-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- India Will Become Malaria Free By 2030 Icmr Claim
स्वास्थ्य के मोर्चे पर बड़ी जीत, ICMR का बड़ा दावा; 2030 तक भारत से गायब होगी ये बीमारी!
- Written By: प्रीति शर्मा
ICMR Report on Malaria: भारत के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि की उम्मीद जगी है। ICMR की रिपोर्ट के अनुसार 2030 तक इस गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।

मलेरिया का मच्छ (सौ.फ्रीपिक)
Health News: भारत ने 1960 के दशक में मलेरिया को लगभग समाप्त कर दिया लेकिन 70 के दशक के मध्य में यह फिर से तेजी से फैल गया। लेकिन एक बार फिर भारत इस बीमारी से मुक्ति पाने की दहलीज पर पहुंच गया है। इस समय देश के करीब 92 फीसदी जिलों में मलेरिया का असर बहुत कम पाया गया है। बीते सालों में इस संक्रमण के मामलों में 85 फीसदी तक की गिरावट आई है।
नई दिल्ली स्थित आईसीएमआर राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान ने मलेरिया रिपोर्ट जारी की है। जिसके मुताबिक 2015 से 2024 के बीच मलेरिया 80 से 85 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। साल 2024 में देश के 92 प्रतिशत जिलों में मरेलिया का स्तर एक अंक नीचे है। आईसीएमआर के विशेषज्ञों का कहना है कि भारत अब प्री एलीमिनेशन फेज में पहुंच चुका है। अंतिम चरण में सटीक निगरानी और स्थानीय रणनीति से इसे पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।
कैसे होता है मलेरिया
भारत सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 2030 तक देश को मलेरिया मुक्त किया जाए। दरअसल मलेरिया प्लाज्मोडियम परजीवियों के कारण होने वाली जानलेवा बीमारी है जो संक्रमित मादा एनोफिलीस मच्छरों के काटने से फैलती है। ठहरा हुआ पानी मच्छरों के प्रजनन स्थल के रूप में काम करता है। इस बीमारी के सबसे ज्यादा मामले जुलाई से नवंबर के बीच देखे जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sweet Eating Time: मीठा खाने का सही समय जानिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर और मोटापे की समस्या
Anemia In Children: बच्चों में दिखें ये 5 लक्षण तो हो जाएं सतर्क, एनीमिया का हो सकता है संकेत
Jamun Recipe: घर पर बनाएं 2 हेल्दी और टेस्टी जामुन रेसिपी, बारिश के मौसम में मिलेगा कूल-कूल स्वाद
सागर: बंडा सिविल अस्पताल पर गंभीर आरोप, इलाज के बाद 19 महीने के बच्चे की आंखों की रोशनी गई, जांच कमेटी गठित
यह भी पढ़ें:- बिना मेहनत के भी होती है थकान? ये विटामिन की कमी भविष्य में बन सकती है बीमारी
2030 तक रखा गया लक्ष्य
रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015 से 2024 के बीच भारत ने मलेरिया नियंत्रण में अभूतपूर्व सफलता पाई है। इस दौरान कुल मामलों में 85% तक की गिरावट देखी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यदि गिरावट की यही रफ्तार बनी रही तो केंद्र सरकार का 2030 तक मलेरिया-मुक्त भारत का संकल्प निश्चित रूप से हकीकत में बदल जाएगा।
किन चीजों पर दिया जाएगा जोर
- मलेरिया को जड़ से मिटाने के लिए सरकार ने ‘मिशन मोड’ में काम शुरू किया है।
- संदिग्ध मरीजों की घर-घर जाकर जांच और तुरंत मुफ्त इलाज।
- मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए कीटनाशक स्प्रे और विशेष अभियान।
- ग्रामीण और गरीब इलाकों में मुफ्त मच्छरदानी (LLINs) और रिपेलेंट्स का वितरण।
- आदिवासी और दूरदराज के इलाकों के लिए चलती-फिरती क्लीनिक की व्यवस्था।
आईसीएमआर के वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारी अगली रणनीति उन बजे हुए 8 प्रतिशत जिलों पर केंद्रित है। यदि हम दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट्स और लार्वा कंट्रोल के जरिए संक्रमण की कड़ी तोड़ देते हैं तो भारत आधिकारिक तौर पर मलेरिया मुक्त घोषित होने की वैश्विक पात्रता हासिल कर लेगा।
India will become malaria free by 2030 icmr claim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रतलाम: नाबालिग का पीछा करने वाले युवक ने तलवार दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, वायरल हुआ वीडियो
Jun 30, 2026 | 09:02 AMRajasthan News: राजस्थान में सनसनी! कार में मृत मिले डॉक्टर, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
Jun 30, 2026 | 09:01 AMYeh Rishta Kya Kehlata Hai: फिर दूल्हा-दुल्हन बने अभिरा-अरमान, वायरल हुई नई वेडिंग एलबम
Jun 30, 2026 | 08:58 AM30 जून का इतिहास: जब पहली बार कॉमिक्स की दुनिया में नजर आया सुपरमैन
Jun 30, 2026 | 08:56 AMYamuna Expressway Accident: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 4 यात्रियों की मौत
Jun 30, 2026 | 08:55 AMभंडारा जिले के स्कूलों में आज बजेगी पहली घंटी, 1,290 स्कूलों में प्रवेशोत्सव की भव्य तैयारी
Jun 30, 2026 | 08:38 AMIIT पटना और खड़गपुर में आधे से ज्यादा पद खाली, क्या संकट में है 1.35 लाख छात्रों का भविष्य?
Jun 30, 2026 | 08:37 AMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM














