स या दलिया? यहां जानिए और आज़मा कर देखिए भी
Benefits Of Chia Seeds: रोजाना खाते हैं चिया सीड्स? फायदे के साथ नुकसान भी जान लें
High Intensity Workout: पीरियड्स के दौरान करती हैं हाई इंटेसिटी वर्कआउट, तो ये बातें जानना बेहद जरूरी हैं
Bangladesh Measles: बांग्लादेश में खसरे से अब तक 488 मरीजों की मौत, टीकों की भारी किल्लत से और बिगड़े हालात
मल्टी टास्किंग कर रहा नुकसान
भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें लगता है कि हम एक साथ कई काम को निपटा सकते हैं। कई काम एक साथ पूरे तो हो रहे हैं, लेकिन इससे हमें संतुष्टि नहीं मिल रही है। थकान हमेशा हावी रहती है। दरअसल, लंबा स्क्रीन टाइम दिमाग पर भारी दबाव पैदा करता है। इससे लोगों की सोचने-समझने, तर्क करने व निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो रही है। यही इन दिनों भूलने की आदत का एक बड़ा कारण बन रहा है।
क्या है भूलने के लक्षण?
- फोन, लैपटॉप, आईपैड या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जब पास न हो, तो घबराहट और बेचैनी महसूस होने लगती है।
- आसान से काम को भी पूरा करने में कठिनाई का महसूस होना।
- समस्याओं को सामने देखकर हताश हो जाना या उससे निपटने में असमर्थता जताना।
- डिसीजन मेकिंग कैपेसिटी का कम होना।
- याददाश्त कमजोर होने की वजह से परिवार व दोस्तों से अलग-थलग रहना।
- किसी बात, डायलॉग या कम्युनिकेशन में समस्या।
- ब्रेन फॉगिंग।
- फोटो को समझने में परेशानी।
कैसे पाएं इन समस्याओं से निजात?
दिमाग को कुछ वक्त के लिए गैजेट्स व फोन से विराम दें और अपना दिमाग ब्रेन इंगेजिंग एक्टिविटी में लगाएं। इससे दिमाग एक्टिव रहेगा। डिजिटल जीवन को मैनेज करें। इसके लिए अपने फोन से यूजलेस ऐप्स को हटाएं, अनावश्यक मैसेज को इग्नोर करें, नोटिफिकेशन बंद करना आदि। स्क्रॉल से बचने के लिए किताबों में अपना ध्यान लगाएं।
ये भी पढ़ें- नहीं खा पाएगा इंसानों की नौकरी AI, Starbucks में दूध पहचानने में फेल हुआ स्मार्ट सिस्टम, कंपनी ने किया फायर
इसके अलावा
- म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना।
- मीनिंगफुल पॉडकास्ट सुनने की आदत डालना।
- नक्शा पढ़ने और समझने का प्रयास करें।
- दिशा का पता लगाने की कोशिश करें।
- पहेली, शतरंज, क्रॉसवर्ड, ब्रेन टीजर का अभ्यास करें।
कब जाएं डॉक्टर के पास?
- एकाग्रता में परेशानी हो।
- इच्छा शक्ति का कमजोर होना।
- सामान्य जिंदगी व कामकाज अस्त-व्यस्त हो जाए।
- तनाव व चिंताएं बढ़ने लगे।
- बिना फोन हाथ में लिए कोई काम करना कठिन लगे।
- हर वक्त फोन खोने या खराब होने का भय।
Side effect of excessive use of mobile memory loss and dimensia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Digital Life: क्या आपको भी बार-बार भूलने की है आदत? आपका फोन हो सकता है जिम्मेदार, जानें इससे बचने का उपाय
May 22, 2026 | 06:23 PMRaja Shivaji OTT: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
May 22, 2026 | 06:22 PMसरकार के खजाने में आएंगे 2.87 लाख करोड़! RBI के इस फैसले से चमकेगी देश की इकोनॉमी, आम जनता को क्या मिलेगा?
May 22, 2026 | 06:21 PMGaur Gopal Das Tips: गोपाल दास के उपदेश, अपनों और सपनों के बीच संतुलन ही सबसे बड़ी चुनौती
May 22, 2026 | 06:14 PMCoconut For Haircare: बालों को घना और मुलायम बनाता है कोकोनट मिल्क, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
May 22, 2026 | 06:12 PMबिहार में महिलाओं को जल्द मिलेगी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की अगली किस्त, ग्रामीण विकास मंत्री का ऐलान
May 22, 2026 | 06:11 PMट्विशा शर्मा केस: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग ट्रेलर; पंडित जी से मजाक करती दिखीं ट्विशा- देखें VIDEO
May 22, 2026 | 06:09 PMवीडियो गैलरी

मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM














