क्या आप भी सर्दी में बंद कर देते हैं इन चीजों का सेवन, हो सकती है शरीर में पोषक तत्वों की कमी
सर्दी के मौसम में शरीर में गर्माहट बढ़ाने के लिए गर्म चीजों को खाने की सलाह देते है। कुछ न्यूट्रिशनल मिस्टेक्स यानी खाने से जुड़ी गलतियां करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
- Written By: दीपिका पाल
सर्दियों में इन चीजों से ना करें परहेज (सौ.सोशल मीडिया)
Winter Diet: बारिश के मौसम के जाने के बाद अब सर्दी की दस्तक होने लगी है इस मौसम में अक्सर सर्दी-जुकाम और बुखार के मामले मिलते जाते है। इस मौसम में अक्सर लोग खानपान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं इसके वजह से बीमार हो जाते है। कई बार ऐसा भी होता है कि, मौसम के बदलाव के चलते ठंडी चीजों के सेवन से लोग दूरी बनाने लगते है। सर्दी के मौसम में हेल्थ एक्सपर्ट भी कई चीजों के खाने पर कंट्रोल की बात करते हैं। अगर शरीर को पोषक तत्व नहीं मिलते हैं तो सेहत पर इसका असर बुरा पड़ता है।
गर्म चीजों को खाने की देते हैं सलाह
यहां पर सर्दी के मौसम में शरीर में गर्माहट बढ़ाने के लिए गर्म चीजों को खाने की सलाह देते है। कुछ न्यूट्रिशनल मिस्टेक्स यानी खाने से जुड़ी गलतियां करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। चलिए जानते हैं कौन सी ठंडी तासीर की चीजें खाना नहीं छोड़ना चाहिए।
1- दही-छाछ का सेवन
सम्बंधित ख़बरें
क्या साल 2011 वाला उलटफेर दोहराएगी बंगाल की जनता? दीदी का आखिरी लिटमस टेस्ट आज
मोबाइल और टीवी की लत चुरा रही है आपके बच्चे का बचपन? ये आदत बन सकती है बड़ी परेशानी
ध्वनि प्रदूषण पर अदालत गंभीर, बिना अनुमति चल रहे लॉन्स को नोटिस; मांगे दस्तावेज
व्हाइट हाउस में ट्रंप की दहाड़! किंग चार्ल्स के सामने ईरान को दी सीधी चेतावनी, शुरू होगा नया सैन्य अभियान?
अगर आप सर्दी के मौसम के आते ही दही-छाछ से दूरी बना लेते हैं तो यह गलत होता है। कई बार सर्दी-जुकाम ना हो जाए इसके डर के नहीं खाते है। सर्दी में पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर रखने के लिए दही-छाछ लेते रहना चाहिए, क्योंकि ये प्रोयाबायोटिक फूड हैं जो आंतों को हेल्दी रखते हैं। अगर ज्यादा ठंड का माहौल तो इन चीजों से बचने में भलाई है।
ये भी पढ़ें- पुरुष भी कर सकते हैं छठ व्रत, जानिए महाभारत काल में किस महारथी ने किया था व्रत
2-पानी पीने की मात्रा कम
सर्दी के आते ही हर कोई पानी पीने में कमी कर देता है। अगर आप ऐसी गलती करते हैं तो, शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए।
3- नारियल पानी से दूरी
अगर आप सर्दी के मौसम में नारियल पानी का सेवन नहीं करते हैं तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जबकि लोग सर्दी के दिनों में कोकोनट वाटर लेना बंद कर देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें-स्ट्रेस भरी जिंदगी में ऐसे करें दिन की शुरुआत, बेहतर रहेगा मानसिक स्वास्थ्य
4-खट्टे फल
सर्दी के दिनों में लोग खट्टे फल भी खाना बंद कर देते हैं, क्योंकि ठंडी तासीर की वजह से लोगों को लगता है कि इससे सेहत को नुकसान होगा. दही की तरह ही खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं और ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. इसलिए दिन के समय संतरा, व अन्य खट्टे फलों का सेवन किया जा सकता है.
