Lukewarm water Benefits: सर्दियों में रामबाण होता है गुनगुना पानी, जानिए इसके रोजाना पीने के फायदे और सही समय
कहते है अगर आप सभी प्रकार की बीमारियों से बचना चाहते हैं तो गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। अगर आप सुबह के समय गर्म पानी पीते है तो आपको कई तरह के फायदे मिलते है।
- Written By: दीपिका पाल
गुनगुना पानी पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Lukewarm water Benefits: सेहत के लिए कई चीजों का सेवन करना जरूरी होता है जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाते है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ रोजाना व्यक्ति को 3 से 4 लीटर पानी पीने की सलाह देते है। कहते है अगर आप सभी प्रकार की बीमारियों से बचना चाहते हैं तो गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। अगर आप सुबह के समय गर्म पानी पीते है तो आपको कई तरह के फायदे मिलते है।
कब पीना चाहिए गुनगुना पानी
अगर आप रोजाना सुबह के समय गुनगुना पानी पीते है तो आपको कई तरह से फायदेमंद होता है। यहां पर अगर आप किसी भी समय पानी पीते है तो आपको इसके नुकसान भी उठाने पड़ सकते है। इसके बारे में आपको जानना चाहिए।
जानिए गुनगुना पानी पीने के फायदे
यहां पर आप नियम के अनुसार गुनगुना पानी पीते है तो आपको बॉडी डिटॉक्स से लेकर मौसमी बीमारियों के खतरे से बचने पर आराम मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में प्रदूषण कम करने के लिए जल्द होगी उद्यमियों की बैठक, मंत्री ने एमपीसीबी अधिकारियों को दिए निर्देश
Sugarcane Juice Side Effects: गन्ने का जूस पीने के हैं शौकीन? जानें किन लोगों को इससे बना लेनी चाहिए दूरी
Phalsa Benefits: गर्मियों का असली दुश्मन है ये छोटा सा फल, फायदे जानकर आज ही शुरू कर देंगे खाना
Liver Detox: क्या आपका लिवर हो रहा है कमजोर? ये 5 आसान उपाय करेंगे नेचुरल डिटॉक्स
1- बॉडी को डिटॉक्स करें
अगर आप रोजाना गुनगुना पानी पीते है तो यह आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है यानि आपके शरीर में जितने भी खराब और विषैले तत्व होते है वे निकल जाते है। दरअसल गुनगुने पानी में इंटस्टाइन मौजूद होता है जो भोजन को जल्दी ब्रेकडाउन कर पाचनतंत्र को दुरुस्त भी करता है। इसका सेवन करने के लिए आप गुनगुने पानी के साथ नींबू पानी को मिलाएं ऐसा करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। इसे पीने से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, जिससे मेटाबॉलिक दर भी बढ़ता है।
2-मौसमी बीमारियों से बचाव
बदलते मौसम के साथ कई संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है इसमें ही बीमारियों जैसे फ्लू, खांसी सर्दी से अपना बचाव कर सकते हैं। आपको यहां पर इम्यून सिस्टम को मजबूत करना भी जरूरी होता है। सर्दी-खांसी के अलावा खराश और साइनस की समस्या में गर्म पानी काफी फायदेमंद होता है।
गुनगुना पानी
3-वजन कम करने में मददगार
अगर आप मोटापे की समस्या से जूझ रहे है तो आपके लिए गुनगुना पानी सबसे बेस्ट होता है। इसका सेवन आप करते है तो आपकी बॉडी का तापमान बेहतर होता है इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है। इसका सेवन करने के लिए आप रोजाना एक गिलास गुनगुने या गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं। इस तरीके से आपका बढ़ा हुआ वजन कम होने लगता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
4-कब्ज से मिलेगी निजात
गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या नहीं होती है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी का सेवन करने आंतों में मौजूद भोजन का ब्रेकडाउन होता है और वह आसानी से मल के रूप में बाहर निकल जाता है।
