विटामिन-बी12 की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, बॉडी टेंपरेचर रहेगा कंट्रोल
Superfoods for Vitamin B12: विटामिन-बी12 की कमी के कारण नर्व डैमेज हो सकते हैं, जिसके कारण शरीर का तापमान नियंत्रित करने में परेशानी आ सकती है। इसके कारण रात के समय बॉडी टेंपरेचर इंबैलेंस हो जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
विटामिन-बी12 की कमी दूर करने के लिए फूड्स (सौ. डिजाइन फोटो)
Superfoods for Vitamin-B12: अच्छी सेहत के लिए खानपान का बेहतर होना जरूरी होता है। शरीर में अगर सभी प्रकार के पोषक तत्व होंगे तो बीमारियों का खतरा कम ही मंडराता है। विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति के लिए अच्छी डाइट रखना जरूरी होता है। विटामिन-बी12, तत्व भी शरीर के लिए सबसे जरूरी है इसकी कमी हो जाए तो, नर्वस सिस्टम डैमेज होना, कमजोरी, थकान, हाथ-पैरों में झुनझुनी, मुंह में छाले और एनीमिया जैसी समस्याएं हो जाती है। इसके अलावा विटामिन-बी12 की कमी से अन्य लक्षण भी नजर आते है।
बिना कारण आता है पसीना
अगर शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो जाती है तो इसका असर सेहत पर पड़ता है। विटामिन-बी12 की कमी होने पर रात के समय बहुत ज्यादा पसीना आता है।बिना किसी कारण के भी आप रात को पसीने में भीग जाते हैं। अगर आपके साथ ऐसी समस्या हो रही है, तो हो सकता है आपके शरीर में विटामिन-बी12 की मात्रा कम हो रही हो। इसके अलावा विटामिन-बी12 की कमी के कारण नर्व डैमेज हो सकते हैं, जिसके कारण शरीर का तापमान नियंत्रित करने में परेशानी आ सकती है। इसके कारण रात के समय बॉडी टेंपरेचर इंबैलेंस हो जाता है और ज्यादा पसीना आने की समस्या हो सकती है।
दिल की सेहत होती है कमजोर
विटामिन-बी12 की कमी से दिल की सेहत को भी खतरा हो सकता है। अगर आप लंबे समय से विटामिन-बी12 की कमी से जूझ रहे है तो, नर्व डैमेज और गंभीर एनीमिया के कारण हार्ट फेलियर का खतरा भी बढ़ सकता है। विटामिन बी12 की कमी को सही डाइट और अगर जरूरत हो, तो डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स के जरिए आसानी से पूरा किया जा सकता है। आप इस पोषक तत्व की पूर्ति खाने की चीजों से भी कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Morning Energy After 40: सुबह उठते ही थकान और सुस्ती रहती है, नाश्ते में खाएं 7 चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
इन चीजों में पाया जाता है विटामिन बी12
अगर आप विटामिन बी12 की कमी से जूझ रहे है तो आपको दैनिक जीवन में मौजूद कई चीजों का सेवन करना चाहिए।विटामिन बी12 मुख्य रूप से एनिमल बेस्ड फूड्स में पाया जाता है। वेजिटेरियन लोगों में इस तत्व की कमी ज्यादा होती है।
1- अगर आप शाकाहारी है तो, डेयरी प्रोडक्ट्स दूध और दही का सेवन कर सकते है। रोजाना एक गिलास दूध और दही या पनीर खाने से विटामिन-बी12 के साथ-साथ कैल्शियम और प्रोटीन की जरूरतों को भी पूरा करता है।
2-अंडे का सेवन करने से भी विटामिन बी12 की पूर्ति शरीर में हो जाती है।
3-सालमन, टूना और सार्डिन जैसी मछलियां विटामिन-बी12 के सबसे बेहतरीन सोर्स में से हैं। अगर आप मांसाहारी हैं, तो इन मछलियों को अपनी डाइट में शामिल करने से विटामिन-बी12 की कमी तेजी से दूर हो सकती है।
ये भी पढ़ें-क्या आप भी हो गए है बाल झड़ने की समस्या से परेशान, नेचुरल फायदे के लिए इन तरीकों से लगाएं अंडा
4-चिकन और अन्य लीन मीट में भी विटामिन बी12 अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
5-फोर्टिफाइड फूड्स- वेजिटेरियन और वीगन लोगों के लिए फोर्टिफाइड फूड्स विटामिन-बी12 की कमी दूर करने का सबसे बेहतर तरीका है।
