जानिए क्यों दौड़ते समय बढ़ जाती है हार्ट रेट, अपनी उम्र में 220 घटा दें क्या होगा

दौड़ने से मांसपेशियां और शरीर मजबूत होता है लेकिन कभी आपने गौर किया है दौड़ने से हार्ट रेट बढ़ जाता है। हार्ट रेट बढ़ने से सेहत को नुकसान होता है।
दौड़ने का व्यायाम, दिल की धड़कन
दौड़ने से बढ़ती है दिल की धड़कन (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Heart Rate Count: अच्छी सेहत के लिए नियमित एक्सरसाइज औऱ पौष्टिक आहार वाली थाली का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई बार हमारी डाइट में अनावश्यक चीजों का सेवन नुकसान पहुंचाने का काम करता है। दौड़ने की आदत सुबह के समय रखने से आपकी सेहत को कई सारे फायदे मिलते है। दौड़ने से मांसपेशियां और शरीर मजबूत होता है लेकिन कभी आपने गौर किया है दौड़ने से हार्ट रेट बढ़ जाता है। आखिर क्यों दौड़ते समय हार्ट रेट बढ़ जाता है और कितनी गति हार्ट रेट की सही होनी चाहिए चलिए इस पर बात करते है।

कैसे पता लगाते हैं हार्ट रेट

यहां पर हार्ट रेट की बात की जाए तो, यह एक मिनट में दिल आपका जितनी बार धड़कता है उसे हार्ट रेट कहते है। सामान्यत: हार्ट रेट कार्डियो एक्सरसाइज या एक्टिविटी करने से बढ़ता है इसमें दौड़ने का पता भी आसानी से लगाया जाता है। यहां पर हम 220 के फॉर्मूले की बात की जाए तो, यह उम्र और इंटेंसिटी पर निर्भर करता है. दौड़ते समय हार्ट रेट के बारे में पता करने के लिए अपनी उम्र में 220 घटा दें. ज्यादातर लोगों का हार्ट रेट 60-100 बीपीएम होता है।

आखिरी क्यों बढ़ता है हार्ट रेट

यहां पर बात करें तो, जब हम दौड़ने की एक्सरसाइज करते हैं तो, मांसपेशियों को ज्यादा एनर्जी और ऑक्सीजन की जरूरत होती है. दिल, ब्लड को तेजी से पंप करके यह जरूरत पूरी करता है इस वजह से हार्ट रेट बढ़ने लगता है। इसके अलावा एक अन्य कारण की बात की जाए तो, दौड़ते है तो उस समय हमारे सांस लेने की दर भी बढ़ जाती है इसका कारण हैं कि, उस समय फेफड़ों में ज्यादा ऑक्सीजन होता है जो ब्लड सेल्स के जरिए शरीर के बाकी हिस्सों तर पहुंचता है। तनाव तो बढ़ाने वाले हार्मोन भी दिल की धड़कन को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है। एक्सरसाइज करने से अधिकतम हार्ट रेट का 60-80 प्रतिशत हार्ट रेट होता है।

कैसे कंट्रोल कर सकते हैं हार्ट रेट

यहां पर अगर आप दौड़ने की एक्सरसाइज करते हैं तो उस दौरान हार्ट रेट को कम करना आसान हो जाता है। इसके लिए हमें हेल्दी तरीके अपनाने चाहिए।

1- शुरुआत में दौड़ने से पहले एकदम तेज गति से नहीं दौड़े बल्कि दौड़ने की धीरे-धीरे शुरुआत करें और धीरे-धीरे गति और दूरी बढ़ाएं।

2-अगर एक्सरसाइज शुरु कर रहे हैं तो पहले और बाद में स्ट्रेचिंग जरूर करना चाहिए।

3- दौड़ने के दौरान पानी पीते रहें, ताकि डिहाइड्रेशन की समस्या न हो।

4-यहां पर दौड़ने के दौरान थकान, दर्द या चक्कर आने पर स्पीड धीमी करें या रुकें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com