छाती में जमे बलगम को खींचकर बाहर निकालता है अजवाइन का पानी, जान लीजिए पीने का सही तरीका
Ajwain Water Preparation: सर्दियों के लिए देसी नुस्खों में अजवाइन का पानी एक सरल, सस्ता और प्रभावी उपाय माना जाता है, जिसकी जानकारी भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी देता है।
- Written By: दीपिका पाल
अजवाइन का पानी पीने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Ajwain Water For Cold: सर्दियों के मौसम में ठंड के साथ-साथ बढ़ता वायु प्रदूषण सर्दी, जुकाम, खांसी और छाती में कंजेशन की समस्या को बढ़ा देता है। बदलती जीवनशैली और कमजोर इम्युनिटी के कारण लोग बार-बार इन परेशानियों से जूझते हैं। ऐसे में दवाओं के साथ-साथ घरेलू और प्राकृतिक उपायों की ओर रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इन्हीं देसी नुस्खों में अजवाइन का पानी एक सरल, सस्ता और प्रभावी उपाय माना जाता है, जिसकी जानकारी भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी देता है।
अजवाइन का पानी क्यों है फायदेमंद
अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एक्सपेक्टोरेंट गुण पाए जाते हैं। ये गुण छाती में जमा बलगम को ढीला करने, सांस की नलियों को साफ करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। नियमित और सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से सांस लेने में आसानी होती है और सीने का भारीपन कम होता है। यही वजह है कि सदियों से भारतीय घरों में मौसमी बीमारियों के दौरान अजवाइन का उपयोग किया जाता रहा है।
अजवाइन का पानी बनाने का सही तरीका
अजवाइन का पानी बनाना बेहद आसान है और इसके लिए किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं होती।
सम्बंधित ख़बरें
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
- 1 कप पानी को उबाल लें।
- उबलते पानी में 1 चम्मच अजवाइन डालें।
- इसे धीमी आंच पर 5–10 मिनट तक उबालें, ताकि अजवाइन के गुण पानी में अच्छी तरह घुल जाएं।
- पानी को छान लें और गुनगुना होने पर पी लें।
- दिन में 1 से 2 बार इसका सेवन किया जा सकता है। गुनगुना अजवाइन पानी न केवल गले और छाती को राहत देता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।
इम्युनिटी और पाचन के लिए भी फायदेमंद
आयुर्वेद के अनुसार, अजवाइन का पानी सिर्फ सर्दी-जुकाम में ही नहीं, बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने में भी सहायक है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है, जिससे ठंड के मौसम में संक्रमण का खतरा कम होता है। इसके अलावा, यह गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में भी राहत देता है।
ये भी पढ़ें –आंखों की रोशनी से लेकर मजबूत इम्युनिटी तक, जानिए शरीर के लिए विटामिन A का पूरा रोल
इन बातों का रखें ध्यान
आपको अजवाइन का पानी पीना चाहिए लेकिन पीने के दौरान कुछ सावधानियां बरतना भी जरूरी होता है। अजवाइन का पानी फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन सोच-समझकर करना चाहिए।
- ज्यादा मात्रा में पीने से पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है।
- खाली पेट लेने से पहले अपनी सहनशीलता जरूर जांचें।
- गर्भवती महिलाएं इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें।
- बच्चों को देने से पहले विशेषज्ञ की राय लेना जरूरी है।
- अगर सेवन के बाद कोई परेशानी महसूस हो, तो तुरंत इसका उपयोग बंद कर दें।
सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, साफ हवा और ऐसे घरेलू उपायों को अपनाना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
आईएएनएस के अनुसार
