अरबी और इसके पत्ते हेल्थ के लिए हैं बड़े फायदेमंद, जानिए इसके औषधीय गुण
अरबी की पत्तियों का सेवन करते समय आपको एक खास बात का ख्याल रखना चाहिए। इसे कच्ची खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इस कच्चा खाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।बता दें, अरबी की पत्तियों में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है, ये एक नेचुरल कंपाउंड है जो कई तरह के पौधों में पाया जाता है। खासकर किडनी के मरीज को इसे खाने से बचना चाहिए।
- Written By: दीपिका पाल
अरबी के पत्ते खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
जैसा कि, आपको पता है कि बरसात अपने साथ कई तरह परेशानियों को लेकर आती हैं। इस स्थिति में सेहतमंद रह पाना बहुत बड़ी चुनौती हो जाती हैं। क्योंकि, बारिश के मौसम में कई सब्जियां भी परेशानी का कारण बन सकती हैं। ऐसे में लोग कंफ्यूज होते हैं कि आखिर बरसात में सेहतमंद रहने के लिए क्या खाएं? यदि आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो अरबी के पत्तों की सब्जी बेस्ट ऑप्शन हो सकता हैं। जी हां, अरबी के पत्ते खाने में स्वादिष्ट होते हैं।
ऐसे में ज्यादातर लोग इसके पकोड़े या फिर कुछ और डिश बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसे कोलोकेशिया के नाम से भी जाना जाता हैं। स्वाद के साथ ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ऐसे में आइए जान लें अरबी के पत्ते के सेवन से होने वाले फायदे-
जानिए अरबी के पत्ते खाने के फायदे
इम्यूनिटी बढ़ाए
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन-C से भरपूर अरबी के पत्ते शरीर के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने की क्षमता रखते हैं। कहते हैं, शरीर को रोजाना जितनी विटामिन C की जरूरत होती है उसका 80% 1 कप अरबी के पत्तों से प्राप्त किया जा सकता हैं। ऐसे में इसका सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता हैं।
एनीमिया से बचाएं
अरबी के पत्ते आयरन से भरपूर होती है जिसके कारण लाल रक्त कोशिका के निर्माण में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन-C आयरन को अच्छी तरह से अवशोषित करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, ये मेटाबॉलिज्म को सही करता है खाना पचाने में मदद करता हैं।
हार्ट को रखे हेल्दी
अरबी के पत्तों का सेवन करने से हृदय रोग के जोखिम को कम किया जा सकता हैं। दरअसल ये सब्जी नाइट्रेट का एक अच्छा स्रोत हैं, जो कि ब्लड प्रेशर को कम कर सकता हैं। इसका सेवन आप किसी तरह से कर सकते हैं।
आंखें हेल्दी रखें
एक्सपर्ट्स की मानें तो, अरबी के पत्तों में बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में विटामिन-A के रूप में बदल जाता हैं। इसे खाने से बढ़ती उम्र के साथ होनी वाली समस्याओं से बचाव होता हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले जोखिम से बचाते हैं। ऐसे में अरबी के पत्तों का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि, अरबी की पत्तियों का सेवन करते समय आपको एक खास बात का ख्याल रखना चाहिए। इसे कच्ची खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इस कच्चा खाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
बता दें, अरबी की पत्तियों में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है, ये एक नेचुरल कंपाउंड है जो कई तरह के पौधों में पाया जाता है। खासकर किडनी के मरीज को इसे खाने से बचना चाहिए। इसलिए इसे नरम होने तक उबालना चाहिए, जिससे इसमें मौजूद जहरीले ऑक्सालेट्स को हटाया जा सके।
