-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Include These Energy Rich Fruits In Your Fast During Sawan
आज से हुई सावन की शुरुआत, व्रत में इन एनर्जी से भरपूर फलाहार को करें शामिल
- Written By: दीपिका पाल
सावन के पहले सोमवार से भगवान शिव की पूजा और व्रत रखा जाता है। व्रत के दौरान कोई निर्जला रहते है तो कुछ लोग संतुलित आहार लेते है। व्रत के दौरान आपको खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

सावन सोमवार व्रत (सौ. डिजाइन फोटो)
आज यानि 11 जुलाई से सावन के पावन महीने की शुरुआत हो गई है। यह महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे खास माना जाता है जिसमें शिवभक्त, महादेव की आराधना सच्चे मन से करते है। भगवान शिव को प्रसन्न करने और ध्यान के लिए सावन का महीना बहुत ही खास होता है। सावन के महीने में केवल पूजा-पाठ ही नहीं मौसम में भी सुहावना पन और सुकूनता का अनुभव होता है। महादेव की पूजा हर कोई स्त्री और पुरूष करते है। सावन के पहले सोमवार से भगवान शिव की पूजा और व्रत रखा जाता है। व्रत के दौरान कोई निर्जला रहते है तो कुछ लोग संतुलित आहार लेते है।
व्रत के दौरान आपको खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि व्रत के दौरान आपकी एनर्जी बनी रहें। सावन में अन्न और नमक का सेवन करना वर्जित होता है इसकी जगह सेंधा नमक खान पसंद करते है। आज हम आपको व्रत के दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए इन चीजों के बारे में बता रहे है जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
व्रत के दौरान इन चीजों को करें सेवन
आप सावन सोमवार व्रत के दौरान कई चीजों का सेवन कर सकते है जो एनर्जी से भरपूर होती है…
सम्बंधित ख़बरें
World Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
दही या मौसमी फल
अगर आप पहली बार व्रत रखने जा रहे है तो आप अपनी डाइट में दही या मौसमी फलों को शामिल कर सकते है। इस डाइट में दही का सेवन करने से हमारा पेट ठंडा महसूस करता है। वहीं पर मौसमी फलों के सेवन से हमें शरीर में एनर्जी के साथ ही शरीर हाइड्रेट काफी रहता है।
साबूदाना खिचड़ी
अक्सर व्रत के दौरान लोग साबूदाना खिचड़ी खाना पसंद करते है यह व्रत के दौरान लिया जाने वाला हल्का भोजन होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर होता है जो शरीर को एनर्जी से बूस्ट रखता है। इसका स्वाद भी बेहतर होता है।
सिंघाड़े का आटा
आप व्रत के दौरान अपनी डाइट में सिंघाड़े का आटा शामिल कर सकते है। सिंघाड़ा व्रत में खाया जाने वाला खास भोजन है। इस सिंघाड़े के हलवे को खाने से आयरन और मिनरल्स शरीर को भरपूर मात्रा में मिलता है। इसके साथ ही आप मखाने या फिर साबूदाने की खीर, आलू का हलवा भी बना सकती हैं।
फ्रूट चाट
सावन में आप व्रत रख रहे है तो, फ्रूट्स को सामान्य तरीके से खाने की बजाय आप इसे फ्रूट चाट बनाकर भी खा सकते है। इससे आपमें एनर्जी बनी रहेगी। साथ ही आपके शरीर को जरूरी पोषण मिलेगा।
एनर्जी से भरपूर फूड (सौ.सोशल मीडिया)
शकरकंद चाट
व्रत के दौरान मीठे में इस डिश को आप खा सकते है। यह चाट पोषक तत्वों से भरपूर होती है जो शरीर को पोषण प्रदान करती है। इन चीजों को खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
कुट्टू का आटा
व्रत के दौरान आप कुट्टू का आटा भी डाइट में ले सकते है। कुट्टू के आटे की पूड़ियां, आलू या लौकी की सब्जी के साथ खा सकते है साथ में बेहतर पाचन के लिए रायता भी खा सकते है।
ये भी पढ़ें- पहली बार रखने जा रहे है सावन सोमवार का व्रत, तो इन टिप्स से बनाएं रखें एनर्जी
इन चीजों का सेवन करने से करें परहेज
आपको बताते चलें , आप खानपान में कुछ चीजों को खाने से परहेज कर सकते है…
- ज्यादा तला-भुना खाने से बचें।
- खूब पानी पिएं।
- ओवरईटिंग न करें।
- हेल्दी ड्रिंक्स भी लें।
Include these energy rich fruits in your fast during sawan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: झारखंड में महासंग्राम की तैयारी में छात्र! अब तक क्यों प्रोटेस्ट खत्म नहीं करा पाई सरकार?
Aug 10, 2026 | 09:14 AMFCRA रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ तो क्या होगा? आज तय होगी विपक्ष की रणनीति, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप
Aug 10, 2026 | 09:10 AMसागर में ट्रेन आने से पहले QRF जवानों ने ट्रैक से हटाया लोडेड ट्रक, टली बड़ी रेल दुर्घटना
Aug 10, 2026 | 08:50 AMआज सदन में आएंगे अमित शाह, FCRA-केरल नाम परिवर्तन समेत पेश होंगे कई बड़े बिल, संसद में भारी हंगामा तय!
Aug 10, 2026 | 08:44 AMबारामती का आसमान कितना सुरक्षित? 7 साल में 10 विमान हादसे, अजित पवार हादसे के बाद भी नहीं थमा सिलसिला
Aug 10, 2026 | 08:43 AM8th House in Astrology: आठवें भाव में कौन सा ग्रह होता है सबसे शुभ? जानें शुक्र-शनि समेत सभी ग्रहों का असर
Aug 10, 2026 | 08:37 AMवर्धा में भारी बारिश ने बिगाड़ी सड़क-पुलों की हालत, 35 सड़कें टूटीं, 50 किमी डामर उखड़ा
Aug 10, 2026 | 08:31 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














