- Hindi News »
- Lifestyle »
- Parents Should Follow These Tips For Love Marriage
लव मैरिज के लिए अगर नहीं मान रहे हैं पेरेंट्स, तो खिलाफ़त की बजाय आजमाएं ये नुस्खे, मिलेगा आशीर्वाद
- Written By: दीपिका पाल
कई बार कपल की लाख कोशिशों के बाद भी मां-बाप राजी नहीं होते या फिर उनकी सहमति लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे कुछ आसान कारगर तरीके की मदद से झटपट घरवालों को मनाया जा सकता है।

लव मैरिज के लिए अपनाएं टोटके (सौ.सोशल मीडिया)
भारत जैसे देश में ‘लव मैरिज’ (Love Marriage) आज भी एक बहस का मुद्दा माना जाता है। हालांकि, अब बदलते समय के साथ महानगरों में लव मैरिज का चलन काफी आम हो गया है। लेकिन, जो लोग छोटे शहरों या गांव से आते हैं। उनके लिए लव मैरिज करना आज भी एक चुनौती भरा काम है। जिसमें सबसे मुश्किल काम कपल्स का अपने माता-पिता को मनाना ही होता है।
कई बार कपल की लाख कोशिशों के बाद भी मां-बाप राजी नहीं होते या फिर उनकी सहमति लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं, तो यहां हम ऐसे कुछ आसान कारगर तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से झटपट घरवालों को मनाया जा सकता है।
समझदारी से बन सकती बात
सम्बंधित ख़बरें
अहिल्यानगर, सोलापुर और परभणी MLC चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर सस्पेंस बरकरार
Anaemia In Women: महिलाओं में क्यों होती है खून की कमी? जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
6 जून के आंदोलन से पहले CJP की बड़ी तैयारी, नियुक्त किए 3 नए प्रवक्ता, खोजी पत्रकार सौरभ दास को अहम जिम्मेदारी
संकट में पवना नदी, पिंपरी-चिंचवड़ में बाढ़ का डर और बढ़ता प्रदूषण, प्रशासन आखिर कब जागेगा?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले तो आपको भी माता-पिता की फीलिंग्स को समझने की कोशिश करनी होगी। उन्हें इस बात का अहसास कराएं कि आप उनके प्यार सपोर्ट और की कितनी कद्र करते हैं। मां-बाप को अपने पार्टनर के अच्छे गुणों के बारे में बताएं और उन्हें यह समझाने की कोशिश करें कि आप दोनों के बीच का रिश्ता कितना गहरा है। साथ ही, उनके डर और चिंताओं को भी सुनें और उनका जवाब देने के लिए तैयार भी रहें।
करीबी रिश्तेदार की लें मदद
हमारे रिश्तेदारों में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिनकी आपके पेरेंट्स काफी इज्जत करते हैं। वहीं उनमें से कुछ लोग लव मैरिज के खिलाफ भी नहीं होते है। यदि आपके संपर्क में कोई ऐसा रिश्तेदार हैं, तो आप उनकी मदद अपने पेरेंट्स तक इस बात को पहुंचाने में ले सकते हैं। यदि आपका चुनाव ठीक हुआ और किस्मत आपके साथ है तो आपका ये काम आपका ऐसा रिश्तेदार काफी आसान कर सकता है।
लव मैरिज की वजह बताएं
अपने माता-पिता को समझाएं कि आप अपने पार्टनर से प्यार क्यों करते हैं और उनका साथ आपके लिए क्यों जरूरी है। अपनी फीलिंग्स को उनके आगे बयां करें और साफ शब्दों में अपने पार्टनर के प्रति प्यार को उनके आगे जाहिर करने की कोशिश करें। उन्हें बताएं कि आप उनके आशीर्वाद और सपोर्ट के बिना खुश नहीं रह सकते हैं।
पार्टनर से मिलाएं
यदि आपके पेरेंट्स आपकी बात मानकर लव मैरिज के लिए तैयार हो जाते हैं तो सबसे मुश्किल काम अब शुरू होता है। अब आपको अपने पार्टनर को पेरेंट्स से मिलवाना होगा। जो आपके बनाए हुए खेल को बना भी सकता है और बिगाड़ भी। इसलिए मिलवाने से पहले उसे परिवार के बारे में सभी तरह की जरूरी जानकारी दे दें। जिससे उसे बात करने में आसानी हो।
फैमिली के साथ वक्त बिताएं
अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे और माता-पिता आपके लिए अपनी लकीर को मिटाने की कोशिश करेंगे। फैमिली के साथ फंक्शन्स में शामिल हों, डिनर या ड्राइव पर पार्टनर को भी फैमिली के साथ ले जाएं, जिससे आपसी रिश्ते को गहरा करने में मदद मिल सकती है।
माता-पिता को दें वक्त
अपने माता-पिता को अपने फैसले के बारे में सोचने और इसे स्वीकार करने का समय दें। उन पर दबाव बनाने की कोशिश न करें और सब्र करें। वक्त के साथ वे आपके फैसले को समझ जाएंगे और आपके पार्टनर को स्वीकार कर लेंगे।
लेखिका- सीमा कुमारी
Parents should follow these tips for love marriage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अहिल्यानगर, सोलापुर और परभणी MLC चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर सस्पेंस बरकरार
Jun 03, 2026 | 04:06 PMAnaemia In Women: महिलाओं में क्यों होती है खून की कमी? जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
Jun 03, 2026 | 04:03 PM6 जून के आंदोलन से पहले CJP की बड़ी तैयारी, नियुक्त किए 3 नए प्रवक्ता, खोजी पत्रकार सौरभ दास को अहम जिम्मेदारी
Jun 03, 2026 | 03:58 PMसंकट में पवना नदी, पिंपरी-चिंचवड़ में बाढ़ का डर और बढ़ता प्रदूषण, प्रशासन आखिर कब जागेगा?
Jun 03, 2026 | 03:52 PMPreity Zinta Project: नए प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड दिखीं प्रीति जिंटा, शेयर किया ये खास पोस्ट
Jun 03, 2026 | 03:49 PMमहंगाई के विरोध में शरद पवार गुट ने सड़क पर जलाया चूल्हा, रोहित पवार व जितेंद्र आव्हाड समेत कई नेता हिरासत में
Jun 03, 2026 | 03:45 PMविधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का ‘मिशन पंजाब’, रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा- इस बार खिलेगा कमल…
Jun 03, 2026 | 03:40 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली के मालवीय नगर में मौत का तांडव: होटल में आग लगने से 21 की मौत, जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे लोग
Jun 03, 2026 | 02:28 PM
वाराणसी में 200 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, रेलवे की कार्रवाई पर उठे सवाल, क्यों हुआ एक्शन? देखें VIDEO
Jun 03, 2026 | 01:38 PM
पासिंग ऑउट परेड में घुटनों के बल खूबसूरत प्रेमिका को किया प्रपोज, जवान का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
Jun 02, 2026 | 11:37 PM
मोदी के ‘सिंघम’ अन्नामलाई ने की बगावत? वो 5 बड़े कारण जिसने दिल्ली से चेन्नई तक मचाया हड़कंप- VIDEO
Jun 02, 2026 | 11:21 PM
पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
Jun 02, 2026 | 09:02 PM
दिल्ली में बड़ा हादसा: एक धमाका और मलबे के ढेर में तब्दील हो गई पूरी बिल्डिंग, देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:47 PM










