डिओडरेंट से कैंसर का बड़ा खतरा, जानिए दावा सही है या ग़लत
डॉक्टर्स का मानना है कि, परफ्यूम या डिओड्रेंट लगाने से महिलाओं में किसी प्रकार के कैंसर का खतरा नहीं होता है। यह सिर्फ एक अफवाह है जिसका अभी तक कोई प्रमाण नहीं मिला है। इसलिए बिना किसी चिंता के परफ्यूम लगाएं।
- Written By: सीमा कुमारी
क्या परफ्यूम से होता है ब्रेस्ट कैंसर (सौ.सोशल मीडिया)
Perfume Cause Cancer: आज के समय में परफ्यूम हर किसी के लाइफ का अभिन्न हिस्सा बन गया है। घर से बाहर निकलते समय लोग इसका इस्तेमाल जरूर करते हैं। सर्दी हो या गर्मी दोनों ही मौसम में शरीर पर परफ्यूम या डियोडेरेंट का इस्तेमाल खूब होता है। लेकिन कई लोग मानते हैं कि डिओड्रेंट यानि परफ्यूम लगाने से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होता है।
कई लोगों का मानना है कि, अंडर आर्म डिओड्रेंट्स में एल्यूमीनियम पाया जाता है, जो शरीर में मिल जाता है और ब्रेस्ट कैंसर का कारण बनता है। हालांकि डॉक्टर्स इस बात से सहमत नहीं है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है। आइए जानते है इस बारे में।
क्या परफ्यूम के इस्तेमाल से होता है ब्रेस्ट कैंसर
सम्बंधित ख़बरें
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
Monsoon Health Tips: मॉनसून में बार-बार पड़ते हैं बीमार? कहीं आपकी थाली में तो नहीं है इन 5 चीजों की कमी
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, सोशल मीडिया पर परफ्यूम या डियोडेरेंट के इस्तेमाल को लेकर जो अफवाह फैल रही है। परफ्यूम लगाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होता है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है।
आपको बता दें, अंडर आर्म परफ्यूम या डिओड्रेंट लगाने से महिलाओं में किसी प्रकार के कैंसर का खतरा नहीं होता है। यह सिर्फ एक अफवाह है जिसका अभी तक कोई प्रमाण नहीं मिला है।
डॉक्टर्स का मानना है कि, सोशल मीडिया पर फैल रही यह अफवाह गलत है और इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला है। उनकी मानें तो जो एल्युमीनियम वाली बात गलत है।
अब तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है जो यह साबित करें कि अंडर आर्म रोल ऑन डिओडरेंट से ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। दरअसल कई लोग यह दावा करते हैं कि एल्युमिनियम इन डिओडरेंट्स में पाया जाता है जो पसीने के ग्लैंड्स को ब्लॉक कर सकता है और बॉडी में एब्जॉर्ब हो सकता है। इससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि यह सब दावे पूरी तरह से गलत
है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
मिथ है इसमें सच्चाई नहीं
बता दें, डिओड्रेंट में बेहद कम मात्रा में एल्युमीनियम पाया जाता है जो कैंसर के लिए पर्याप्त नहीं है। डिओड्रेंट्स में मात्र 0.012 प्रतिशत एल्युमीनियम पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। इसलिए बिना किसी चिंता के परफ्यूम या डिओड्रेंट लगाएं।
