हर दर्द की दवा है काली मिर्च की शक्ल की ये औषधि, आयुर्वेद में जानिए इसके फायदे और सेवन का तरीका
Benefits of Shital Chini: बात कर रहे हैं शीतल चीनी की, जो दिखने में काली मिर्च की तरह होती है लेकिन स्वाद और गुणों में बिल्कुल उलट होती है।औषधीय गुण कई बीमारियों में राहत देते हैं।
- Written By: दीपिका पाल
शीतल चीनी के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Benefits of Shital Chini: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है क्योंकि कोहरे और प्रदूषण की वजह से सांस संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं। छोटे से लेकर बड़े लोगों में सांस लेने की परेशानी होती है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक काली मिर्च जैसी दिखने वाली जड़ी-बूटी सदियों में होने वाली हर तकलीफ का इलाज करने में सक्षम है? भले ही यह आयुर्वेदिक औषधि काली मिर्च की शक्ल की होती है लेकिन यह जड़ी-बूटी हर बीमारी का इलाज देती है।हम बात कर रहे हैं शीतल चीनी की, जो दिखने में काली मिर्च की तरह होती है लेकिन स्वाद और गुणों में बिल्कुल उलट होती है।
आयुर्वेद में जानिए शीतल चीनी के बारे में
आयुर्वेद में शीतल चीनी के बारे में बताया गया है। दरअसल शीतल चीनी एक औषधि होती है इसे कबाब चीनी के नाम से भी जाना जाता है। इसका स्वाद तीखा और कड़वा होता है, लेकिन औषधीय गुण कई बीमारियों में राहत देते हैं। ये पाइल्स, सांस संबंधी परेशानी, खाने की नली या सांस लेने में सहायक नली में परेशानी, व्हाइट डिस्चार्ज, यूरिन इन्फेक्शन, हृदय से संबंधी रोग, खांसी-जुकाम, एमेनोरिया, पुराना ब्रोंकाइटिस और अस्थमा जैसी परेशानियों में राहत देती हैं। अगर कम पानी या गर्म पानी पीने की वजह से यूरिन इंफेक्शन बार-बार होता है तो शीतल चीनी इसमें सहायक है। इसमें सोडियम भरपूर मात्रा में होता है, जो विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर पेट दर्द में आराम देता है और जलन में भी राहत देता है। आंतों में सूजन या बार-बार दस्त लगने की परेशानी में भी शीतल चीनी राहत देती है।
आंतों में बाहर निकालता है विषैला पदार्थ
आयुर्वेदिक औषधियों में इस शीतल चीनी के खास फायदे होते है। शीतल चीनी का सेवन करने से शरीर में जमे विषैले पदार्थ तेजी से बाहर निकलते है। शीतल चीनी की तासीर ठंडी होती है और आंतों की सूजन को कम करने में मदद करती है, साथ ही आंतों में जमे विषैले पदार्थों को बाहर करके उन्हें साफ करती है। सर्दियों में इस औषधि का सेवन करना चाहिए, सर्दी-खांसी होने के बाद छाती में बलगम की समस्या देखी जाती है जिससे सांस लेने में भी परेशानी होती है। ऐसे में शीतल चीनी में मौजूद एंटीबायोटिक्स बलगम को जमा होने से रोकते हैं और पुरानी से पुरानी जमी बलगम को बाहर निकालने का काम करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
बारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Airport Look Of Kangana Ranaut: साड़ी में कंगना रनौत के एलीगेंट एयरपोर्ट लुक्स, आप भी लें स्टाइलिंग इंस्पिरेशन
ये भी पढ़ें- वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी का बूस्टर पैकेज होता है आंवला, जानिए इसे डाइट में शामिल करने के तरीके
जानिए सेवन करने का तरीका
यहां पर शीतल चीनी का सेवन करने का तरीका आसान रूप से बताया गया है। इसका सेवन अगर सही तरीके से करते है तो फायदा मिलता है। इसके सेवन के लिए बाजार से शीतल चीनी लाकर पहले उसे सुखा लें और सिर्फ पीस लें। एक गिलास पानी में एक चौथाई चम्मच शीतल चीनी डालें और इसका 3 से 5 दिन तक इसका सेवन करें। बच्चों को देने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
आईएएनएस के अनुसार
