Ridges in nails: क्या आपके हाथों के नाखूनों में भी नजर आती है लकीरें, जानिए इस समस्या के कारण और बचाव
क्या आपने नाखूनों पर लकीरें देखी है कभी। उम्र बढ़ने के साथ ही नाखूनों पर लकीरें नजर आती है इसे लेकर कई कारण और खानपान की कमी सामने आती है लेकिन असल कारण किसी को शायद ही पता होता है।
- Written By: दीपिका पाल
नाखूनों में क्यों नजर आती है लकीरें (सौ.सोशल मीडिया)
Ridges in nails: दुनियाभर में फैली गंभीर बीमारियों के अलावा भी छोटी-मोटी हेल्थ समस्याएं होती है इसके बारे में कम ही लोग जानते होगें। नाखूनों को आपने टूटते और रंग बदलते तो अक्सर देखा होगा लेकिन क्या आपने नाखूनों पर लकीरें देखी है कभी। उम्र बढ़ने के साथ ही नाखूनों पर लकीरें नजर आती है इसे लेकर कई कारण और खानपान की कमी सामने आती है लेकिन असल कारण किसी को शायद ही पता होता है।
हाथों के नाखूनों में नजर आने वाली लकीरें किन कारणों से उभरती है औऱ इस समस्या को सही करने के लिए कैसे खुद का ख्याल रखना चाहिए चलिए जान लेते हैं इस लेख में…
कैसी होती हैं नाखूनों पर लकीरें होने की समस्या
यहां पर डर्माटोलॉजिस्ट डॉ शिफा यादव ने हाथों के नाखूनों में नजर आने वाली लकीरों के बारे में जानकारी दी है। बताया कि, नाखूनों की सतह पर आपको क्यूटिकल से टिप तक हॉरिजॉनटल या वर्टिकल तक नाखूनों की लकीरें नजर आती है जो हल्की होने के साथ कभी ज्यादा भी नजर आती है। नाखूनों पर लकीरें उभरने की वजह शरीर में पोषण की कमी को मानते है। इस समस्या के बढ़ने के और भी कारण होते हैं चलिए जान लेते है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून में डायबिटीज मरीजों को क्यों रहना चाहिए ज्यादा सतर्क? जानें जरूरी हेल्थ टिप्स
Creatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
क्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
जानिए किन कारणों से होती नाखूनों की समस्या
नाखूनों में लकीरें बनने की समस्या के कई कारण होते है जिसके बारे में आपको जानना चाहिए…
1- नाखूनों में लकीरें नजर आने के कारण में डिहाईड्रेशन शामिल होता है। इसे लेकर विशेषज्ञ कहते हैं कि, बार-बार केमिकल युक्त हेंडवॉश का इस्तेमाल करने से नाखूनों में रूखापन नजर आता है। नाखूनों में डिहाईड्रेशन की वजह से त्वचा को बुरा असर पड़ता है।
2-कई बार नाखूनों की सतह पर लकीरें नजर आने का कारण 50 की उम्र के बाद ज़्यादा दिखाई देने लगता है। नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद प्रोटीन केराटिन का उत्पादन उम्र के साथ कम होता जाता है।
3- नाखूनों पर लकीरें नजर आने का कारण आयरन, जिंक और विटामिन बी12 की कमी होती है। कहते हैं कि, आयरन औऱ केरोटिन नाखूनों की इस समस्या को बढ़ा देते है।
4- जर्नल ऑफ़ क्यूटेनियस मेडिसिन एंड सर्जरी की रिपोर्ट के अनुसार सोरायसिस से पीड़ित 78.3 प्रतिशत प्रतिभागियों में नाखून में बदलाव नजर आता है। नाखूनों में लकीरें नजर आने का कारण ये स्थिति अक्सर नाखून मैट्रिक्स की सूजन के साथ बनने लगती है, जिसका असर ग्रोथ पर भी दिखने लगता है।
5-रुमेटीइड अर्थराइटिस जैसे ऑटोइम्यून डिज़ीज हाथों और पैरों सहित जोड़ों को प्रभावित करते हैं। इससे नाखूनों में खड़ी लकीरें बनने लगती हैं। साथ ही नाखूनों के टूटने की समस्या से भी दो चार होना पड़ता है।
नाखूनों में होने वाली समस्या के लिए ऐसे रखें ख्याल
यहां पर नाखूनों में होने वाली समस्या के लिए आपको कई बातों का ख्याल रखना चाहिए जो इस प्रकार है…
1- सबसे पहले हमें पोषण की पूर्ति करने के लिए पौष्टिक आहार लेना चाहिए। यहां पर नाखूनों की समस्या में आयरन, जिंक और विटामिन बी12 की कमी होती है इसके लिए आप इन सभी पोषक तत्वों के स्त्रोतों का सेवन करें। प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से बचे और खाना सही समय पर खाएं।
2-नाखूनों में डिहाईड्रेशन की समस्या को दूर करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से मॉइस्चराइजिंग क्रीम या पौष्टिक नेल ऑयल लगाने से सूखे और खराब नाखूनों के जोखिम को भी रोका जा सकता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
3-नाखूनों की देखभाल करने के लिए आप फॉर्मेल्डिहाइड और टोल्यूनि जैसे केमिकल युक्त प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें। नाखून के आकार को उचित बनाए रखने के लिए उन्हें नियमित रूप से काटें और नाखूनों को फाइल करें। इससे नाखूनों पर बढ़ने वाली रेखाओं को नियंत्रित किया जा सकता है।ट
4-कई बार नाखूनों में डायबिटीज, गठिया या सोरायसिस के कारण दरारें नजर आती है इसके लिए आपको नियमित जांच और उपचार करने चाहिए।
