Sleeping Tips: 30 मिनट से ज्यादा लंबी नैप्स बढ़ाती है डेथ रिस्क का खतरा, ताजा स्टडी में खुलासा

Sleeping Tips: हाल ही में नई रिसर्च में खुलासा हुआ है, सामान्य 8 घंटे की नींद से 12 घंटे की नींद आप लेते है तो आपको मौत का खतरा हो सकता है। इसके अलावा लंबी नैप्स को सेहत के लिए हार्मफुल बताया गया है।
लंबी नैप्स बढ़ाती है डेथ रिस्क
लंबी नैप्स बढ़ाती है डेथ रिस्क (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sleeping Tips: अच्छे स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लेना जरूरी होता है। नींद का नाता सेहत के साथ होता है जिसका सही होना जरूरी है। अगर कम नींद हो जाए तो सेहत को नुकसान होता है लेकिन ज्यादा नींद भी सेहत के लिए सही नहीं होती है। हाल ही में नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि, सामान्य 8 घंटे की नींद से 12 घंटे की नींद आप लेते है तो आपको मौत का खतरा हो सकता है। इसके अलावा लंबी नैप्स को सेहत के लिए हार्मफुल बताया गया है।

खराब नींद से होती है ढेरों बीमारियां

मेटा एनालिसिस के अनुसार, अगर आप सामान्य 8 घंटे से ज्यादा की नींद लेते है तो आपको डेथ का रिस्क 34 प्रतिशत बढ़ जाता है। इसके अलावा कम सोने वाले लोग में मौत का यह रिस्क 14 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। रिसर्च के लिए रिसर्चर्स ने यूके बायोबैंक के 88,461 वयस्कों के नींद के आंकड़ों का विश्लेषण किया है। इस रिसर्च में पाया गया कि, अगर आप खराब नींद लेते है तो आपको 170 से ज्यादा बीमारियां हो जाती है जिनका नाता नींद से होता है।

अगर आपको छोटी बीमारियों के लक्षण नजर आते है तो यह गंभीर बीमारियों में बढ़ जाती है। इन गंभीर बीमारियों में पार्किंसंस, टाइप 2 डायबिटीज और एक्यूट किडनी फेलियर का खतरा होता है। कम सोने वालों से ज्यादा, अधिक सोने वालों में डेथ रिस्क की आशंका ज्यादा होती है।

30 मिनट से ज्यादा की नैप्स सही नहीं

यहां पर रिसर्च के अंतर्गत यह भी बताया गया कि, रात की नींद से ज्यादा दिन की ज्यादा नींद लेने से रिस्क बढ़ता है। अगर आप 30 मिनट से ज्यादा लंबी नैप्स लेते है तो मौत का खतरा बढ़ जाता है। यहां पर स्लीप फाउंडेशन की रिपोर्ट में बताया है कि आइडियल नैप ड्यूरेशन 20 से 30 मिनट्स के बीच होना चाहिए, जिससे आप खुद को फ्रेश महसूस कर सकें। यहां पर रिपोर्ट की मानें, व्यस्कों के लिए 7 से 9 घंटे की नींद लेना बेस्ट होता है। हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते है कि व्यस्क को सामान्यत: 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए ताकि दिन ताजगी और सक्रियता बनी रहे। अगर आपको दिन में भी बहुत ज्यादा नींद सताती है तो यह डलनेस, मेमोरी को परेशान करता है।

ये भी पढ़ें- 

जानिए नींद को बेहतर करने के टिप्स

आप नींद को बेहतर बनाने के लिए कई जरूरी टिप्स को अपना सकते है जो जरूरी है...

1- सबसे पहले स्क्रीन टाइम को लिमिट करें और सोने के लिए एक रिलैक्सिंग रूटीन बनाएं।

2- हर दिन लगभग एक ही टाइम पर सोएं और जागें।

3- दिन में लेट कैफीन लेने से बचें. सोने के टाइम से दो से तीन घंटे पहले ज्यादा खाना न खाएं।

4- रेगुलर एक्सरसाइज करें, लेकिन सोने से दो घंटे पहले वर्कआउट न करें। अगर इन टिप्स के बाद भी आपकी नींद की क्वउॉलिटी में इम्प्रूवमेंट नहीं होता है, तो पॉसिबल अंडरलाइंग रीजन्स की जांच के लिए डॉक्टर से कंसल्ट करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com