आज दुनियाभर में है संगीत को समर्पित दिन, जानिए अच्छी सेहत के लिए संगीत सुनने के फायदे
अगर आप किसी तनाव से जूझ रहे है या फिर बहुत सारा काम करके थकान महसूस करते हैं तो आपको म्यूजिक सुनना चाहिए। कहते हैं जब आप इस स्थिति में अपनी पसंद का गाना सुनते हैं तो शरीर में डोपामाइन नाम का हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है जो हमें खुशी और फुर्ती से भर देता है।
- Written By: दीपिका पाल
म्यूजिक सुनने के फायदे (सौ-सोशल मीडिया)
संगीत, का नाम सुनते ही हर कोई किसी भी तनाव में क्यों ना हो इससे जुड़ने के बाद खुद को ताजा महसूस करने लग ही जाता है। इसे लेकर ही दुनियाभर में संगीत की क्या उपयोगिता है इसे दर्शाने के लिए आज विश्वभर में संगीत दिवस 2024 मनाया जा रहा है। आज के दिन हम संगीत का जुड़ाव सेहत से करेंगे कि, संगीत अगर जीवन में हो तो किस तरह से खुद को हरदम फुर्तीला और काम करने के लिए तैयार रखा जा सकता है।
रोजाना 30 मिनट संगीत से जुड़ना जरूरी
वैसे तो संगीत हर किसी के लिए बहुत जरूरी होता है इससे लोग हमेशा ही जुड़े रहते है यह अच्छा होता है लेकिन ज्यादा देर तक संगीत सुनते रहने से भी कान और मस्तिष्क को नुकसान पहुंच सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ द्वारा 30 मिनट संगीत सुनने के नियम की बात कही गई है। अगर आप किसी तनाव से जूझ रहे है या फिर बहुत सारा काम करके थकान महसूस करते हैं तो आपको म्यूजिक सुनना चाहिए। कहते हैं जब आप इस स्थिति में अपनी पसंद का गाना सुनते हैं तो शरीर में डोपामाइन नाम का हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है जो हमें खुशी और फुर्ती से भर देता है।
जानिए म्यूजिक के सेहतमंद फायदे
अगर आप अच्छी सेहत के लिए म्यूजिक का सहारा लेते है तो यह कई गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने में सहायक होते है चलिए जानते हैं..
सम्बंधित ख़बरें
मोनाली ठाकुर हुई भावुक, वर्ल्ड म्यूजिक डे पर माता-पिता को डेडिकेट किया गाना
केवल मजे के लिए नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है म्यूजिक, जानिए जिंदगी की इस खास थेरेपी के फायदे
आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है म्यूजिक डे 2024, जानिए किस देश में कैसे सेलिब्रेट होता है यह दिन
कहां मनाया गया था पहला World Music Day, जानिए किसने, क्यों और कब शुरू किया था यह ख़ास दिन
1- दिल को खुश रखता हैं म्यूजिक
अक्सर दिल टूटने पर लोग संगीत का सहारा लेते है ताकि दर्द को संगीत के साथ महसूस कर पाएं तो वहीं पर कई मामलों में दिल की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए भी इसे फायदेमंद माना गया है। कहते हैं संगीत सुनने से हमारे दिमाग से एंडोर्फिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है. यह हार्मोन दिल से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है।
2- तनाव होता है रफूचक्कर
म्यूजिक को तनाव के लिए बेस्ट थेरेपी माना गया हैं इसे आप हमेशा अपना सकते है। अगर आप किसी कारणवश तनाव से जूझ रहे हैं तो, नेचुरल, क्लासिकल और मेडिटेशन म्यूजिक का सहारा लें. इस तरह के म्यूजिक से आपका मन शांत होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।
3- इम्यूनिटी लेवल बढ़ाता है गाना
अगर आप अपने रूटीन में म्यूजिक को शामिल करते हैं तो यह कई बीमारियों से लड़ने में सहायक साबित होता है। म्यूजिक सुनने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन का स्तर काफी कम होता है, जबकि स्ट्रेस हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है।
4- दिमाग की एजिंग को करता है स्लो
यहां पर अगर आप म्यूजिक को अपने रूटीन में शामिल करते है तो यह दिमाग की सेहत को अच्छा रखता है आपके दिमाग को बूढ़ा नहीं होने देता है। कई स्टडीज में पाया गया है कि म्यूजिक दिमाग के लिए एक एक्सरसाइज की तरह काम करता है।
5- मूड रहेगा हैप्पी
अगर आप अपने मूड को बेहतर रखना चाहते हैं तो आधे घंटे म्यूजिक सुनने का फार्मूला अपनाएं। जब हम अपना पसंदीदा गाना सुनते हैं तो हमारा शरीर डोपामाइन नाम का हैप्पी हार्मोन रिलीज करता है. डोपामाइन रिलीज से हमें खुशी और एक्साइटमेंट महसूस होता है।
