Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आयरन जैसे तीन जरूरी पोषक तत्व नहीं ले पा रहें भारतीय, लैसेंट की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

‘द लांसेट ग्लोबल हेल्थ' पत्रिका में प्रकाशित एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है। यह अध्ययन 185 देशों में उन 15 सूक्ष्म पोषक तत्वों की अपर्याप्त खपत का अनुमान देने वाला पहला अध्ययन है, जिन्हें सप्लीमेंट का इस्तेमाल किए बिना दैनिक आहार के माध्यम से लिया जाता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Aug 30, 2024 | 01:56 PM

जरूरी न्यूट्रीशंस नहीं ले पा रहे भारतीय (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: हर किसी स्वस्थ व्यक्ति के लिए अच्छी खुराक लेना जरूरी होता हैं जिससे ही अच्छी सेहत का रास्ता खुलता हैं लेकिन सेहत के प्रति लापरवाही हर किसी को भारी पड़ जाती है। विदेशियों के मुकाबले भारतीयों की सेहत कैसी हैं इसे लेकर हालिया स्वास्थ्य रिपोर्ट सामने आई है। इसके अनुसार मानें तो, भारत में सभी आयु वर्ग के लोग मानव स्वास्थ्य के लिए अहम माने जाने वाले आयरन, कैल्शियम और फोलेट सहित कई अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों का पर्याप्त मात्रा में सेवन नहीं कर रहे हैं। आखिर ऐसा क्यों चलिए समझते हैं इस रिपोर्ट में।

जानिए क्या कहती हैं स्टडी

यहां पर मानें तो, ‘द लांसेट ग्लोबल हेल्थ’ पत्रिका में प्रकाशित एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है। यह अध्ययन 185 देशों में उन 15 सूक्ष्म पोषक तत्वों की अपर्याप्त खपत का अनुमान देने वाला पहला अध्ययन है, जिन्हें सप्लीमेंट का इस्तेमाल किए बिना दैनिक आहार के माध्यम से लिया जाता है। अध्ययन दल में अमेरिका स्थित हार्वर्ड विश्वविद्यालय सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के शोधकर्ता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- बारिश के पानी में क्या आप हैं फंगल इंफेक्शन से परेशान, इन टिप्स से पाएं निजात

सम्बंधित ख़बरें

अहिल्यानगर, सोलापुर और परभणी MLC चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर सस्पेंस बरकरार

Anaemia In Women: महिलाओं में क्यों होती है खून की कमी? जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

6 जून के आंदोलन से पहले CJP की बड़ी तैयारी, नियुक्त किए 3 नए प्रवक्ता, खोजी पत्रकार सौरभ दास को अहम जिम्मेदारी

संकट में पवना नदी, पिंपरी-चिंचवड़ में बाढ़ का डर और बढ़ता प्रदूषण, प्रशासन आखिर कब जागेगा?

पुरूषों के मुकाबले कम हैं महिलाओं में खुराक

यहां पर अध्ययन से पता चलता है कि दुनिया की लगभग 70 फीसदी आबादी यानी पांच करोड़ से अधिक लो ग आयोडीन, विटामिन-ई और कैल्शियम की पर्याप्त खुराक नहीं लेते हैं। इसमें यह भी पाया गया कि किसी देश और आयु वर्ग में पर्याप्त मात्रा में आयोडीन, विटामिन-बी12 और आयरन न लेने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक है, जबकि महिलाओं की तुलना में अधिक पुरुष मैग्नीशियम, विटामिन-बी6, जिंक और विटामिन-सी का पर्याप्त सेवन नहीं कर रहे हैं। अध्ययन के मुताबिक, भारत में पर्याप्त मात्रा में आयोडीन न लेने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है, जबकि महिलाओं के मुकाबले ज्यादा पुरुष जिंक और मैग्नीशियम का अपर्याप्त सेवन करते हैं।

ये भी पढ़ें-लव मैरिज के लिए अगर नहीं मान रहे हैं पेरेंट्स, तो खिलाफ़त की बजाय आजमाएं ये नुस्खे, मिलेगा आशीर्वाद

जान लीजिए ये रिपोर्ट के आंकड़े भी

अध्ययन के दौरान 99.3 फीसदी वैश्विक आबादी में पोषक तत्वों के अपर्याप्त सेवन के स्तर का अंदाजा लगाने के लिए शोधकर्ताओं ने ‘ग्लोबल डायटरी डेटाबेस’ के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण किया। उन्होंने 10 से 30 साल के आयु वर्ग के लोगों में कैल्शियम की अपर्याप्त खपत सबसे ज्यादा देखी, खासकर दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्वी एशिया और उप-सहारा अफ्रीका में। शोधकर्ताओं ने कहा कि अध्ययन के नतीजे स्वास्थ्य पेशेवरों को उन लोगों को लक्षित कर सकेंगे, जिन्हें आहार संबंधी हस्तक्षेप की सबसे ज्यादा जरूरत है।

Indians are not able to get three essential nutrients like iron

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2024 | 01:47 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.