गर्मियों में गुलकंद खाना है बड़ा फायदेमंद, पेट से लेकर कील-मुहांसों की समस्या पर कस सकता है लगाम
गुलाब के फूल से बना हुआ गुलकंद खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ बहुत फायदेमंद भी होता है। गर्मियों में इसके सेवन से लू आदि नहीं लगती है। साथ ही यह हाथ पैरों होने वाली जलन को भी कम करता है।
- Written By: दीपिका पाल
जानिए क्या है गुलकंद के फायदे (सौ-सोशल मीडिया)
गुलाब के फूल से बना हुआ गुलकंद खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ गर्मियों में सेहत का वरदान कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है और पाचन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं भी दूर होती हैं। इन दिनों अगर आप भी अपच, गैस, एसिडिटी और खट्टी डकार की समस्या से परेशान हैं, तो इन सब से निजात दिलाने में गुलकंद का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
जानें क्या मिलते है गुलकंद खाने के फायदे
ऐसे में आइए जान लीजिए गर्मियों के इस मौसम में रोजाना एक चम्मच गुलकंद खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
1-हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में आपने देखा होगा कि अक्सर लोगों के नकसीर की समस्या होने लगती है। ऐसे में यह ध्यान रखें जब भी आप घर से बाहर निकलें तो 2 चम्मच गुलकंद खाकर ही जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
Gulkand Milk: गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखेगा गुलकंद दूध, पेट की जलन और एसिडिटी के लिए है रामबाण!
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे बना ‘डेथ ट्रैप’, 69 करोड़ खर्च के बाद भी नहीं सुधरी सुरक्षा
वर्धा रेल यात्रियों की बढ़ी उम्मीदें: पूर्व सांसद तडस ने गडकरी को सौंपा निवेदन, रुकी ट्रेनों के ठहराव की मांग
उद्धव-फडणवीस की सीक्रेट मीटिंग का सच! CM Fadnavis बोले मुलाकात होगी तो डंके की चोट पर होगी
2-गुलकंद खाने से आंखों को भी ठंडक मिलती है और लू के कारण होने वाली जलन या खुजली की समस्या नहीं होती है। ऐसे में, रोजाना एक चम्मच गुलकंद आपकी आंखों को हेल्दी रखने में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।
3-आपको बता दें, जिन लोगों में भूलने की आदत होती है उन्हें हर रोज दूध के साथ 1 चम्मच गुलकंद खाना चाहिए। इससे दिमाग भी तेज होता है और गुस्सा भी कम आता है।
4-एक्सपर्ट्स का मानना है कि, गुलकंद खाने से गैस, एसिडिटी और अपच से राहत पाई जा सकती है। बता दें, कि इसे दूध या एक चम्मच ऐसे ही खाने से पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। गट हेल्थ को बेहतर बनाने में इसका सेवन काफी फायदेमंद माना गया है।
5-कई बार मुंह में छाले हो जाते है। ऐसी दिक्कत होने पर सुबह-शाम 1-1 चम्मच गुलकंद खाना चाहिए। साथ ही यह मसूड़ों की सूजन से भी राहत दिलाता है।
6-शरीर को ठंडक पहुंचाने में गुलकंद बेहद कारगर है। इसके सेवन से पेट का पीएच (PH ) लेवल बैलेंस होता है और सीने में जलन की शिकायत भी नहीं होती है। इसके अलावा गर्मियों के कारण होने वाले कील-मुंहासों को भी दूर करने में यह काफी फायदेमंद माना जाता है।
7-रोजाना गुलकंद खाने से चेहरे पर ग्लो आने लगता है, क्योंकि यह खून को साफ करने में मदद करता है। इससे स्किन प्रॉब्लम जैसे, ब्लैकहेड्स, एक्ने और मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है। लेखिका- सीमा कुमारी
