शरीर को पूरी तरह से फिट रखता हैं नौकासन, जानिए रोजाना सुबह करने के अद्भुत फायदे
अगर हम अपनी जिंदगी को छोटी से बड़ी समस्याओं से बचाना चाहते हैं तो योगा के आसनों में से एक नौकासन का तरीका अपना सकते है। यह एक्सरसाइज इतनी फायदेमंद मानी गई है कि, कई बीमारियों की संभावना को कम करती है।
- Written By: दीपिका पाल
नौकासन के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
boat Pose Benefit: अच्छी सेहत के लिए सिर्फ खानपान पर ध्यान देना जरूरी नहीं होता है बल्कि योग और व्यायाम को भी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। मौजूदा समय में लोगों की लाइफस्टाइल की बात की जाए तो, पेट से लेकर हर इंसान किसी ना किसी बीमारियों की चपेट में इसके लिए कई महंगी दवाएं खर्च करके आराम पाता है। लेकिन अगर हम अपनी जिंदगी को छोटी से बड़ी समस्याओं से बचाना चाहते हैं तो योगा के आसनों में से एक नौकासन का तरीका अपना सकते है। यह एक्सरसाइज इतनी फायदेमंद मानी गई है कि, कई बीमारियों की संभावना को कम करती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में..
जानिए कैसे करते हैं नौकासन
यहां पर अगर आप नौकासन करने की शुरुआत कर रहे हैं तो, आपको इसे करने के तरीके के बारे में भी जान लेना चाहिए..
1-सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को भी एकसाथ रखें।
2- इसके बाद हाथों को शरीर के बगल में रखें।
3-अब गहरी सांस छोड़ते हुए छाती और पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं।
4- अब बाहों को पैरों की तरफ खीचें, इससे पेट की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं।
5-इस मुद्रा में कुछ समय तक रहें, उसके बाद सांस छोड़ते हुए वापस पहले वाली मुद्रा में आएं और आराम करें।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
अमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
ये भी पढ़ें- क्या होती हैं थ्रोम्बोसिस की बीमारी, जानिए ब्लड क्लॉटिंग के रिस्क को कम करने के लिए टिप्स
जानिए नौकासन करने के फायदे
अगर आप सही तरीके से नौकासन करते हैं तो आपके शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं जो इस प्रकार है..
1- नौकासन नियमित करने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं जो हेल्दी बनाने का काम करते है।
2-अगर आप इस योगासन को करने के दौरान गहरी सांस लेते हैं तो इससे पाचन को आराम मिलता है और स्ट्रेस भी कम होता है।
3- इस एक्सरसाइज को करने से आपके हैमस्ट्रिंग, हिप फ्लेक्सर और रीढ़ की हड्डी खिंचती है जिससे इन अंगों में लचीलापन बढ़ता है।
4- अगर आप इस एक्सरसाइज को करते हैं तो, शरीर के ऊपरी और निचले भाग में बैलेंस बना रहता है।
5- इस एक्सरसाइज के दौरान अगर आप अपने पैर ऊपर उठाते हैं और कमर को सीधा करते हैं तो आपके शरीर का ग्रैविटी शिफ्ट होता है जो शरीर को संतुलित रखने का काम करता है।
