Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या आपने लिया घी में कॉफी का स्वाद, जानिए इस खास कॉफी की रेसिपी और फायदे

इन दिनों सोशल मीडिया और हेल्थ साइट पर घी वाली कॉफी भी बड़ी ही ट्रेंड कर रही है पीने में चाय का स्वाद खास होता है तो वहीं पर ट्रेंडिंग ये कॉफी कई लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रही है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Nov 13, 2024 | 10:25 AM

घी कॉफी सेवन के फायदे (सौ.सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ghee coffee benefits: सर्दी के मौसम की शुरुआत हो गई है इस मौसम में हर कोई चाय औऱ कॉफी के दीवाने मिल ही जाते है। शरीर को गर्माहट का अहसास कराने वाली चाय और कॉफी कई सारे फायदे देती है। इन दिनों सोशल मीडिया और हेल्थ साइट पर घी वाली कॉफी भी बड़ी ही ट्रेंड कर रही है पीने में चाय का स्वाद खास होता है तो वहीं पर ट्रेंडिंग ये कॉफी कई लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रही है। घी के साथ कॉफी का तालमेल सुनने में अजीब है लेकिन फायदे भी देता है। चलिए जानते हैं इस घी वाली कॉफी बनाने की रेसिपी और फायदे।

जानिए क्या होती है घी कॉफी

यहां पर घी वाली कॉफी की बात करें तो, इसे ब्लैक कॉफी और घी के साथ मिलकर बनाते है। इसें कई तरह के गुण होते हैं जो वजन घटाने से लेकर दिल की सेहत को अच्छा रखता है। यहां घी में मौजूद हेल्दी फैट्स को कैफीन के साथ मिलाकर पीने से आपके शरीर में गुड फैट्स बढ़ती हैं इसमें मेटाबॉलिज्म लेवल बूस्ट करने का काम करता है।इस हेल्दी ड्रिंक से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है। इसे आप सुबह या शाम किसी भी समय ले सकते हैं।

जानें घी वाली कॉफी बनाने की रेसिपी

यहां पर घी वाली कॉफी बनाने के लिए आपको घी के साथ ब्लैक कॉफी की सामग्री ले लेना चाहिए। इसे बनाने के लिए आप गुनगुने पानी में एक चम्मच कॉफी डालें। अब उसमें मेल्टिड घी डालकर तब तक मिलाएं, जब तक वे पूरी तरह से झागदार न बन जाए। एंटीऑक्सीडेटस से भरपूर कॉफी शरीर को भी कई तरह से फायदा पहुचांती है।

सम्बंधित ख़बरें

Sawan 2026: सावन के शुभारंभ से पहले घर में रखें ये 6 पवित्र वस्तुएं, शिव कृपा के साथ बढ़ेगी सकारात्मकता

नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी बोले- अगले 1000 वर्षों का भविष्य तय करेगा भारत

आगरा में गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’: 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा; 14 जुलाई को नवयौवन वेश में देंगे दर्शन

अमरावती में सनसनी: लड़की को ब्रेसलेट देने पर युवक की गर्दन पर उस्तरे से हमला

ये भी पढ़ें- मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी होता है दयालु होना, विश्व दयालुता दिवस पर समझिए खुद के प्रति करूणा का अर्थ

घी वाली कॉफी पीने के फायदे

घी वाली कॉफी पीने से आपके सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं जो इस प्रकार है..

1- शरीर में एनर्जी को बनाए रखने के लिए घी वाली कॉफी अच्छी मानी जाती है इसमें कैफीन की मात्रा आपको बूस्ट करती है। इसे पीने से थकान औऱ कमजोरी दूर होती हैं और आपको शरीर में एनर्जी मिलती है।

2- आपके मेंटल हेल्थ के लिए घी वाली कॉफी के फायदे होते हैं इसे पीने से आपके दिमाग की कॉग्नीटिव फंक्शनिंग बेहतर बनती है। इसके अलावा आपके दिमाग में एंटीऑक्सि़डेंट की मात्रा दिमाग की कोशिकाओं को एक्टिव करती है।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में अपनी डाइट में शामिल करें 5 तरह के हरे साग, दूर भागेगी मौसमी बीमारियां और ठंड

3-पाचन के लिए घी वाली कॉफी बेहद कारगर मानी जाती है घी में मौजूद फैटी एसिड पाचनतंत्र कार्य करने के लिए आगे बढ़ाता हैं जिससे पाचन तंत्र में फायदा मिलता है। ब्लेटिंग, अपच और कब्ज से जुड़ी समस्या के लिए यह कॉफी के फायदे होते है।

4- इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए घी वाली कॉफी फायदेमंद मानी गई है। विटामिन ए और विटामिन ई से भरपूर घी कॉफी से शरीर को संक्रमण के प्रभाव से मुक्त रखने में मदद मिलती है। यह इम्यूनिटी लेवल को स्ट्रॉन्ग बनाती है।

5-घी वाली कॉफी में मौजूद हेल्दी फैट भूख को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसके लिए आप इस कॉफी का सेवन करते है तो, शरीर में बढ़ने वाले कैलोरी इनटेक से बचा जा सकता है।

Know the recipe and benefits of special coffee with ghee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2024 | 10:24 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.