-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- How To Make Curd Face Packs In Summer
चेहरे की खोई हुई दमक लौटा देंगे दही से बने ये 5 फेस पैक, चमक उठेगी त्वचा, मिलेगा ताजगी भरा खूबसूरत चेहरा
- Written By: सीमा कुमारी
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह स्किन के डेड सेल्स साफ करने, टैनिंग हटाने और मॉइश्चराइज करने में काफी कारगर होता है। इसलिए गर्मी में दही से बने फेस पैक लगाना काफी फायदेमंद होता है।

गर्मियों में दही के फेस पैक कैसे बनाएं (सौ.सोशल मीडिया)
गर्मी के मौसम में सेहत के साथ स्किन की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। क्योंकि, इस मौसम में चिल्लाती तेज धूप, पसीना और प्रदूषण के कारण स्किन यानी त्वचा रूखी, बेजान और मुरझाई हुई दिखने लगती है। इसलिए इस मौसम में स्किन केयर में ऐसी चीज को शामिल करना चाहिए, जो इन सभी परेशानियों को एक साथ निपटा सके। ऐसे में आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दरअसल, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह स्किन के डेड सेल्स साफ करने, टैनिंग हटाने और मॉइश्चराइज करने में काफी कारगर होता है। इसलिए गर्मी में दही से बने फेस पैक लगाना काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं गर्मियों में दही के फेस पैक कैसे बनाएं।
गर्मियों में दही के फेस पैक कैसे बनाएं :
करें दही और बेसन का फेस पैक का इस्तेमाल
गर्मी में दही से बने फेस पैक लगाना काफी फायदेमंद होता है। यह स्किन के डेड सेल्स साफ करने, टैनिंग हटाने और मॉइश्चराइज करने में काफी कारगर होता है। ऐसे में आप दही और बेसन का फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच दही में एक चम्मच बेसन मिलाएं और पूरे चेहरे पर लगाएं।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
इस पैक को 15-20 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ा लें और पानी से चेहरा साफ कर लें। आपको बता दें, यह फेस पैक स्किन के डेड सेल्स को हटाकर ग्लो बढ़ाता है। इससे ऑयल कंट्रोल भी होता है और यह पोर्स को टाइट करता है। बेसन और दही का फेस पैक टैनिंग कम करने में भी काफी कारगर है।
दही और नींबू का फेस पैक का इस्तेमाल
इस मौसम में तेज धूप, पसीना और प्रदूषण के कारण टैनिंग की भी समस्या होने लगती है। ऐसे में टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दही और नींबू का फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आधी चम्मच नींबू और दो चम्मच दही मिलाकर यह फेस पैक बनाएं।
इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट सूखने दें और फिर पानी से धो लें। इस फेस पैक से टैनिंग कम होती है और रंगत में निखार आता है।
यह भी पढ़ें-सुबह जल्दी उठने से इन बीमारियों से मिल सकता है छुटकारा, आज़मा कर देख लीजिए
दही और हल्दी का फेस पैक का इस्तेमाल
बता दें, हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दाग-धब्बों को कम करते हैं और स्किन इन्फेक्शन के रिस्क को भी कम करता है। साथ ही, इस फेस पैक से स्किन की रंगत में भी निखार आता है। इसके लिए आधी चम्मच हल्दी और दो चम्मच दही मिलाकर यह फेस पैक बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
दही और एलोवेरा का फेस पैक
चेहरों के दाग-धब्बों एवं सनबर्न से निजात पाने के लिए दही और एलोवेरा का फेस पैक कर सकते है। इसके लिए दो चम्मच दही और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर यह फेस पैक बनाएं और चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें।
बता दें, ऐलोवेरा और दही, दोनों ही स्किन को ठंडक देने के साथ सनबर्न से भी राहत दिलाते हैं। एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट भी करता है। दही डेड सेल्स को साफ करता है और दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करता है।
How to make curd face packs in summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














