Mushroom Benefits: हेल्थ के लिए मशरूम है ‘रामबाण’, जानें इसे खाने के फायदे
Mushroom Benefits: मशरुम में विटामिन-बी, डी, फोलेट, मैग्नीशियम, फाइबर, कॉपर और बहुत से तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व एक-दूसरे से अलग होते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
मशरूम के फायदे
Mushroom Benefits in Hindi: टेस्ट के लिए तो आपने कई बार मशरूम की सब्जी खाई होगी। लेकिन, क्या आप जानते हैं, मशरूम स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन-डी, प्रोटीन, कैल्शियम और पौटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पूरी दुनिया में मशरूम की कम से कम 14 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से खाने में सिर्फ 3 प्रजातियों का ही इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानें मशरूम खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं ?
रिसर्च के अनुसार, मशरूम में एंटी-डायबिटीक गुण पाए जाते हैं, जो आपकी ब्लड में मौजूद शुगर लेवल कम करने में सहायता करते हैं। इसका सेवन करके डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है। यदि इसका सेवन डायबिटीज दूर करने वाली बीमारियों के साथ किया जाए तो शरीर में इंसुलिन की मात्रा में बेहतर करने में भी मददगार साबित होती है।
यदि नियमित तौर पर उचित मात्रा में मशरूम का सेवन किया जाए, तो स्तन और प्रोस्टेट कैंसर का बचाव किया जा सकता है। इसमें एंटी-ट्यूमर, इम्यूनोमॉड्यूलेटरी और एंटी-कैंसर पाए जाते हैं। इसके अलावा, मशरूम में फेनोलिक कंपाउंड नाम का पोषक तत्व भी पाया जाता है, जो महिलाओं को स्तन कैंसर से बचाने में मदद कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या खाने-पीने से हड्डियां होंगी मजबूत? इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेगी फौलादी ताकत
Sugarcane Juice Benefits: खाली पेट गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए ठीक है या नहीं? ज़रूर पढ़ें
Kharbuja Seeds Benefits: खरबूजे के बीज खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, आज़मा कर भी देखिए
Glass Skin Secret: सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज, नेचुरल ग्लो से चमक उठेगी स्किन
यह भी पढ़ें: अगर बढ़ाना हो बच्चे का वजन, तो खिलाइए ये चीज़ें, हड्डियां भी होंगी मजबूत
मशरुम में विटामिन-बी, डी, फोलेट, मैग्नीशियम, फाइबर, कॉपर और बहुत से तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व एक-दूसरे से अलग होते हैं। इसलिए इसमें पाए जाने वाले तत्वों का सही लाभ लेने के लिए इसको अच्छे से पकाना भी आवश्यक है। बहुत से लोग मशरुम को उबालकर और फिर उसे फ्राई करके पकाते हैं। इससे मशरुम का स्वाद तो बढ़ जाता है, लेकिन इस प्रोसेस के दौरान उसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसे हल्का सा तलकर और भूनकर ही खाना चाहिए।
जो लोग खासतौर पर सिर्फ शाकाहारी भोजन ही लेना पसंद करते हैं, उनके लिए मशरूम कहीं अधिक लाभकारी है। क्योंकि इसके सेवन से उन सभी जरूरी अमीनो एसिड्स की प्राप्ति होती है, जो हमारे शरीर को चाहिए होते हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, मशरूम का सेवन आप दोपहर के भोजन में करें। ऐसा करने से आपको इसके सही पाचन और संपूर्ण गुणों की प्राप्ति के लिए पूरा समय मिलेगा। इसका पाचन सही तरीके से हो पाएगा।
मशरूम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसमें पॉलीसेकेराइड्स नाम का तत्व पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को मजूबत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा मशरुम में विटामिन-डी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे आपकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक दिन में कम से कम 100 ग्राम के लगभग मशरुम का सेवन करना चाहिए। 100 ग्राम मशरुम में 22 मात्रा कैलोरीज पाई जाती है। यदि इससे अधिक मशरुम का सेवन किया जाए तो मोटापा और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
