अपने डेली रूटीन में शामिल कर लें यह तीन जरूरी काम, बदलते मौसम की बीमारियों से रहेंगे दूर
बदलते मौसम में अक्सर मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है इसमें सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और गले में खराश जैसी समस्याएं सबसे आम है। अगर आप इस मौसम में भी खुद का ख्याल रखने के लिए तीन कामों को करें।
- Written By: दीपिका पाल
बदलते मौसम में सेहत का ख्याल (सौ.सोशल मीडिया)
Weather Change Health Tips : फरवरी महीने के खत्म होने में जहां पर कुछ दिन ही शेष रह गए है वहीं पर गर्मी का अहसास अब होने लगा है। बदलते मौसम में अक्सर मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है इसमें सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और गले में खराश जैसी समस्याएं सबसे आम है। अगर आप इस मौसम में भी खुद को स्वस्थ रखने का प्लान कर रहे है तो आपको अपने डेली रूटीन में इन तीन कामों की गांठ बांध लेना चाहिए।
बदलते मौसम में इन तीन प्रकार के करें काम
आपको बताते चलें कि, बदलते मौसम में सर्दी- जुकाम की समस्या देखने के लिए मिलती है इसके लिए आपको इन तीन प्रकार के काम करना चाहिए, चलिए जान लेते है इनके बारे में…
1- भरपूर मात्रा में पिएं पानी
सम्बंधित ख़बरें
रोज सुबह करें ये 7 योगासन, शरीर रहेगा फिट और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
बारिश, आंधी और बिजली… अगले 6 दिन कैसा रहेगा पूरे देश का मौसम, जानिए IMD की भविष्यवाणी
Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा, 3 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Ebola Crisis Congo: कांगो इबोला संकट से 600 मौतें, संयुक्त राष्ट्र ने दी भयानक प्रकोप की चेतावनी
आप यहां पर सर्दी-जुकाम की समस्या से बचने और खुद को तंदरूस्त रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पी सकते है। इसके लिए आप अपने डेली रूटीन में 7-8 गिलास पानी पिएं। काम की व्यवस्तता और किन्ही कारणों से लोग पानी नही पी पाते है जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। इसके लिए आप पानी भरपूर पिएं इससे शरीर को इससे बचाने और टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलता है। पाचन के लिए पानी जरूरी होता है बॉडी टेंपरेचर को कंट्रोल रखता है।
2- स्वच्छ खानपान का रखें ख्याल
आपको बताते चलें कि, मौसम के बदलने के साथ खानपान में भी बदलाव हो जाता है इसके लिए कई चीजें पाचन के लिए सही नहीं होती है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम और एलर्जी की समस्या हो जाती है।अगर गले में खराश, बुखार या शारीरिक समस्याएं हैं तो एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें. इसके साथ ही बीमारियों से बचने के लिए पौष्टिक खाना खाएं. हर्बल चाय (Herbal Tea) को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. तुलसी की पत्तियों और अदरक से बनी हर्बल टी सेहत के लिए फायदेमंद है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
3- योग-मेडिटेशन का अपनाएं तरीका
यहां पर खानपान और पानी के अलावा आप सेहतमंद रहने के लिए नियमित तौर पर योग और एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। शरीर को सेहतमंद रखने के लिए नियमित तौर पर योग करना चाहिए. मेडिटेशन को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए. इससे खांसी, लंग्स इंपेक्शन जैसी समस्याएं दूर ही रहती हैं।
