Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आगरा में गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’: 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा; 14 जुलाई को नवयौवन वेश में देंगे दर्शन

Agra Shri Jagannath Rath Yatra 2026: आगरा के इस्कॉन श्रीजगन्नाथ मंदिर में 16 जुलाई 2026 को भगवान श्रीजगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकलेगी। 15 जुलाई को छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन होगा।

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 07, 2026 | 06:30 PM

जय जगन्नाथ (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Lord Jagannath Rath Yatra 2026 Agra Kamla Nagar: ताजनगरी एक बार फिर भगवान श्रीजगन्नाथ की भक्ति में सराबोर होने जा रही है। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में आयोजित होने वाले वार्षिक श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। इस बार 16 जुलाई को भगवान श्रीजगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा भव्य नंदीघोष रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। हजारों श्रद्धालु अपने हाथों से रथ खींचकर भगवान के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

14 जुलाई को नवयौवन वेश में पहली बार भक्तों को दर्शन देंगे

इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप प्रभु ने आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में बताया कि स्नान पूर्णिमा के बाद परंपरा के अनुसार भगवान 14 दिनों तक विश्राम एवं उपचार के पश्चात 14 जुलाई को नयन उत्सव के दौरान नवयौवन वेश में पहली बार भक्तों को दर्शन देंगे। इसके अगले दिन 15 जुलाई को मंदिर में भव्य फूल बंगला और छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु स्वयं विभिन्न प्रकार के 56 व्यंजन बनाकर भगवान को अर्पित करेंगे।

महालक्ष्मी मंदिर से रथयात्रा का शुभारंभ होगा

उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को दोपहर 3 बजे बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर से रथयात्रा का शुभारंभ होगा। नंदीघोष रथ पर विराजमान भगवान श्रीजगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की शोभायात्रा बल्केश्वर और कमला नगर क्षेत्र से होते हुए रश्मि नगर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी। पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु पुष्पवर्षा, आरती और स्वागत द्वारों के माध्यम से भगवान का अभिनंदन करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Taj Mahal Dispute: ताजमहल में ‘तेजो महालय’ दावे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और ASI से मांगा जवाब

आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO

जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO

जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: भगवान महाप्रभु को बेहद प्रिय हैं ये फूल, श्रद्धा से चढ़ाने पर बरसती है कृपा

रथयात्रा से पूर्व शहरवासियों को आमंत्रित करने के लिए 10 से 13 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में आमंत्रण यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं के दौरान लगभग एक लाख लोगों को खिचड़ी प्रसाद वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महोत्सव से जुड़ सकें।

यह भी पढ़ें- Taj Mahal Dispute: ताजमहल में ‘तेजो महालय’ दावे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और ASI से मांगा जवाब

अरविन्द प्रभु ने बताया कि 12 जुलाई से गुण्डिचा मार्जन की शुरुआत होगी। यह रथयात्रा से पूर्व मंदिर की विशेष सफाई, रंग-रोगन और पुष्प सज्जा का धार्मिक अनुष्ठान है। मान्यता है कि इस प्रक्रिया से केवल मंदिर ही नहीं, बल्कि भक्तों का हृदय भी पवित्र होता है।

आमंत्रण यात्रा का कार्यक्रम

– 10 जुलाई: शाम 5 बजे, करकुंज चौराहे से पश्चिम पुरी चौराहे तक।
– 11 जुलाई: शाम 5 बजे, पीपील वाला गेट से बेलनगंज चौराहे तक।
– 12 जुलाई (सुबह): सुबह 6 बजे, दुर्गा मंदिर डिफेंस एस्टेट क्षेत्र में।
– 12 जुलाई (शाम): शाम 5 बजे, बल्केश्वर महादेव मंदिर से श्रीजगन्नाथ मंदिर तक।
– 13 जुलाई: शाम 5 बजे, आजाद पेट्रोल पंप, संजय प्लेस से कॉसमॉस मॉल तक।

इस्कॉन मंदिर ने आगरा सहित देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं से इस भव्य रथयात्रा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीजगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Agra gears up grand iskcon jagannath rath yatra 2026 july 16

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 06:30 PM

Topics:  

  • Agra News
  • Jagannath Temple
  • Rath Yatra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.