गर्मी के मौसम में खस के शरबत का कमाल जानिए, लू से तो बचाएगा ही, दूसरे फ़ायदे कर देंगे आपको हैरान
खस का शरबत सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद हो सकता है। इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट, कूलिंग एजेंट और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में खस का शरबत पीने के 5 बड़े फायदों के बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी
खस का शरबत पीने के 5 बड़े फायदे जानिए (सौ.सोशल मीडिया)
Khus Sharbat Benefits: उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी पड रही है। गर्मियों का मौसम जैसे-जैसे चढ़ता है, वैसे-वैसे शरीर पर इसका असर भी दिखने लगता है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और लू जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में शरीर को ठंडक देना और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स या सोडा से भले ही कुछ देर की ठंडक मिले, लेकिन ये सेहत के लिए अच्छे नहीं होते।
ऐसे में खस का शरबत सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद हो सकता है। खस एक सुगंधित जड़ी-बूटी है, जिसकी जड़ से बनाया गया शरबत गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ कई हेल्थ बेनिफिट्स भी देता है। इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट, कूलिंग एजेंट और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में खस का शरबत पीने के 5 बड़े फायदों के बारे में।
खस का शरबत पीने के 5 बड़े फायदे जानिए :
सम्बंधित ख़बरें
Nautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
Sleeping Posture For Health: रात में बाएं करवट सोएं या दाएं, कौन सी पोजिशन है स्वास्थ्य के लिए बेहतर? जानें
Mango In Diabetes: डायबिटीज के मरीज भी चख सकते हैं आम का स्वाद, जानिए कब और कितना खाएं
Intermittent Fasting: क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग जिससे वजन कंट्रोल होता है, लेकिन दिल पर करता है बुरा असर
हीट स्ट्रोक यानी लू से बचाता है
गर्मियों में लू यानी हीट स्ट्रोक लगना आम प्रॉब्लम है। ऐसे में खस का शरबत पीने से सेहत को बड़ा फायदा होता है। खस शरबत में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और लू लगने के खतरे को कम करते हैं। यह शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है। जिससे चक्कर आना या कमजोरी महसूस नहीं होती।
अनिद्रा और तनाव से निजात
गर्मियों में कई लोगों को बेचैनी, चिड़चिड़ापन और नींद की कमी की शिकायत होती है। ऐसे में खस शरबत का सेवन करने से शरीर और दिमाग को शांति मिलती है। जिससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है और तनाव को कम करने में भी सहायक होती है।
हार्ट हेल्थ के लिए बड़ा फायदेमंद
खस की जड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। खस शरबत हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होता है, जिससे दिल की धड़कन सामान्य रहती है। यह हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकता है।
पाचन-तंत्र को दुरुस्त रखता है
गर्मियों में अक्सर पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं। खस शरबत में मौजूद ठंडक देने वाले तत्व पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसे पीने से पेट में जलन, गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
शरीर को ठंडक देता है
खस शरबत की सबसे खास बात यह है कि यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। तेज गर्मी और धूप में बाहर निकलने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे थकान और सिर दर्द हो सकता है। ऐसे में खस का शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी से राहत मिलती है।
