क्या आप भी खाना खाने के बाद टहलते हैं, हेल्थ एक्सपर्ट से जानिए इसके सेहतमंद फायदे
भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हमारे खाने का समय फिक्स नहीं होता है इसकी वजह से कई बार खाना खाने के तुरंत सोने की नौबत आ जाती और बुरे प्रभाव देखने के लिए मिलते है।
- Written By: दीपिका पाल
खाना खाने के बाद टहलना (सौ.सोशल मीडिया)
Walk benefits:अच्छी सेहत के लिए खानपान का अच्छा होना जरूरी होता हैं अगर इसके साथ व्यायाम को शामिल कर लिया जाए तो यह भी बेस्ट है। भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हमारे खाने का समय फिक्स नहीं होता है इसकी वजह से कई बार खाना खाने के तुरंत सोने की नौबत आ जाती और बुरे प्रभाव देखने के लिए मिलते है। खाना खाने के बाद अचानक कोई काम या सोने आदत को टालकर आप खाना खाने के बाद टहलने की आदत को अपनाएंगें तो बेस्ट रहेगा। चलिए जानते हैं कितनी जरूरी हैं टलहने की एक्सरसाइज।
लो इंपैक्ट हैं एक्सरसाइज
दरअसल खाना खाने के बाद टहलने की आदत आपके लिए फायदेमंद रहती है। यहां पर वॉक करना एक लो इंपैक्ट एक्सरसाइज है, जिसे आप कहीं भी कर सकते हैं. लेकिन खाने के बाद वॉक करने का अलग ही स्वास्थ्य परिणाम देखने के लिए मिलता है। खाना खाने के बाद सिर्फ दो मिनट टहलने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है, इसके अलावा आपका पाचन सही होता है।
जानिए इसके और भी खास फायदे
खाना खाने के बाद टहलने के इस तरह खास फायदे होते हैं जो इस प्रकार है..
सम्बंधित ख़बरें
Dhurandhar 2 ने OTT पर मचाया तहलका, RRR को पीछे छोड़ बनी नंबर 1
अन्नदाता के लिए खुद को गला रहे रोहित पवार: अनशन के तीसरे दिन बिगड़ी तबीयत, मंच पर बिलख उठी बेटी, देखें वीडियो
‘मौके पर पहुंचा तो खून से सना था शव…’, सागर में महिला की रहस्यमय मौत! पति ने भांजा दमाद पर लगाए आरोप
परफेक्शनिस्ट टैग पर Vikram Bhatt की अलग राय, बोले- Aamir Khan हमेशा सुधार की गुंजाइश तलाशते रहते हैं
1-ब्लड शुगर होता हैं कंट्रोल
इसे लेकर स्टडी में बताया कि, जो लोग खाना खाने के बाद हल्की सैर पर जाते हैं तो, इससे आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। इसके लिए आप खाना खाने के बाद 5 मिनट की वॉक जरूर करें ऐसा करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
2- पाचन तंत्र होता है बेस्ट
अगर आपकी आदत खाना खाने के बाद टहलने की होती हैं तो, पाचन तंत्र के लिए लाभकारी हो सकता है. सैर करने से पेट और आंतें उत्तेजित होती हैं, जो भोजन को पाचन तंत्र से अधिक तेजी से आगे बढ़ने का काम करती है।
ये भी पढ़ें- महिलाएं अपने रूटीन में शामिल कर लीजिए ये योगासन, लंबे समय तक रहेंगी परफेक्ट फिट
3- वजन को करें मेंटेन
अगर आपका वजन बढ़ गया हैं तो, आप बढ़ें हुए वजन का मैनेजमेंट कर लें इससे आपके शरीर का मोटापा कंट्रोल में रहता है। बताते चलें कि, 1 पाउंड कैलोरी जलाने के लिए आपको 3500 कैलोरी जलानी होती है, यानी हर दिन 500 कैलोरी. खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलने से मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है।
4- मूड को करता हैं बेहतर
यहां पर खाना खाने के बाद अगर आप टहलने वाली एक्ससाइज करते हैं तो इससे आपका मूड अच्छा हो जाता है। यहां पर एक्सरसाइज शरीर में कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन के स्तर को कम करने में मदद करता है. यह एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन, जिसे लव हार्मोन भी कहा जाता है को भी बढ़ाता है। आपकी नींद की परेशानी भी इस टहलने की एक्ससाइज से सही हो जाती है।
