सर्दी में सिर्फ मक्के की रोटी ही नहीं बनाएं टेस्टी मक्के की बाटी, जानिए बस ये आसान रेसिपी
Makke Ki Baati: आप इस बार मक्के की रोटी की जगह मक्के की बाटी को तैयार करके इसे घरवालों को खिलाएं। इसे बनाने के बाद इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा। साथ ही आपको कुछ अलग खाने को मिलेगा।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Dec 22, 2025 | 02:07 PM
मक्के की बाटी ( सौ. डिजाइन फोटो)
Makki Ki Bati Recipe: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में कई मौसमी चीजों की भरमार देखने के लिए मिलती है। यहां पर मक्के की रोटी हर कोई सर्दी के मौसम में बड़े ही चाव से खाते है साथ में सरसों का साग मिल जाए तो बात बन जाती है। मक्के की रोटी के अलावा आप यहां पर कुछ नया भी ट्राई कर सकते है जो आपके खाने का स्वाद बढ़ा देते है।
जानिए मक्के की बाटी बनाने का तरीका
क्या चाहिए सामग्री
मक्के का आटा- 2 कप
लहसुन- 5 से 6 कलियां
हरी मिर्च- 2 बड़ी वाली
सूखा धनिया- 2 चम्मच
अजवाइन- थोड़ी सी
हरी मटर- 1 कटोरी
हरा धनिया
हल्दी- 1 चम्मच
मिर्ची- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
नमक-स्वादानुसार
प्याज- बारीक कटी हुई
सफेद तिल- 1 चम्मच
घी
सम्बंधित ख़बरें
Nautapa 2026: नौतपा के नौ दिन रहें संभलकर, इन रंगों को पहनकर गलती से भी न निकलें बाहर
Cranberry: इस एक फल को रोजाना खाएंगे, तो बने रहेंगे जवां; बढ़ती उम्र भी थम जाएगी
Vitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
Hair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
मक्के की बाटी बनाने की विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक परात लेनी है।
- इसमें आपको मक्के का आटा डालना है।
- अब इसमें हरी मिर्च और लहसुन को बारीक कूटकर डालना है।
- ऐसे ही आपको साबुत धनिया भी डालना है।
- अब इसमें अजवाइन और सारे मसाले डालने हैं।
- इसमें अब आपको बारीक कटी हुई प्याज, हरा धनिया, हरी मटर और थोड़ा सा तेल डालना है।
- इसके बाद इस आटे को अच्छे से मिक्स करके डो तैयार करना है।
- इस डो को 10 मिनट के लिए रख दें।
मक्के की बाटी को कैसे करें तैयार?
- इसे बनाने के लिए आप थोड़ा सा हाथों में तेल लगाएं।
- इसके बाद इसके छोटे-छोटे गोले बनाकर रख लें।
- अब आपको एक गहरा बर्तन लेना है और इसमें पानी को डालना है।
- फिर पानी को बॉयल होने दें। इसके ऊपर छलनी रखें और तेल लगाकर इसमें बाटी को रखें।
- 10 मिनट बाद निकालकर इसे आप एयर फ्रायर में पकाएं।
- इसके बाद इसे घी में डीप करके सर्व करें।
ये भी पढ़ें- वजन घटाने से अनिद्रा दूर करने तक, तेजपत्ते की चाय के जबरदस्त फायदे
ऐसे कर सकते है सर्व
- इसे सर्व करने के लिए बाटी को घी में डीप करें।
- इसके बाद इसे दाल या लहसुन और प्याज की चटनी के साथ सर्व करें।
- इस तरह से मक्के की बाटी का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाएगा।
Know the easy recipe of making corn bati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 22, 2025 | 02:07 PM
