-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Know The 5 Biggest Risk Factors For Cardiac Arrest
जानिए कार्डियक अरेस्ट के 5 सबसे बड़े रिस्क फैक्टर्स, जो बनते हैं जानलेवा खतरा
- Written By: दीपिका पाल
एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का बीती रात को 42 साल की उम्र में निधन हो गया। आखिर कार्डियक अरेस्ट से अचानक कैसे जानलेवा खतरा बनता है और कौन से रिस्क फेक्टर्स है जो इस बीमारी को बढ़ाते हैं

कार्डियक अरेस्ट के रिस्क फैक्टर्स (सौ. डिजाइन फोटो)
एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का बीती रात को 42 साल की उम्र में निधन हो गया। इस निधन से जहां पर मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है वहीं पर एक्ट्रेस के निधन के पीछे की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। कार्डियक अरेस्ट के चलते एक्ट्रेस का कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह जाना बेहद दुखद है।
एक्ट्रेस ने अपने आइकॉनिक म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से दर्शकों को अपनी ओर खींचा था। आखिर कार्डियक अरेस्ट से अचानक कैसे जानलेवा खतरा बनता है और कौन से रिस्क फेक्टर्स है जो इस बीमारी को बढ़ाते हैं चलिए जानते हैं इस खबर में…
पहले जानिए क्या होता है कार्डियक अरेस्ट
यहां पर कार्डियक अरेस्ट की बात की जाए तो, यह स्वास्थ्य की ऐसी स्थिति होती है जिसमें व्यक्ति का दिल अचानक काम करना बंद कर देता है, जिससे पूरे शरीर में ब्लड फ्लो रुक जाता है। इस दौरान पीड़ित को तुरंत मेडिकल इंटरवेंशन की जरूरत होती है। कई मामलों में इस खतरे को टाला जा सकता है लेकिन कई मामलों में पीड़ित की मौत हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
Photo: सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में क्या होता है? जानिए 8 चौंकाने वाली बातें
नागपुर सुपर स्पेशलिटी में मरीजों की बढ़ी आफत: MRI के लिए 20 दिन, सीटी स्कैन के लिए 10 दिन की वेटिंग!
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
आखिर कौन से होते है कार्डियक अरेस्ट के फैक्टर्स
यहां पर कार्डियक अरेस्ट की स्थिति कैसे बनी है और कौन से रिस्क फैक्टर्स होते है जिनके बारे में आपको जानना चाहिए चलिए जानत है…
1. कोरोनरी आर्टरी डिजीज
कार्डियक अरेस्ट का पहला रिस्क कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) माना गया है। इस स्थिति में अक्सर व्यक्ति के दिल को खून पहुंचाने वाली धमनियों में प्लाक (फैट और कोलेस्ट्रॉल) जमा हो जाता है, जिससे वो तंग (नैरो) हो जाती हैं और हार्ट में ब्लड का फ्लो कम हो जाता है। जमा हुआ प्लाक टूटकर रक्त के थक्के बनाने का काम करता है तो वहीं पऱ शरीर में ब्लड का फ्लो भी रूक जाता है इस स्थिति में कार्डियक अरेस्ट का कारण बनता है।
2. एरिथमिया
इस प्रकार की स्थिति दिल की धमनियां या हार्ट रिदम से जुड़ी परेशानियों के लिए जाना जाता है। इस फैक्टर की स्थिति में अगर दिल के पावर सिस्टम में कोई खराबी आ जाती है, तो दिल बहुत तेजी से, बहुत धीमी गति से, या अनियमित रूप से धड़क सकता है। वेंट्रिकुलर फाइब्रिलेशन एक खास तौर से खतरनाक तरह का एरिथमिया माना जाता है। इस स्थिति में दिल के निचले चैंबर (वेंट्रिकल) एब्नॉर्मल तरीके से कांपने लगते हैं और असरदार तरीके से ब्लड पंप नहीं कर पाते। इस वजह से कार्डियक अरेस्ट का खतरा बनता है।
3. दिल की मांसपेशी में असामान्यताएं (कार्डियोमायोपैथी)
दिल की मांसपेशियों से जुड़ी यह स्थिति होती है। इस स्थिति में दिल की मांसपेशी असामान्य रूप से मोटी, कमजोर या सख्त हो जाती है। जहां पर दिल को पंप करने की क्षमता को यह प्रभावित करने का काम करता है। कुछ जेनेटिक फैक्टर्स होते हैं और कुछ दूसरी बीमारियों या लाइफस्टाइल फैक्टर्स के कारण विकसित होती हैं।
4. कॉन्जेनिटल हार्ट डिजीज
इस तरह के फैक्टर को जन्मजात मान सकते है। इस स्थिति में जन्म से कुछ लोगों को दिल की बीमारियां होती है। यह दिल की बीमारियां दिल की संरचना या फंक्शन को प्रभावित करते है। ये परेशानी अक्सर बचपन में ही पकड़ में आ जाते हैं, कुछ हल्की प्रॉब्लम्स यंग होने तक अनकंट्रोल्ड रह सकते हैं और परेशानियां पैदा कर सकते हैं।
5. दूसरे मेडिकल कंडीशंस और लाइफस्टाइल फैक्टर्स
कई रिस्क फैक्टर्स के अलावा आपके खानपान और लाइफस्टाइल का तरीका नुकसान पहुंचाता है। अगर आप डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, स्मोकिंग, हद से ज्यादा शराब का सेवन, स्ट्रेस और फिजिकल इनएक्टिविटी फैक्टर्स पर काम करते है तो दिल को नुकसान पहुंचता है। इस वजह से कार्डियक अरेस्ट की स्थिति बनती है।
Know the 5 biggest risk factors for cardiac arrest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:40 AMहरदोई लूट कांड: मुनीम और नौकरों ने खाने में मिलाई नशीली गोली ,चुराए 1.29 करोड़; आरोपी पोलिस की गिरफ्त में
Jul 26, 2026 | 10:39 AM16.96 लाख किसानों के लिए बड़ी राहत, कर्जमुक्ति योजना की तीसरी सूची जारी, सहकार मंत्री ने दी जानकारी
Jul 26, 2026 | 10:36 AMकैस्पियन सागर में ईरानी जहाज पर यूक्रेन का हमला, तेहरान की खुली धमकी- अब भुगतने होंगे गंभीर नतीजे
Jul 26, 2026 | 10:29 AMनासिक वासियों ने ली राहत की सांस: शनिवार दोपहर कम हुआ गोदावरी का जलस्तर, अब सफाई और नुकसान के आकलन की चुनौती
Jul 26, 2026 | 10:28 AMCWG 2025 Day 4: मीराबाई से लेकर जदुमणि तक, आज भारत के लिए हर मुकाबला होगा खास, जानिए पूरा शेड्यूल
Jul 26, 2026 | 10:20 AMमुंबई पुलिस Viral Video मामले में नया मोड़, हिरासत में लिए युवक ने की सिपाही का निलंबन रद्द करने की मांग
Jul 26, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














