सुबह बिना मुंह धोए पिएं एक गिलास पानी, शरीर को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे
Morning Health Tips: कहते है, सुबह उठने के साथ बिना मुंह धोएं अगर आप एक गिलास पानी पीते है तो आपके शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है। खाली पेट पानी पीने से हमारे डाइजेशन सिस्टम को तो फायदा मिलता है।
- Written By: दीपिका पाल
बासी मुंह पानी पीने के फायदे (सौ. डिजाइन फोटो)
Drinking Water In Morning Empty Stomach: अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक आहार या व्यायाम ही नहीं अच्छी आदतें भी मददगार होती है। सुबह की शुरुआत से लेकर रात के अंत तक अगर अच्छी आदतें अपनाई जाए तो शरीर को इसका फायदा मिलता है। कहते है, सुबह उठने के साथ बिना मुंह धोएं अगर आप एक गिलास पानी पीते है तो आपके शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है।
खाली पेट पानी पीने से हमारे डाइजेशन सिस्टम को तो फायदा मिलता ही है वहीं पर स्किन की समस्या में भी आराम मिलता है। चलिए जानते है बासी मुंह पानी पीने के खास फायदे…
जानिए कितना गिलास पानी पीना होता है सही
यहां पर हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप सुबह उठकर 1 से 2 गिलास पानी पीते है तो आपको इसका फायदा मिलता है। आप उठने के साथ खाली पेट गुनगुना या सादा पानी ले सकते है। एक गिलास से ज्यादा पानी पीने से सेहत को नुकसान हो सकते है इससे बचना चाहिए। आप पानी को एक बार में या थोड़ा-थोड़ा करके पानी पी सकते है। यहां पर आपको पानी की मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
Pineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
Raw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
Oura Ring 5 लॉन्च: अब उंगली में पहनी रिंग बताएगी हेल्थ का पूरा हाल, AI फीचर्स और नई तकनीक से लेंस
गड़चिरोली में स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, महिला स्वास्थ्य को नई दिशा; एक दिन में 27 सफल सर्जरी
बासी मुंह पानी पीने के खास फायदे
आपको बताते चलें, आप अगर बिना मुंह धोएं पानी पीते है तो आपको खास तरह के फायदे मिलते है जो इस प्रकार है…
1- सुबह उठने के साथ खाली पेट बासी मुंह पानी पीने से पाचन तंत्र को खास लाभ मिलता है। पानी सुबह पीने से खाने को अच्छे से पचाने में मदद करता है और पेट में जमा गंदगी को भी साफ करता है। आप जो भी खाना खाते है इसका पाचन सही तरीके से हो जाता है।
2- अगर आप सुबह के समय खाली पेट पानी पीते है, मुंह में जमा गुड बैक्टीरिया पेट में जाकर आपके शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते है।
3- अगर आप सुबह उठने के साथ पानी पीते है और पानी पानी पीकर टॉयलेट जाते हैं, तो मल के साथ-साथ शरीर में जमा हानिकारक बैक्टीरिया भी बाहर निकल जाते हैं। इस तरीके से आपका पेट साफ रहता है और आप नेचुरली डिटॉक्स होते है।
4- सुबह के समय अगर आप बासी मुंह पानी पीते है डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है। सुबह उठने के साथ बासी मुंह पानी पीने से चक्कर आना, थकान और सिरदर्द जैसी परेशानियों से राहत मिलती है।
ये भी पढे़ें– पेट, पीठ और पैर की परेशानियां दूर करता है अर्ध हलासन, जानिए इसे करने का तरीका
5- अगर आप बासी मुंह पानी पीते है तो आपको स्किन की समस्याओं से राहत मिलती है। पानी पीने से शरीर की अंदरूनी सफाई होती है। स्किन खुद ग्लोंइग लगने लगती है।
6- अगर आप सुबह बासी मुंह पानी पीने के साथ दिन की शुरुआत करते है तो पेट की समस्याओं पर राहत मिलती है। यहां पर बासी मुंह पानी पीने से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर रहती हैं और टॉयलेट आसानी से हो जाता है।
